NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
बजट को 'जन विरोधी' बताते हुए मज़दूर संगठनों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
वित्त मंत्री पर लाखों श्रमिकों और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट के खिलाफ सोमवार को देशव्यापी विरोध मार्च किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Mar 2020
CITU

आज यानी 2 मार्च को जैसे ही बजट सत्र की शुरआत हुई वैसे ही दोनों सदनों के साथ ही सड़कों पर केंद्रीय बजट का विरोध शुरू हो गया। प्रदर्शनकरियों ने इस बजट को जन विरोधी बताया।

वित्त मंत्री पर लाखों श्रमिकों और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट के खिलाफ सोमवार को देशव्यापी विरोध मार्च किया।

इसके अलावा मज़दूर संगठनों ने अपनी मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। ट्रेड यूनियनों ने इसे लागू करने की मांग की। मौजूदा समय में अर्थव्यवस्था "मंदी" के दौर से गुजर रहा है और घरेलू उत्पादन "पिछले कई वर्षों में सबसे कम है।

सेंट्रल ट्रेड यूनियन ऑफ़ इण्डिया (सीटू) के महासचिव तपन सेन ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “यह केवल निजीकरण का मुद्दा नहीं है। मोदी सरकार वास्तव में पूरे देश को बेच रही है।”

तपन सेन ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) जैसे अन्य  संभावित विनिवेश का उल्लेख किया। वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करते समय विनिवेश योजना की घोषणा की गई।

सेन ने न्यूज़क्लिक को बताया,“ सरकार अब ये कंपनियां बेचने की कोशिश कर रही है, जो राष्ट्र की आत्मा हैं। विभिन्न रणनीतिक कारणों से राज्य के नियंत्रण में रहना उनके लिए महत्वपूर्ण है।”

विरोध मार्च में महिलाओं की भागीदारी भी देखी गई, जिन्होंने आरोप लगाया कि इस साल के बजट में महिलाओं के लिए "कुछ नहीं" है।

दिल्ली की स्व-नियोजित महिला संघ (एसईडब्ल्यूए) की इकाई की उपाध्यक्ष लता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अपनाई गई श्रम नीतियां "महिला श्रमिकों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।"

उनके अनुसार, मौजूदा 44 श्रम कानूनों को चार कोड में समेटने से महिला श्रमिक वर्ग को राहत नहीं होगा बल्कि इसका महिला श्रमिकों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जिन्हें आमतौर पर कम वेतन या मानदेय मिलता है और उनका अधिक शोषण होता है। यदि कानून संहिताबद्ध (कोडेफिकेशन) हैं तो श्रमिकों के लिए सुरक्षा प्रावधानों से समझौता किया जाएगा। कानूनों को पहले से ही ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है।

इसके अलावा, श्रमिकों द्वारा मोदी सरकार द्वारा ठेकेदारी सिस्टम को समाप्त करने और न्यूनतम मजदूरी 21,000 प्रति माह देने की मांग को लेकर नारे लगाए।

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) के धीरेंद्र शर्मा ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी दर को लेकर सरकार को कुछ करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि मज़दूर  नोटबंदी और  वर्तमान आर्थिक मंदी के कारण अपनी नौकरी खो चुके हैं। यहां तक कि राजधानी में जारी हिंसा के बाद भी कई लोगो की नौकरी चली गई। क्योंकि कई दुकानों को तोड़ दिया गया था, जो उन्हें रोजगार प्रदान किया करते थे।

यह ऐसे समय में प्रस्तुत किया गया है जब देश की अर्थव्यवस्था एक संकट के दौर से गुजर रही है, केंद्रीय बजट वित्त मंत्री के शब्दों पर खरा नहीं उतर सका जिन्होंने अपने बजट भाषण में उल्लेख किया था कि "यह लोगों की आय और उनकी क्रय शक्ति में वृद्धि करेगा।”

गरीब, वेतनभोगी वर्ग से लेकर व्यावसायिक व्यक्ति सभी कथित तौर पर दुखी हैं।

budget
BJP
workers protest
modi sarkar
Protest against budget
LIC
BPCL
CITU
Central Trade Unions

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • NEP
    न्यूज़क्लिक टीम
    नई शिक्षा नीति भारत को मध्य युग में ले जाएगी : मनोज झा
    23 Apr 2022
    राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश को उस प्राचीन युग में वापस ले जाएगी जब केवल एक विशेष वर्ग वर्चस्व वाले समाज में एकलव्य को दूर में ही खड़ा होकर…
  • राज वाल्मीकि
    फ़ासीवादी व्यवस्था से टक्कर लेतीं  अजय सिंह की कविताएं
    23 Apr 2022
    अजय सिंह हमारे समय के एक बेबाक और बेख़ौफ़ कवि हैं। शायद यही वजह है कि उनकी कविताएं इतनी सीधे सीधे और साफ़ साफ़ बोलती हैं। इन्हीं कविताओं का नया संग्रह आया है—“यह स्मृति को बचाने का वक़्त है”, जिसका…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    राजनीति की बर्बरता, मेवाणी 'अंदर', फ़ैज़ कविता बाहर
    23 Apr 2022
    देश के अलग-थलग हिस्सो मे अचानक बर्बरता का नंगा नाच क्यो होने लगा ? धर्म और राजनीति का ये कैसा चैहरा है ? इसके अलावा #HafteKiBaat मे मेवाणी की गिरफ्तारी और फ़ैज़ अहमद फैज की कविता को पाठ्यक्रम से…
  • जोए एलेक्जेंड्रा
    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एकता और उम्मीद की राह दिखाते ALBA मूवमेंट्स 
    23 Apr 2022
    सामाजिक आंदोलनों का यह महाद्वीपीय मंच मौजूदा स्थिति का विश्लेषण करने और अगले दौर को लेकर रणनीतियों को तय करने के लिए अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में अपनी तीसरी महाद्वीपीय सभा का आयोजन करने जा रहा है।
  • रूबी सरकार
    अमित शाह का शाही दौरा और आदिवासी मुद्दे
    23 Apr 2022
    भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुलाकर मेगा इवेंट किया गया। भोपाल एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय और जम्बूरी मैदान तक सुरक्षा, सजावट और स्वागत पर करीब 15 करोड़ खर्च किए गए। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License