NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
दिल्ली में सरकार मतलब एलजी, और एलजी मतलब...!
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जीएनसीटीडी विधेयक के पारित होने को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों का ‘अपमान’ करार दिया। इससे पहले उन्होंने कहा था कि आप सरकार इसकी वापसी के लिए ‘नरेंद्र मोदी सरकार के चरणों में गिरने को भी तैयार’ है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Mar 2021
cartoon
आज का कार्टून

दिल्ली में बहुत जल्द सरकार मतलब एलजी होने जा रहा है और एलजी मतलब तो आप जानते ही हैं। एलजी मतलब है केंद्र सरकार! क्योंकि केंद्र ही एलजी को नियुक्त करता है।

आम आदमी पार्टी समेत तमाम जानकारों का कहना है कि जब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली जीत न सकी तो उसने एक बार फिर पीछे के रास्ते से सरकार चलाने की नीति अपना ली।

आपको मालूम ही है कि केजरीवाल का पहला कार्यकाल लगभग एलजी से टकराव में ही बीता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोंनों के कार्यक्षेत्र की स्पष्ट व्याख्या करने और चुनी हुई सरकार को व्यापक अधिकार देने के बाद ही ये विवाद ख़त्म हुआ था, लेकिन एक बार फिर इस विवाद ने सिर उठा लिया है।

केंद्र सरकार सोमवार को ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021’ (जीएनसीटीडी) विधेयक लोकसभा में ले आई और पास भी करा लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस विधेयक के पारित होने को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों का ‘अपमान’ करार दिया।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कड़े विरोध के बीच लोकसभा में ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021’ पारित हो गया। इन पार्टियों का कहना है कि यह विधेयक ‘ असंवैधानिक’ है।

यह विधेयक किसी भी कार्यकारी कदम पर दिल्ली सरकार द्वारा उप राज्यपाल का विचार लेना अनिवार्य बनाता है।

केजरीवाल ने कहा कि विधेयक प्रभावी रूप से उन लोग से शक्तियां ले लेता है,जिन्हें जनता ने वोट देकर चुना है और उन लोगों को शक्ति प्रदान करता है, जिन्हें जनता ने हराया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ लोकसभा में जीएनसीटीडी (संशोधन) विधेयक का आज पारित होना दिल्ली के लोगों का अपमान है। यह विधेयक प्रभावी रूप से उनसे शक्तियां छीन लेता है जिन्हें दिल्ली के लोगों ने सत्ता सौंपी और उन लोगों को शक्ति प्रदान करता है, जिन्हें जनता ने हराने का काम किया। भाजपा ने लोगों के साथ धोखा किया।’’

इससे पहले केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि इस विधेयक को वापस ले लिया जाए और आप सरकार इसकी वापसी के लिए ‘नरेंद्र मोदी सरकार के चरणों में गिरने को भी तैयार’ है।

(समाचार एजेंसी भाषा के कुछ इनपुट के साथ)

इसे पढ़ें: दिल्ली : मोदी सरकार का सत्ता हथियाने का नया मॉडल

cartoon click
aaj ka cartoon
Irfan ka cartoon
Delhi
delhi govt
AAP
LG
Arvind Kejriwal

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रपति के नाम पर चर्चा से लेकर ख़ाली होते विदेशी मुद्रा भंडार तक

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब पुलिस का दिल्ली में इस्तेमाल करते केजरीवाल

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

कार्टून क्लिक में भाजपा का इतिहास: मीठा-मीठा मोदी का, खारा-खारा मुग़लों का..

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रीय पार्टी के दर्ज़े के पास पहुँची आप पार्टी से लेकर मोदी की ‘भगवा टोपी’ तक

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से लेकर पंजाब के नए राजनीतिक युग तक

कार्टून क्लिक: आधे रास्ते में ही हांफ गए “हिंदू-मुस्लिम के चैंपियन”


बाकी खबरें

  • सऊदी अरब में मिले पत्थरों के ढांचे, पिरामिडों एवं स्टोनहेंज से पूर्व की कहानी को बयां करते हैं
    संदीपन तालुकदार
    सऊदी अरब में मिले पत्थरों के ढांचे, पिरामिडों एवं स्टोनहेंज से पूर्व की कहानी को बयां करते हैं
    07 May 2021
    अरबी में आयत (रिक्टैंगल) आकार के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ये शब्द मुस्तातिल नाम का ये ढांचा 7,000 वर्षों से भी अधिक पुराना है।
  • उच्चतम न्यायालय
    भाषा
    दिल्ली को हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करें, हमें सख्ती पर मजबूर नही करें - उच्चतम न्यायालय
    07 May 2021
    “हम चाहते हैं कि दिल्ली को 700 मीट्रिक टन एलएमओ दी जाए और हमारा मतलब है कि यह निश्चित तौर पर होना चाहिए। इसकी आपूर्ति करनी ही होगी और हम दंडात्मक कार्रवाई नहीं करना चाहते। हमारे आदेश को अपलोड होने…
  • अमेरिका में वोटिंग के अधिकार को लेकर चर्चा, इसमें फ़्लोरिडा और टेक्सास सबसे आगे
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका में वोटिंग के अधिकार को लेकर चर्चा, इसमें फ़्लोरिडा और टेक्सास सबसे आगे
    07 May 2021
    एक नया क़ानून टेक्सास रिपब्लिकन नीति निर्माताओं द्वारा पेश किया गया था जो मतदान प्रक्रिया में और अधिक बाधाएं डालेगा। वहीं इसी तरह का क़ानून फ़्लोरिडा द्वारा पारित किया गया जो मतदान के अधिकार पर संदेह…
  • Prateek Chaudhary
    भाषा
    सितारवादक प्रतीक चौधरी का 49 साल की उम्र में कोविड-19 के संक्रमण से निधन
    07 May 2021
    ‘‘प्रतीक चौधरी जाने माने संगीतकार देबू चौधरी के पुत्र और एक प्रतिभाशाली कलाकार थे। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। आईसीयू में जीवन-मृत्यु का संघर्ष लड़ते हुए अब वह परलोक में अपने पिता के पास चले गये…
  • तमिलनाडु:शपथ लेते ही स्टालिन ने 2,000 रुपये की राहत राशि देने, आविन दूध के दाम में कटौती सहित महिलाओं को मुफ़्त यात्रा की घोषणा की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    तमिलनाडु:शपथ लेते ही स्टालिन ने 2,000 रुपये की राहत राशि देने, आविन दूध के दाम में कटौती सहित महिलाओं को मुफ़्त यात्रा की घोषणा की
    07 May 2021
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को राज्य के लोगों के लिए 2,000 रुपये की कोविड-19 महामारी राहत राशि, आविन दूध के दाम में कटौती और सरकारी परिवहन बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License