NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • Bangal
    बी. सिवरामन
    विमर्श: बंगाल चुनाव के बाद संघीय राजनीति का भविष्य क्या होगा?
    17 Mar 2021
    संघवाद की परिभाषा ही है राजनीतिक शक्तियों का संतुलन और केंद्र व राज्य सरकारों के बीच संसाधनों का बांटा जाना। इस संदर्भ में, संघीय राजनीति अखिल-भारतीय पार्टियों और क्षेत्रीय दलों के बीच गठबंधन के…
  • Tamil Nadu
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु चुनाव: एआईएडीएमके, डीएमके ने लोकलुभावन वायदों की परंपरा को बरक़रार रखा है
    17 Mar 2021
    एआईएडीएमके द्वारा अपने पिछले घोषणापत्र में किए गए वादों की लंबित सूची काफी बड़ी है, जिनमें कई अन्य वादों के साथ-साथ राशन कार्डधारकों को सेलफोन वितरण, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की…
  • Kisan morcha
    लाल बहादुर सिंह
    किसान अपने वर्तमान आंदोलन में भारत के लोकतंत्र के भविष्य की लड़ाई भी लड़ रहे हैं
    17 Mar 2021
    सच्चाई यह है कि किसानों तथा मेहनतकशों की लड़ाई तो सत्ता परिवर्तन के भी आगे जाने वाली है, क्योंकि वित्तीय पूँजी के dictate और कारपोरेट हितों से संचालित जिस नव-उदारवादी अर्थतंत्र और उसकी अधिनायकवादी…
  • एम. के. भद्रकुमार
    भारत को म्यांमार पर अपनी हद पर डटे रहना होगा
    17 Mar 2021
    वैश्विक भूराजनीतिक संघर्ष से म्यांमार में पैदा होने वाली अस्थिरता और अशांति का भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा।
  • सुबोध वर्मा
    दिल्ली : मोदी सरकार का सत्ता हथियाने का नया मॉडल
    17 Mar 2021
    एक ऐसा नया क़ानून प्रस्तावित किया गया है जो निर्वाचित सरकार से सत्ता छीन लेगा और इसे केंद्र द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल के हाथों में सौंप देगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License