NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिशा रवि गिरफ़्तारी प्रकरण: हमवतनों के ख़िलाफ़ उतरी सरकार
बात बोलेगी: पढ़ा-लिखा-तर्कशील मध्यम वर्ग का नौजवान तबका, जिसमें बड़ी संख्या हिंदुओं की है—वह अब सरकार के निशाने पर है। उन्हें अपने ही वतन में, वतन से बेवतन करने की साज़िश पर तेजी से काम हो रहा है।
भाषा सिंह
15 Feb 2021
दिशा रवि
दिशा रवि की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ बेंगलुरु में छात्रों और नागरिक समाज का प्रदर्शन। फोटो साभार : ट्विटर

लिस्ट तो बहुत लंबी है और लगातार लंबी ही होती जा रही है। सरकारी लिस्ट में `देशद्रोहियों’ की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है उससे लगता है कि `कमलछाप’ को छोड़कर बहुत ही कम लोग इस सूची से बाहर रह पाएंगे। ध्यान से देखिये तो इस सूची में नौजवानों की तादाद अच्छी खासी है। अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े हुए नौजवान राजद्रोह से लेकर तमाम आपराधिक मामलों में या तो गिरफ्तार किये जा रहे हैं या फिर उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। चाहे वह उत्तर प्रदेश में हाथरस बलात्कार मामले की रिपोर्टिंग करने जा रहे पत्रकार सिद्दीक कप्पन की गिरफ्तारी हो या फिर युवा पत्रकार मनदीप पुनिया की गिरफ्तारी...या दलित-लेबर एक्टिविस्ट नोदीप कौर की गिरफ्तारी या फिर ऐसे अनगिनत मामले – सबमें विरोध के स्वर या फिर निर्भीक ढंग से अपना पेशेगत काम करने वालों को सबक सिखाने पर सरकार उतारू नजर आ रही है। पढ़ा-लिखा-तर्कशील मध्यम वर्ग का नौजवान तबका, जिसमें बड़ी संख्या हिंदुओं की है—वह अब सरकार के निशाने पर है। उन्हें अपने ही वतन में, वतन से बेवतन करने की साज़िश पर तेजी से काम हो रहा है।

बेंगलुरु की 21 वर्षीय, जलवायु परिवर्तन एक्टिविस्ट दिशा रवि की ग्रेटा थनबर्ग के टूलकिट मामले में हुई गिरफ्तारी और आनन-फानन में उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजने का मामला देश की जनता के खिलाफ छेड़े जा रहे युद्ध की जीती-जागती मिसाल है। और, निश्चित तौर पर यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है क्योंकि इसी मामले में मुंबई की युवा वकील निकिता जैकब और महाराष्ट्र के शांतुनु की गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है। इस पूरे मामले को जिस तरह से देश के खिलाफ साज़िश और वह भी अंतर्राष्ट्रीय साज़िश में जांच एजेंसियां और सरकारों ने तब्दील किया है—उससे यह साफ हो गया है कि एक ही फॉर्मूला का इस्तेमाल हर आंदोलन और हर विरोध को अपराध में तब्दील करने के लिए किया जा रहा है।

इस प्रकरण में भाजपा और केंद्र सरकार की रणनीति का पूरी बेशर्मी से खुलासा करता है हरियाणा के मंत्री अनिल विज का ट्वीट, जिस पर ट्वीटर ने उन्हें नोटिस भी जारी किया। उन्होंने लिखा था, देशविरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए, फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और...

उन्होंने एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में कहा, “देशविरोधियों के भीतर जो देश विरोधी विचार होता है, अगर उसका समूल नाश नहीं करेंगे तो देश के लिए खतरा है, यह छूत की बीमारी है... उनके (देशद्रोहियों) समर्थन में आने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.. ये लोग विदेशी ताकतों के साथ साठगांठ करके देश में विरोध को उकसाना चाहते हैं.. कोई भी छोटी-मोटी घटना होती है..देश के खिलाफ कोई भी ताकत आवाज उठाती है तो उसे कुचल दिया जाना चाहिए... यह सरकार का धर्म बनता.. ग्रेटा जैसे लोग का साथ देते हैं तो विदेशी शक्तियों के हाथ मिलाना अपराध है…” 

कुल मिलाकर अनिल विज ने केंद्र सरकार का एजेंडा बिल्कुल साफ कर दिया कि जो भी विरोध में आवाज़ें उठ रही हैं, वे साज़िश का हिस्सा है, अंतर्राष्ट्रीय साज़िश का हिस्सा है, यह देशद्रोही हैं और यह छूत की बीमारी है...ये सारे शब्द बहुत ही खतरनाक संदेश दे रहे हैं। जिस देश के प्रधानमंत्री विदेश दौरों और विदेश में दूसरे राष्ट्रपतियों के लिए प्रचार अभियान करने के लिए मशहूर हों, वहां एक 18-19 साल की पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को अंतर्राष्ट्रीय साज़िश बता देना कितना हास्यास्पद है। लेकिन जिन लोगों को यह मज़ाक लग रहा है, वह यह सब कह कर सरकार के कैम्पेन का असल मकसद नहीं समझ पा रहे हैं। सरकार की कोशिश है अपने ही लोगों को अपनों के खिलाफ खड़ा करना। मुख्यधारा का मीडिया लगातार यह कैम्पन प्रचारित-प्रसारित करता रहता है और आम नागरिकों के भीतर संदेह पैदा करता है। उनके लिए इस समय सबसे बड़ी जरूरत है किसान आंदोलन को बदनाम करना और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री सदन में आंदोलनजीवी-परजीवी-विदेशी विनाशकारी विचारधारा आदि शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और आज उनकी पार्टी के नेता, हरियाणा के मंत्री दिशा रवि सहित बाकी लोगों के समूल नाश की बात करते हैं। ...फर्क सिर्फ डिग्री का है—मकसद और इरादा एक ही है।

