NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा
ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर पर एक ट्वीट के लिए मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने तीन हिंदुत्व नेताओं को नफ़रत फैलाने वाले के रूप में बताया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Jun 2022
Mohammed Zubair

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा फ़ैक्ट चेक करने वाली वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ उनके एक ट्वीट पर मामला दर्ज करने को लेकर 11 डिजिटल समाचार संगठनों के संगठन 'डिजीपब न्यूज़ इंडिया फाउंडेशन' ने कड़ी निंदा की है। ज़ुबैर ने अपने ट्वीट में तीन दक्षिणपंथी हिंदू नेताओं- यति नरसिंहानंद, महंत बजरंग मुनि और आनंद स्वरूप को 'घृणा फैलाने वाला' कहा था।

पुलिस ने ज़ुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत "हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67" के तहत मामला दर्ज किया है।

जुबैर द्वारा बताए गए नेता मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक और नफरत भरे बयान देने के लिए बदनाम हैं।

डिजीपब ने अपने बयान में कहा कि ज़ुबैर के खिलाफ इस तरह की यह पांचवीं प्राथमिकी है।

बयान में कहा गया है, "यह समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है जब नफ़रती बयान और हिंसा के लिए सक्रिय होने के आह्वान को दंडित नहीं किया जाता है, इसके अलावा जब पत्रकार यह सुनिश्चित करने के लिए विवेकपूर्ण तरीके से रिपोर्ट करते हैं कि नागरिकों को न सताया जाए तो उन पर दमनकारी कानूनों का इस्तेमाल किया जाता है।"

पूरा बयान यहां पढ़ें:

डिजीपब, ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर के उत्पीड़न की कड़े शब्दों में निंदा करता है

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनको एक ट्वीट में तीन हिंदुत्व वर्चस्ववादियों को "नफरत फैलाने वाला" बताने को लेकर मामला दर्ज किया है। यह पहला मौका नहीं है जब उन्हें पूरी तरह से अनुचित उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है।

1 जून 2022 को मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

27 मई 2022 को ज़ुबैर के ट्वीट में लिखा था, "एक समुदाय या धर्म के ख़िलाफ़ बोलने के लिए धर्म संसद आयोजित करने के लिए हमें यति नरसिंहानंद सरस्वती या महंत बजरंग मुनि या आनंद स्वरूप जैसे नफरत फैलाने वालों की आवश्यकता क्यों है, जबकि न्यूज़ स्टूडियो में बेहतर काम करने के लिए हमारे पास पहले से ही एंकर हैं जो बहुत कुछ कर सकते हैं।"

ज़ुबैर ने जिन हिंदुत्व वर्चस्ववादियों का जिक्र किया उन सभी पर पिछले कुछ महीनों में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा का आह्वान करने वाले नफ़रती बयान के लिए मामला दर्ज किया गया है।

पिछले दो साल में ज़ुबैर के खिलाफ यह पांचवीं प्राथमिकी दर्ज है।

यह उस समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है जब नफ़रती बयान और हिंसा के आह्वान को दंडित नहीं किया जाता है, इसके अलावा जब पत्रकार जो यह सुनिश्चित करने के लिए विवेकपूर्ण तरीके से बताते हैं कि नागरिकों को न सताया जाए तो उन पर दमनकारी कानूनों का इस्तेमाल किया जाता है।

पत्रकारिता-मूल्य मूल रूप से लोकतांत्रिक मूल्यों के समान हैं। पत्रकारों और तथ्य-जांच करने वालों पर इस तरह के बार-बार हमले लोकतंत्र पर हमले हैं। डिजिपब ज़ुबैर के साथ खड़ा होगा और सभी कानूनी विकल्पों के साथ इस तरह के निरंतर उत्पीड़न का मुकाबला करने में उसकी मदद करेगा। विभिन्न सरकारों के साथ मीडिया के संबंध निस्संदेह प्रतिकूल रहे हैं, लेकिन न तो कुचलने के लिए दूसरे को दुश्मन के रूप में देखने की ज़रूरत है। लगता है यूपी सरकार यह भूल गई है। एक मजबूत और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है और आइए हम अपना कर्तव्य निभाने का प्रयास करें।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

DIGIPUB Condemns UP Police FIR Against Alt News Co-founder Mohammed Zubair

Mohammed Zubair
Alt news
Uttar Pradesh police
FIR
Hate mongers
Hindutva
Yati Saraswati
anand swaroop
Media
journalism
Journalistic freedom

Related Stories

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

आर्यन खान मामले में मीडिया ट्रायल का ज़िम्मेदार कौन?

ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

विशेष: कौन लौटाएगा अब्दुल सुब्हान के आठ साल, कौन लौटाएगा वो पहली सी ज़िंदगी

मनोज मुंतशिर ने फिर उगला मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर, ट्विटर पर पोस्ट किया 'भाषण'

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

बीमार लालू फिर निशाने पर क्यों, दो दलित प्रोफेसरों पर हिन्दुत्व का कोप

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

धनकुबेरों के हाथों में अख़बार और टीवी चैनल, वैकल्पिक मीडिया का गला घोंटती सरकार! 


बाकी खबरें

  • international news
    न्यूज़क्लिक टीम
    रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार
    29 Apr 2022
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार ने पड़ोसी देश श्रीलंका को डुबोने वाली ताकतों-नीतियों के साथ-साथ दोषी सत्ता के खिलाफ छिड़े आंदोलन पर न्यूज़ क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से चर्चा की।…
  • NEP
    न्यूज़क्लिक टीम
    नई शिक्षा नीति बनाने वालों को शिक्षा की समझ नहीं - अनिता रामपाल
    29 Apr 2022
    नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उच्च शिक्षा में कार्यक्रमों का स्वरूप अब स्पष्ट हो चला है. ये साफ़ पता चल रहा है कि शिक्षा में ये बदलाव गरीब छात्रों के लिए हानिकारक है चाहे वो एक समान प्रवेश परीक्षा हो या…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    अगर सरकार की नीयत हो तो दंगे रोके जा सकते हैं !
    29 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस अंक में अभिसार बात कर रहे हैं कि अगर सरकार चाहे तो सांप्रदायिक तनाव को दूर कर एक बेहतर देश का निर्माण किया जा सकता है।
  • दीपक प्रकाश
    कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से जितने लाभ नहीं, उतनी उसमें ख़ामियाँ हैं  
    29 Apr 2022
    यूजीसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पर लगातार जोर दे रहा है, हालाँकि किसी भी हितधारक ने इसकी मांग नहीं की है। इस परीक्षा का मुख्य ज़ोर एनईपी 2020 की महत्ता को कमजोर करता है, रटंत-विद्या को बढ़ावा देता है और…
  • रवि शंकर दुबे
    बिजली संकट: पूरे देश में कोयला की कमी, छोटे दुकानदारों और कारीगरों के काम पर असर
    29 Apr 2022
    पूरा देश इन दिनों कोयला की कमी होने के कारण बिजली के संकट से जूझ रहा है, जबकि हाल-फिलहाल ये संकट दूर होता भी नज़र नहीं आ रहा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License