NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • सिहोरा, जबलपुर में 15 मार्च की महापंचायत
    शिन्ज़नी जैन
    मध्य प्रदेश में किसान महापंचायतों का दौर
    23 Mar 2021
    पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश के किसानों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार को बताया है कि जब तक तीन कृषि क़ानून वापस नहीं लिए जाते, वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
  • शहीद भगत सिंह
    डॉ. राजू पाण्डेय
    शहीद भगत सिंह : ट्रोल आर्मी का झूठ और इतिहास की सच्चाई
    23 Mar 2021
    मशहूर है कि गांधी जी ने कभी भी भगत सिंह की फांसी का विरोध नहीं किया। ...कि भगत सिंह से जेल में मिलने के कोई कांग्रेस नेता नहीं गया। इस तरह के कई झूठ हैं जो अक्सर फैलाए जाते हैं। क्या है इनकी हक़ीक़त…
  • कृषि क़ानून और खाद्य सुरक्षा 
    प्रभात पटनायक
    कृषि क़ानून और खाद्य सुरक्षा 
    23 Mar 2021
    एमएसपी, सरकारी खरीद तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की अब तक चली आई व्यवस्था, निहितार्थ: पर्याप्त घरेलू खाद्यान्न उत्पादन सुनिश्चित करती आई है। लेकिन मोदी सरकार ठीक इसी व्यवस्था को ध्वस्त करने में लगी…
  • अवध का किसान आंदोलन और आज़ादी की लड़ाई
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    अवध का किसान आंदोलन और आज़ादी की लड़ाई
    23 Mar 2021
    आज अवध के किसान आंदोलन और आज़ादी की लड़ाई के साथ उसके अंतर्विरोधों को समझना जितना ज़रूरी है उतना ही ज़रूरी है अपने इतिहास के प्रति सांप्रदायिक और जातिवादी नज़रिए से बचना।
  • Daily roundup
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले, बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन और अन्य ख़बरें
    22 Mar 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले, बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License