NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • बंगाल चुनाव: सातवें चरण में 34 सीटों पर मतदान जारी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल चुनाव: सातवें चरण में 34 सीटों पर मतदान जारी
    26 Apr 2021
    सातवें चरण में मुर्शिदाबाद और पश्चिम वर्द्धमान जिलों की नौ विधानसभा सीटों तथा दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों की छह-छह सीटों और कोलकाता की चार सीटों के 12,068 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।
  • modi
    सुहित के सेन
    मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड निर्दयता और अक्षमता से भरा है
    26 Apr 2021
    अर्थव्यवस्था हो या महामारी, भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली कुप्रबंधन का शिकार रही है।
  • नफ़रतों के बीच, नज़रुल का प्रेम
    न्यूज़क्लिक टीम
    नफ़रतों के बीच, नज़रुल का प्रेम
    26 Apr 2021
    ख़ास रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की, बंगाल के मशहूर कवि, विचारक नज़रुल इस्लाम के गीतों में बसे प्रेम की, अमन की और बताया कि नफ़रत फैलाने वाली राजनीति के दौर में उनकी पंक्तियों को याद…
  • कोरोना संकट: विपक्ष को साथ लेकर तत्काल एक राष्ट्रीय सरकार के गठन की ज़रूरत
    शंभूनाथ शुक्ल
    कोरोना संकट: विपक्ष को साथ लेकर तत्काल एक राष्ट्रीय सरकार के गठन की ज़रूरत
    26 Apr 2021
    तत्काल प्रभाव से एक राष्ट्रीय सरकार का गठन किया जाए। इस सरकार में विपक्षी दलों के भी नेता रखे जाएं और सबका दर्जा कैबिनेट मंत्री का हो। कुछ बड़े चिकित्सक और अर्थशास्त्री तथा न्यायविद भी इसमें शामिल…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में पहली बार 24 घंटों में 3.5 लाख से ज़्यादा नए मामले, 2,812 मरीज़ों की मौत
    26 Apr 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन लाख से ज्यादा यानी 3,52,991 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 28 लाख 13 हज़ार 658 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License