NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • केरल में शांतिपूर्वक 73 फीसदी से अधिक मतदान
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    केरल में शांतिपूर्वक 73 फीसदी से अधिक मतदान
    06 Apr 2021
    ऐन मतदान के मौके पर एक बार फिर विपक्ष की और से सबरीमाला का मुद्दा छेड़ने की कोशिश की गई। इसे लेकर केरल के कानून मंत्री ए के बालन ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
  • पश्चिम बंगाल: तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हिंसक झड़प, उम्मीदवारों पर भी हमला!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पश्चिम बंगाल: तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हिंसक झड़प, उम्मीदवारों पर भी हमला!
    06 Apr 2021
    मतदान के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘‘मतदाताओं को प्रभावित’’ करने के लिये केंद्रीय बलों का ‘‘जबरदस्त दुरूपयोग’’ किये जाने का आरोप लगाया है।
  • असम में छिटपुट हिंसा के बीच तीसरे व अंतिम चरण का मतदान संपन्न
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    असम में छिटपुट हिंसा के बीच तीसरे व अंतिम चरण का मतदान संपन्न
    06 Apr 2021
    अंतिम सूचना मिलने तक इस अंतिम चरण में 82.33 प्रतिशत मतदान की ख़बर है। अधिकारियों के अनुसार हिंसा और गड़बड़ी की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    असम में पोलिंग बूथ पर हेराफेरी, उत्तरी गुवाहाटी के मतदाताओं का हाल और अन्य ख़बरें
    06 Apr 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे असम के एक पोलिंग बूथ पर हुई हेराफेरी, उत्तरी गुवाहाटी के मतदाताओं का हाल और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • रफाल : सरकार खामोश क्यों?
    न्यूज़क्लिक टीम
    रफाल : सरकार खामोश क्यों ?
    06 Apr 2021
    रफाल मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। फ्रांस की मीडिया एजेंसी मीडिया पार्ट एक नयी तहकीकात सामने लेकर आई है जिसमे बताया जा रहा है के दासो नाम की फ्रांस एजेंसी जिसके साथ रफाल विमान पर करार हुआ था, ने एक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License