NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली में महिलाओं के लिए बस से मुफ्त यात्रा योजना शुरू
महिलाओं को मुफ्त यात्रा योजना का लाभ उठाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में गुलाबी टिकट दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार जारी किए गए गुलाबी टिकटों की संख्या के आधार पर परिवाहकों को भुगतान करेगी।
भाषा
29 Oct 2019
free bus for women
Image courtesy: navodayatimes

नई दिल्ली: दिल्ली की सार्वजनिक बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना भाई दूज के दिन मंगलवार से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर कहा कि महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाने की ओर यह एक ऐतिहासिक कदम है।

महिलाओं को मुफ्त यात्रा योजना का लाभ उठाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में गुलाबी टिकट दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार जारी किए गए गुलाबी टिकटों की संख्या के आधार पर परिवाहकों को भुगतान करेगी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘आज सुबह से दिल्ली में महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त हो गई है। महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाने की ओर ये एक ऐतिहासिक कदम है।’

I will be Live at 11 AM on the AK App to share the vision behind making bus travel free for women

If you haven't downloaded the app yet, you can do it here - https://t.co/asZFokbDp2 https://t.co/cS5DXQZkl6

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 29, 2019

उन्होंने कहा, ‘पिंक टिकट...दिल्ली परिवार की सभी बहनों को इस भाई की ओर से भाई दूज की ढेरों शुभ कामनायें। आप सुरक्षित रहें, ख़ूब तरक़्क़ी करें। महिलायें आगे बढ़ेंगी, तभी देश आगे बढ़ेगा।’

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और राष्ट्रीय राजधानी की अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका बढ़ेगी। सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली की बसों में आज से महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा शुरू हो गई है.... बधाई हो दिल्ली! महिला सुरक्षा के साथ साथ ये क़दम दिल्ली की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ाएगा...आप सभी को भाई-दूज की शुभकामनाएँ. भाई बहनों के बीच प्यार और बढ़े...।’

सोमवार रात को, सरकार ने मंगलवार से मुफ्त यात्रा योजना को लागू करने के लिए एक अधिसूचना जारी की। यह सुविधा नोएडा-एनसीआर में भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा यह हवाई अड्डे के लिए चलने वाली सेवाओं और डीटीसी और क्लस्टर ऑपरेटरों द्वारा संचालित अन्य विशेष सेवाओं में भी उपलब्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण के दौरान इसकी घोषणा की थी। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने 29 अगस्त को इस योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

इस योजना के अनुसार, दिल्ली सरकार, स्थानीय निकाय और सरकार के उपक्रमों की महिला कर्मचारी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सवारी की सुविधा लेने पर परिवहन भत्ते की हकदार नहीं होंगी। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सार्वजनिक बसों से प्रत्येक दिन 45 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं।

 

Free bus for women
New Delhi
Arvind Kejriwal
kejriwal sarkar
MANISH SISODIA
DTC
Pink Card for women

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रपति के नाम पर चर्चा से लेकर ख़ाली होते विदेशी मुद्रा भंडार तक

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा को गिरफ़्तार किया, हरियाणा में रोका गया क़ाफ़िला


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License