NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
भाषा
28 Oct 2021
Bombay High Court grants bail to Aryan Khan

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने क्रूज पोत पर मादक पदार्थ (क्रूज ड्रग्स पार्टी)मामले में बृहस्पतिवार को आर्यन खान को जमानत दे दी ।
मुंबई के तट से एक क्रूज़ जहाज पर दो अक्टूबर को एनसीबी की छापेमारी के बाद, अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन को गिरफ्तार किया गया था।
 
न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्ब्रे की एकल पीठ ने मामले में सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति साम्ब्रे ने कहा ‘‘सभी तीनों अपीलें स्वीकार की जाती है। मैं कल शाम तक विस्तृत आदेश दूंगा।’’

आर्यन के वकीलों ने तब नगद जमानत देने की अनुमति मांगी जिसे अस्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि मुचलका देना होगा।

न्यायमूर्ति साम्ब्रे ने कहा ‘‘मैं आने वाले कल में भी आदेश दे सकता था, लेकिन मैंने यह आज दिया।’’

आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

आर्यन, अरबाज और मुनमुन को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। मादक पदार्थ रखने, उसका सेवन करने, प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीदी और बिक्री तथा साजिश के लिए उनके खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Bombay High Court
Aryan Khan

Related Stories

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

आर्यन खान मामले में मीडिया ट्रायल का ज़िम्मेदार कौन?

"पॉक्सो मामले में सबसे ज़रूरी यौन अपराध की मंशा, न कि ‘स्किन टू स्किन’ टच!"

समीर वानखेड़े ने गैरकानूनी तरीके से फोन टैप कराए: नवाब मलिक का आरोप

आर्यन मामला: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का शर्मनाक बर्ताव

आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल

शाहरुख मिले आर्यन से , घर पहुंची NCB

कैसे भारत मुसलमानों को मनमाने तरीके से अनिश्चित काल के लिए जेलों में कैद कर रहा है?

पत्रकारिता में दोहरे मापदंड क्यों!

शाहरुख खान के मायने


बाकी खबरें

  • 20 साल बाद तालिबान की वापसी
    विजय प्रसाद
    20 साल बाद तालिबान की वापसी
    19 Aug 2021
    विजय प्रसाद अपने इस लेख में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका समर्थित सरकार की तालिबान के हाथों शिकस्त खाने की व्याख्या कर रहे हैं।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 36,401 नए मामले, 530 मरीज़ों की मौत
    19 Aug 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 6 दिन बाद 500 से ज़्यादा यानी 530 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 लाख 64 हज़ार 129 हो गयी है।
  • अदालत: सीबीआई को आज़ाद करो भाजपा सरकार !
    न्यूज़क्लिक टीम
    अदालत: सीबीआई को आज़ाद करो भाजपा सरकार !
    18 Aug 2021
    आज बोल के लब आज़ाद तेरे हैं में अभिसार शर्मा बता रहे हैं के पिछले सात सालों में भाजपा सरकार ने देश के संवैधानिक संस्थानों को तहस नहस करने का काम किया है। वो ज़िक्र कर रहे हैं मद्रास हाई कोर्ट के आदेश…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    मद्रास HC ने सीबीआई को कहा 'पिंजरे का तोता', अफ़ग़ान नागरिकों के लिए ई-वीज़ा और अन्य ख़बरें
    18 Aug 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे मद्रास हाई कोर्ट ने सीबीआई को बताया पिंजरे का तोता, अफ़ग़ान नागरिकों के लिए ई-वीज़ा और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • अमरीका ने दी तीसरी डोज़ को मंजूरी पर क्या यह जरुरी है ?
    न्यूज़क्लिक टीम
    अमरीका ने दी तीसरी डोज़ को मंजूरी पर क्या यह जरुरी है ?
    18 Aug 2021
    एक तरफ जब अफ्रीका में केवल २.२ % लोगो को ही कोरोना वैक्सीन की दो खुराख़ मिली है, अमरीका में 50 % लोग पूरी तरह से वक्सीनेटेड हैं। अब अमरीका ने कुछ विशेष लोगो के लिए तीसरी डोज़ की भी मंजूरी दे दी है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License