NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • covid-19
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 40,715 नए मामले, एक्टिव मामले साढ़े तीन लाख के क़रीब पहुंचे
    23 Mar 2021
    देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 40,715 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 45 हज़ार 377 हुई।
  • नंदिता हक्सर
    क्यों म्यांमार का मसला चिंतनीय है
    23 Mar 2021
    म्यांमार में सेना के तख्तापलट से क्षेत्र में सत्तावादी ताकतों को बल मिल रहा है, इसलिए भारत और बर्मा के लोगों को वास्तविक लोकतंत्र की लड़ाई को एकजुट होकर लड़ना चाहिए।
  • महिला किसान।
    प्रबल सरन अग्रवाल
    विशेष: जब भगत सिंह ने किया किसानों को संगठित करने का प्रयास
    23 Mar 2021
    भगत सिंह लिखते हैं, “असल क्रांतिकारी सेनाएं गाँव और कारखानों में हैं, यानी किसान और मजदूर। लेकिन हमारे बुर्जुवा (पूंजीपति) नेता उन्हें कभी संगठित नहीं करेंगे। एक बार ये सोये हुए शेर जाग गए फिर तो ये…
  • covid
    ऋचा चिंतन
    भारत की दूसरी 'लहर': अल्पकालिक उपाय और कोविड को लेकर लापरवाहियां
    23 Mar 2021
    '...चाहे स्वास्थ्य से जुड़े उपाय हों या अर्थव्यवस्था और आजीविका से जुड़े उपाय हों,ये सभी उपाय अल्पकालिक रहे हैं,यानी ‘अल्पकालिक अस्पताल की सुविधा,अल्पकालिक अतिरिक्त कॉंट्रैक्ट स्वास्थ्य कार्यकर्ता,…
  • पिछड़े और आपदाग्रस्त मुल्कों के बाशिंदे भी भारतीयों के मुकाबले ज़्यादा ख़ुशहाल क्यों?
    अनिल जैन
    पिछड़े और आपदाग्रस्त मुल्कों के बाशिंदे भी भारतीयों के मुकाबले ज़्यादा ख़ुशहाल क्यों?
    23 Mar 2021
    संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी 'वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट-2021’ में भारत को 149 देशों में 139वां स्थान मिला है। यह रिपोर्ट इस हक़ीक़त को भी साफ तौर पर रेखांकित करती है कि केवल आर्थिक समृद्धि ही किसी समाज…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License