NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • आंध्र प्रदेश : नए हवाई अड्डे को अनुमति दिए जाने के क्रम में स्थानीय मुद्दों को नज़रअंदाज़ किया गया
    अयस्कांत दास
    आंध्र प्रदेश : नए हवाई अड्डे को अनुमति दिए जाने के क्रम में स्थानीय मुद्दों को नज़रअंदाज़ किया गया
    19 Mar 2021
    आरोप है कि विशाखापट्टनम के पास भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए ग़लत तरीक़े से उर्वर भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया। 
  • भाजपा
    विग्नेश कार्तिक के.आर., एजाज़ अशरफ़
    क्यों भाजपा का हिंदुत्व तमिल पहचान  के सामने विफल  है?
    19 Mar 2021
    तमिल जनता की मिली-जुली संस्कृति/पहचान और समाज के अलग-अलग समूहों को एक साथ लाने वाली ऐतिहासिक प्रक्रिया भाजपा की राजनीति के ब्रांड के लिए अभिशाप है।
  • हरियाणा : 23 मार्च और भारत बंद के मद्देनज़र किसानों-मज़दूरों ने निकाली पदयात्रा
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा : 23 मार्च और भारत बंद के मद्देनज़र किसानों-मज़दूरों ने निकाली पदयात्रा
    19 Mar 2021
    गुरुवार को हांसी से शुरू हुई पदयात्रा 23 मार्च को दिल्ली के बॉर्डर पर ख़त्म होगी। ऐसी ही यात्राएं पंजाब और यूपी से भी निकाली जाएंगी।
  • गन्ने की फ़सल
    पुष्यमित्र
    होलिका दहन की रात अपने गन्ने की फ़सल क्यों जलाना चाहते हैं रीगा के किसान?
    19 Mar 2021
    यह कहानी उस इलाके के किसानों की है, जहां एक ज़माने में बड़ी संख्या में चीनी मिल हुआ करते थे। आज़ादी से पहले बिहार में चीनी मिलों की संख्या 33 थी और राज्य के देश के कुल चीनी का 40 फीसदी उत्पादित करता…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 39,726 नए मामले, महाराष्ट्र में टूटा रिकॉर्ड
    19 Mar 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,726 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें महाराष्ट्र में 24 घंटों में अब तक के रिकॉर्ड यानी 25,833 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License