इस मामले में जिस तरह से दिशा रवि को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा इसकी भी तीखी आलोचना हो रही है। होनी भी चाहिए, क्योंकि यह जो नया नॉर्मल बनाया जा रहा है, इससे लोकतंत्र और न्यायिक प्रणाली की धज्जियां उड़ जाएंगी।

फ्राइडे फ्यूचर फॉर इंडिया कैम्पेन चलाने वाली 21 वर्षीय दिशा पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने गूगल ड्राइव पर एक डॉक्यूमेंट को एडिट किया, जिसे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्य़ावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के पक्ष में ट्वीट किया था। इस पूरे मामले को दिल्ली पुलिस स्पेशल ब्रांच ने अंतर्राष्ट्रीय साज़िश और खालिस्तान समर्थक समूह के अभियान का हिस्सा मानते हुए दिशा के ऊपर राजद्रोह सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज किये। उन्हें बेंगलुरु जाकर गिरफ्तार किया, दिल्ली लेकर आए औऱ बिना उनके वकील के अदालत में उपस्थित हुए दिशा रवि को पांच दिन की पुलिस रिमांड में अदालत ने भेज दिया। इस पर जमकर विरोध हुआ। दिल्ली में वरिष्ठ वकील रेबिका ज़ॉन का कहना है कि जिस तरह से दिशा के वकील की मौजूदगी के बिना पुलिस रिमांड दी गई, वह न्यायिक कर्तव्यों को पूरी तरह से तिलांजलि देने की वाली शर्मनाक घटना है। इसी तरह से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कोलिन गोंसालविस ने न्यूज़क्लिक को बताया कि जब पुलिस ने दिशा रवि के अपराध का कोई भी साक्ष्य अदालत में पेश नहीं किया तो कैसे उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। यह एक गलत नज़ीर बनाई जा रही है, जिसे चेक किया जाना चाहिए।

पर्यावरणविद् सुनीता नारायण ने भी दिशा की गिरफ्तारी को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस तरह से नौजवानों पर हमला, लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। सरकार यह संदेश दे रही है कि सच के लिए, सच के साथ कोई काम न करे।

फिलहाल, तमाम विरोध के बीच केंद्र सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने और उसे एक साज़िश—अंतर्राष्ट्रीय साज़िश में तब्दील करने पर आमादा नज़र आ रही है। कोई भी किसी भी धर्म का क्यों न हो—उसे खुलेआम खालिस्तानी समर्थक बनाया जा रहा है। 

(भाषा सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Disha Ravi
Greta Thunberg
delhi police
Greta Toolkit
Supreme Court of India

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!

शाहीन बाग़ ग्राउंड रिपोर्ट : जनता के पुरज़ोर विरोध के आगे झुकी एमसीडी, नहीं कर पाई 'बुलडोज़र हमला'

जहांगीरपुरी : दिल्ली पुलिस की निष्पक्षता पर ही सवाल उठा दिए अदालत ने!

अदालत ने कहा जहांगीरपुरी हिंसा रोकने में दिल्ली पुलिस ‘पूरी तरह विफल’

मोदी-शाह राज में तीन राज्यों की पुलिस आपस मे भिड़ी!

पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा को गिरफ़्तार किया, हरियाणा में रोका गया क़ाफ़िला

नफ़रती भाषण: कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को ‘बेहतर हलफ़नामा’ दाख़िल करने का दिया निर्देश


बाकी खबरें

  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: किसान और राजनीति, क्या दिल्ली की तरह फ़तह होगा यूपी का मोर्चा!
    12 Dec 2021
    एक साल से भी ज़्यादा समय बाद किसान दिल्ली का मोर्चा जीत कर घर लौट रहे हैं। और जिनका यूपी, पंजाब में घर है उनके सामने आने वाला चुनाव है...जिसमें उन्हें अपने हक़ में एक नई सरकार चुननी है। यूपी का किसान…
  • CBSE
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: प्रश्न पूछो, पर ज़रा ढंग से तो पूछो
    12 Dec 2021
    अभी ऐसे ही, बारहवीं कक्षा की परीक्षा में एक प्रश्न पूछ लिया गया कि किस सरकार के तहत सन् दो हजार दो में गुजरात में अप्रत्याशित स्तर पर मुस्लिम विरोधी हिंसा हुई थी। सरकार को अखर गया, माथा ठनक गया। इतना…
  • PM modi
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: अमृत महोत्सव, सांसदों को फटकार का नाटक और अन्य
    12 Dec 2021
    एक तरफ प्रधानमंत्री सांसदों को सदन में उपस्थिति रहने को कहते हैं दूसरी ओर उनकी पार्टी चुनाव वाले राज्यों के अपने करीब सौ सांसदों को निर्देश देती है कि वह सारे काम छोड़ कर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों…
  • varanasi
    विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: बनारस में जिन गंगा घाटों पर गिरते हैं शहर भर के नाले, वहीं से होगी मोदी की इंट्री और एक्जिट
    12 Dec 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को बनारस के जिन घाटों से गंगा में इंट्री और एक्जिट करेंगे, उनमें एक है खिड़किया घाट और दूसरा रविदास घाट। एक पर शाही नाले का बदबूदार पानी गंगा को गंदा कर रहा है,…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'ईश्वर को किसान होना चाहिये...
    12 Dec 2021
    भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े जनआंदोलन में किसानों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और अब किसान धीरे धीरे घर की तरफ़ जा रहे हैं। पढ़िये विहाग वैभव की किसानों पर यह नज़्म...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License