NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • भारत एक मौज
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज : पेट्रोल की सेंचुरी, डिजिटल मीडिया पर नज़र और #SpideyJihad
    01 Mar 2021
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा बात कर रहर हैं डिजिटल मीडिया पर नए नियम, आसमान छूती पेट्रोल की क़ीमतें और #SpideyJihad के बारे में।
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15,510 नए मामले, एक्टिव मामले बढ़कर 1.68 लाख हुए 
    01 Mar 2021
    देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 15,510 नए मामले आए और 106 मरीज़ों की मौत हुई | देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.51 फ़ीसदी यानी 1 लाख 68 हज़ार 627 हो गई है।
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ख़बर भी, नज़र भी: लो अपनी ‘सी’ टीम भी आ गई!
    01 Mar 2021
    देश की राजनीति में आजकल ‘ए’ टीम से ज़्यादा ‘बी’ टीम की बातें ज़्यादा होती हैं, लेकिन अब तो ‘सी’, ‘डी’ टीमें भी तैयार हो रही हैं। मज़ेदार है कि हर कोई दूसरे को बी और सी टीम कहता है। बेहतर हो कि यहां…
  • केदारदास श्रम व समाज अध्ययन संस्थान
    अनीश अंकुर
    केंद्र व राज्य दोनों बजट गरीबों के बजाय पूंजीपतियों को समर्पित
    01 Mar 2021
    केदारदास श्रम व समाज अध्ययन संस्थान ने किया 'केंद्र व राज्य की  बजट की राजनीतिक दिशा' पर विमर्श। 
  • कृषि
    शिन्ज़नी जैन
    कृषि का उदारीकरण : विकसित और विकासशील देशों के सबक
    01 Mar 2021
    कृषि उदारीकरण का विकसित और विकासशील दोनों देशों पर पड़े प्रभाव और अनुभव से पता चलता है कि भारतीय किसानों ने कृषि क़ानूनों के खिलाफ जो चिंताएं जताई हैं, वे न तो निराधार हैं और न ही ग़लत हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License