NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ़्रीका में कोविड-19 से मौत में वृद्धि, संक्रमण की कुल संख्या 3.1 मिलियन से अधिक
लगभग 1.26 मिलियन कोविड-19 संक्रमण के मामलों के साथ दक्षिण अफ़्रीका पहले पायदान पर है वहीं इसके बाद मोरक्को, ट्यूनीशिया और ईजिप्ट हैं।
पीपल्स डिस्पैच
15 Jan 2021
अफ़्रीका

अफ्रीका में COVID-19 संक्रमण की कुल संख्या 31 जनवरी को 3.1 मिलियन से अधिक हो गई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (जेएचयू) के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के आंकड़ों के अनुसार 31,19,119 संक्रमित मरीजों में से 74,756 मरीज की मौत हो गई है जबकि 25,47,006 ठीक हुए हैं।

पिछले दो हफ्तों में इस महाद्वीप में 31 दिसंबर को दर्ज किए गए 27,28,817 मामलों में से लगभग 10,000 नए मौत के मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमण की संख्या 3,90,302 तक पहुंच गई है।

लगभग 1.26 मिलियन मामलों के साथ दक्षिण अफ्रीका में इस महाद्वीप में COVID-19 संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं। कुल मौत का आंकड़ा 35,000 से अधिक हो गया है। केवल बुधवार को 806 मौत हुई हैं।

दक्षिण अफ्रीका के बाद सबसे अधिक मामले इस महाद्वीप के उत्तरी भाग के देशों में हैं। इस महाद्वीप में 4,53,789 मामलों के साथ मोरक्को दूसरे स्थान पर है इसके ट्यूनीशिया और मिस्र है जहां क्रमशः1,68,568 और 1,51,723 मामले दर्ज किए गए हैं।

इस महाद्वीप के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में मामले की संख्या 10 जनवरी को 1,00,000 अंक को पार कर गई और तब से यह 4,000 से अधिक हो गया है। इस देश में जांच को लेकर चिंताएं हैं। 27 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच किए गए जांच में हर छह लोगों में से एक का जांच पॉजिटिव पाया गया।

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रमाफोसा ने अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष के रूप में एक बयान में कहा है कि "हमने अब तक तीन बड़े आपूर्तिकर्ताः फाइजर, एस्ट्राजेनेका (भारतीय सीरम इंस्टिच्यूट के माध्यम से) और जॉनसॉन से 270 मिलियन टीके देने का करार किया है” अफ्रीकी संघ ने 10 सदस्यीय अफ्रीकन वैक्सीनेशन अक्विजिशन टास्क टीम (एवीएटीटी) का गठन किया है।

उम्मीद है कि इनमें से कम से कम 50 मिलियन टीके अप्रैल से जून की अवधि में उपलब्ध कराए जाएंगे। एसए न्यूज के रिपोर्ट के अनुसार "टीकों के वितरण पर सदस्य देश अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग कर भुगतान कर सकते हैं या Afreximbank द्वारा दी गई पांच साल तक की किस्त भुगतान सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।"

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बार एयू के सदस्य देश द्वारा ऑर्डर करने के बाद Afreximbank "सदस्य देशों की ओर से निर्माताओं को 2 बिलियन डॉलर तक की अग्रिम खरीद की प्रतिबद्धता की गारंटी प्रदान करेगा।"

COVID 19
Corona Virus
corona virus in africa
covid 19 in africa

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

क्या कोविड के पुराने वेरिएंट से बने टीके अब भी कारगर हैं?

बिहार के बाद बंगाल के तीन अस्पतालों में 100 से अधिक डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका

स्कूलों को वक़्त से पहले खोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जानी चाहिए

वैक्सीन नीति पर बीजेपी के दावों का तथ्य, बिहार में बाढ़ से हज़ारों बेघर और अन्य ख़बरें

कोरोना की वैक्सीन BJP की निजी जागीर नहीं

वैक्सीन रणनीति को तबाह करता भारत का 'पश्चिमीवाद'

कोविड-19 से सबक़: आपदाओं से बचने के लिए भारत को कम से कम जोखिम वाली नीति अपनानी चाहिए

यूनियन ने कहा यूपी में चुनाव ड्यूटी पर 1621 की मौत, तेलंगाना में किसानों का प्रदर्शन और अन्य ख़बरें


बाकी खबरें

  • Banaras
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : बनारस में कौन हैं मोदी को चुनौती देने वाले महंत?
    28 Feb 2022
    बनारस के संकटमोचन मंदिर के महंत पंडित विश्वम्भर नाथ मिश्र बीएचयू IIT के सीनियर प्रोफेसर और गंगा निर्मलीकरण के सबसे पुराने योद्धा हैं। प्रो. मिश्र उस मंदिर के महंत हैं जिसकी स्थापना खुद तुलसीदास ने…
  • Abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    दबंग राजा भैया के खिलाफ FIR ! सपा कार्यकर्ताओं के तेवर सख्त !
    28 Feb 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma Ukraine में फसे '15,000 भारतीय मेडिकल छात्रों को वापस लाने की सियासत में जुटे प्रधानमंत्री' के विषय पर चर्चा कर रहे है। उसके साथ ही वह…
  • रवि शंकर दुबे
    यूपी वोटिंग पैटर्न: ग्रामीण इलाकों में ज़्यादा और शहरों में कम वोटिंग के क्या हैं मायने?
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में अब तक के वोटिंग प्रतिशत ने राजनीतिक विश्लेषकों को उलझा कर रख दिया है, शहरों में कम तो ग्रामीण इलाकों में अधिक वोटिंग ने पेच फंसा दिया है, जबकि पिछले दो चुनावों का वोटिंग ट्रेंड एक…
  • banaras
    सतीश भारतीय
    यूपी चुनाव: कैसा है बनारस का माहौल?
    28 Feb 2022
    बनारस का रुझान कमल खिलाने की तरफ है या साइकिल की रफ्तार तेज करने की तरफ?
  • एस एन साहू 
    उत्तरप्रदेश में चुनाव पूरब की ओर बढ़ने के साथ भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं 
    28 Feb 2022
    क्या भाजपा को देर से इस बात का अहसास हो रहा है कि उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहीं अधिक पिछड़े वर्ग के समर्थन की जरूरत है, जिन्होंने अपनी जातिगत पहचान का दांव खेला था?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License