NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
किसानों की ऐतिहासिक जीत: सरकार ने सभी मांगें मानी, 11 दिसंबर से ख़ाली करेंगे मोर्चा!
अंततः सरकार अपने हठ से पीछे हटकर किसानों की सभी माँगे मानने को मजबूर हो गई है। सरकार ने किसानों की लगभग सभी माँगें मान ली हैं। इस बाबत कृषि मंत्रालय की तरफ़ से एक पत्र भी जारी कर दिया गया है। किसानों ने भी घर वापसी की घोषणा कर दी है। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Dec 2021
kisan andolan

साल भर से भी अधिक वक्त से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों के सब्र और साहस के नतीजे का दिन आ गया है। अंततः सरकार अपने हठ से पीछे हटकर किसानों की सभी माँगे मानने को मजबूर हो गई है। सरकार ने किसानों की लगभग सभी माँगें मान ली हैं। इस बाबत कृषि मंत्रालय की तरफ़ से एक पत्र भी जारी कर दिया गया है। कृषि मंत्रालय के द्वारा जारी इस पत्र के मुताबिक़:

1. किसान आंदोलन में दौरान किसानों पर लगाए गए सभी केस वापस लिए जाएँगे। यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों ने इसे लेकर सहमति दे दी है।

2. MSP( न्यूनतम समर्थन मूल्य) के लिए कमेटी की घोषणा की गई है। जिसमें केंद्र, राज्यों और किसानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे जो तय करेंगे कि किस प्रकार देशभर में सभी किसानों को MSP मिले। MSP पर अभी की जारी ख़रीदी की स्थिति आगे भी जारी रहेगी।

3. जहां तक मुआवज़े का सवाल है, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार ने मुआवज़े को लेकर सैद्धांतिक सहमति दे दी है, पंजाब सरकार पूर्व में ही इसकी घोषणा कर चुकी है।

4. बिजली बिल में किसानों पर असर डालने वाले सभी प्रावधानों पर अभी स्टेकहोल्डर्स (किसान मोर्चा के साथ) से बातचीत की जाएगी। मोर्चा से चर्चा होने के बाद बिल संसद में लाया जाएगा।

5. पराली के सम्बंध में निर्णय लिया गया है कि भारत सरकार ने जो क़ानून पारित किया है उसकी धारा-14 और धारा-15 में क्रिमिनल लाइबिलिटी से किसानों को मुक्ति दी है।

इस तरह किसानों की सभी माँगे मानते हुए कृषि मंत्रालय ने किसानों से अपील की है कि वे अपना धरना ख़त्म कर दें। 

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नैशनल मीडिया इंचार्ज ने कहा है कि सभी किसान 11 दिसंबर को धरनास्थल ख़ाली कर देंगे। इसके अलावा 15 दिसम्बर तक सभी टोल प्लाजा खाली हो जाएँगे और संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक 15 जनवरी को नई दिल्ली में होगी। इसके अलावा किसान 13 दिसंबर के दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर भी जाएँगे। आंदोलन के इस मुक़ाम को पहुँचने में 378 दिन का सफ़र लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले सरकार तीनों कृषि क़ानूनों को पहले ही वापस ले चुकी है। 

ये भी पढ़ें: किसानों की ऐतिहासिक जीत के मायने

kisan andolan
farmers protest
New Farm Laws
Repeal Farm Laws
Farmers Victory
Modi government
Narendra Singh Tomar
rakesh tikait
SKM

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ़ श्रमिकों का संघर्ष जारी, 15 महीने से कर रहे प्रदर्शन

क्यों मिला मजदूरों की हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन

पूर्वांचल में ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बीच सड़कों पर उतरे मज़दूर

देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर

बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

"जनता और देश को बचाने" के संकल्प के साथ मज़दूर-वर्ग का यह लड़ाकू तेवर हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ है

झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान


बाकी खबरें

  • कोर्ट दर कोर्ट: ज़मानत बरक़रार लेकिन यूएपीए को लेकर फ़ैसले का होगा परीक्षण
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोर्ट दर कोर्ट: ज़मानत बरक़रार लेकिन यूएपीए को लेकर फ़ैसले का होगा परीक्षण
    18 Jun 2021
    नताशा, देवांगना, आसिफ़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट का ज़मानत का फ़ैसला क़ायम रखा है लेकिन यूएपीए को लेकर उसके फ़ैसले पर विचार करने की बात कही है।
  • काला धन कहां गया BJP सरकार ?
    न्यूज़क्लिक टीम
    काला धन कहां गया BJP सरकार ?
    18 Jun 2021
    स्विस राष्ट्रीय बैंक की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है के पिछले 13 सालों में , इस साल स्विस बैंक्स में सबसे ज़्यादा भारतीयों ने अपना पैसा डाला है जिसकी कीमत है 21,700 करोड़ रुपये। अभिसार शर्मा…
  • Lebanon
    पीपल्स डिस्पैच
    लेबनानी ट्रेड यूनियनों ने बिगड़ती जीवन स्थिति के ख़िलाफ़ एक दिवसीय आम हड़ताल की
    18 Jun 2021
    हालांकि हड़ताल का आह्वान सीजीटीएल द्वारा किया गया था, लेकिन इसे फ्री पैट्रियटिक मूवमेंट, फ्यूचर एंड अमल जैसी पार्टियों ने भी समर्थन दिया लेकिन इन पर कुछ वर्गों ने विरोध प्रदर्शनों को हाईजैक करने का…
  • मैक्सिको के प्रांत बाजा कैलिफ़ोर्निया और सिनालोआ ने समान-लिंग विवाह को वैध किया  
    पीपल्स डिस्पैच
    मैक्सिको के प्रांत बाजा कैलिफ़ोर्निया और सिनालोआ ने समान-लिंग विवाह को वैध किया  
    18 Jun 2021
    ये दोनों प्रांत देश के 20 अन्य प्रांतों की सूची में शामिल हो गए जो स्थानीय कांग्रेस में सुधार की मंज़ूरी के साथ समान लिंग के लोगों के बीच विवाह को मान्यता देते हैं।
  • प्रगतिशील वर्गों का हंगरी के समलैंगिकता संबंधी क़ानून पर हमला
    पीपल्स डिस्पैच
    प्रगतिशील वर्गों का हंगरी के समलैंगिकता संबंधी क़ानून पर हमला
    18 Jun 2021
    पीडोफ़िलिया से लड़ने की आड़ में हंगरी में दक्षिणपंथी सरकार ने एक क़ानून लागू किया है जो नाबालिगों तक एलजीबीटी के बारे में चर्चा करने वाली सामग्री के प्रसार पर रोक लगाता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License