NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    निर्धारित प्रक्रिया के बिना प्रत्यर्पण नहीं, नक्सलियों ने किया सीआरपीएफ़ जवान को रिहा और अन्य ख़बरें
    09 Apr 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे रोहिंग्याओं मुसलमानों पर SC के निर्णय, नक्सलियों ने किया सीआरपीएफ़ जवान को बरी और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • महाराष्ट्र के मंत्रियों ने बताई दो से तीन सप्ताह के पूर्ण लॉकडाउन की ज़रूरत, अन्य राज्यों में भी सख़्ती बढ़ी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    महाराष्ट्र के मंत्रियों ने बताई दो से तीन सप्ताह के पूर्ण लॉकडाउन की ज़रूरत, अन्य राज्यों में भी सख़्ती बढ़ी
    09 Apr 2021
    लॉकडाउन की सुगबुगाहट और अफवाहों के बीच रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि उसकी रेल सेवाओं को रोकने या रेलगाड़ियों को कम करने की कोई योजना नहीं है और साथ ही उसने यात्रियों को जरूरत पड़ने पर अधिक रेलगाड़ियां…
  • बंगाल चुनाव: चौथे चरण में 44 विधानसभा सीटों पर मतदान
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    बंगाल चुनाव: चौथे चरण में 44 विधानसभा सीटों पर मतदान
    09 Apr 2021
    चौथे चरण में होने वाले हाई प्रोफाइल मुकाबलों में कोलकाता में बंगाली फिल्म उद्योग का दिल कहे जाने वाले टॉलीगंज से बाबुल सुप्रियो और मौजूदा विधायक अरुप बिस्वास के ख़िलाफ़ चुनावी जंग दिलचस्प होगी।
  • मध्य प्रदेश:  वेद और जीसस के उद्धरणों से लिखे लेख ने एक शिक्षाविद् को पहुंचाया जेल
    काशिफ काकवी
    मध्य प्रदेश: वेद और जीसस के उद्धरणों से लिखे लेख ने एक शिक्षाविद् को पहुंचाया जेल
    09 Apr 2021
    एक शिक्षाविद् को एक स्वयंभू आरएसएस अनुयायी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया, वो भी सिर्फ इस आरोप पर कि उनके लेख से उसकी धार्मिक भावनाओं पर चोट पहुंची है। 
  • केरल से राज्यसभा की तीन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम अधिसूचित करने का निर्णय
    भाषा
    केरल से राज्यसभा की तीन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम अधिसूचित करने का निर्णय
    09 Apr 2021
    चुनाव आयोग ने राज्य विधानसभा और राज्य में सत्तारूढ़ माकपा द्वारा दायर की गई याचिकाओं के जवाब में हाईकोर्ट में यह बयान दाखिल किया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License