NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोलंबिया के बाद इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों की हड़ताल की योजना
इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्र कार्यकर्ताओं द्वारा हड़ताल के लिए मतदान करने की योजना ऐसे समय में की गई है जब अमेरिका भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्र संगठ बेहतर कार्य की परिस्थितियों और वेतन की मांग कर रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
19 Mar 2021
कोलंबिया के बाद इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों की हड़ताल की योजना

इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्र कार्यकर्ता हड़ताल के लिए मतदान करने वाले हैं क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बातचीत के बाद कोई परिणाम हासिल नहीं हो सका है। हड़ताल के लिए मतदान 2 अप्रैल को होना निर्धारित है। इस दिन सैकड़ों शोधार्थी छात्र इस हड़ताल को अधिकृत करने का निर्णय लेंगे। न्यूयॉर्क में स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय में 3,000 स्नातक छात्रों के 15 मार्च को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के एक दिन बाद इस हड़ताल के लिए मतदान की घोषणा की गई।

आईएसयू के छात्रों को सर्विस एम्प्लायज इंटरनेशनल यूनियन (एसईआईयू) के छात्र कार्यकर्ता शाखा ग्रेजुएट वर्कर्स यूनियन (जीडब्ल्यूयू) द्वारा आयोजित किया जाता है जिसने अक्टूबर 2019 में यूनियन की मान्यता हासिल की थी। मान्यता मिलने के बाद से ये यूनियन न्यूनतम आय और अन्य लाभ के लिए प्रशासन से चर्चा करता रहा है। इन लाभों को कई वर्षों से अस्वीकार किया गया है।

छात्र कार्यकर्ता जो बड़ी संख्या में शोधार्थी और पोस्टडॉक छात्र हैं वे विश्वविद्यालय में शिक्षण और अनुसंधान सहायकों के रूप में भी काम करते हैं उन्हें नौ महीने के लंबे शैक्षणिक वर्ष में 9,441 अमेरिकी डॉलर के रूप में मामूली भुगतान किया जाता है। यह इलिनोइस प्रांत का न्यूनतम वेतन प्रति घंटा 11 अमेरिकी डॉलर से थोड़ा अधिक है और राज्य के अधिकांश विश्वविद्यालयों में दी जा रही वेतन की तुलना में बहुत कम है।

छात्र स्वास्थ्य बीमा कवरेज की मांग कर रहे हैं, अपने वजीफे से प्रशासनिक शुल्क कटौती को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं और उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भी सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं जिन्हें औसत छात्र से कई गुना कम लाभ दिया जाता है।

आईएसयू और कोलंबिया में छात्रों के अलावा कम वेतन और खराब कामकाजी परिस्थितियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातक या शोधार्थी छात्रों द्वारा प्रयास तेज किया जा रहा है।

मैरीलैंड विश्वविद्यालय, इंडियाना विश्वविद्यालय, न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय और शिकागो विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों में छात्र संगठन मजदूरी में वृद्धि, COVID-19 महामारी के बीच सुरक्षित कार्य वातावरण और मौजूदा श्रम कानून के अनुसार औसत कर्मचारियों को दिए जाने वाले अन्य लाभ के लिए लामबंद हो रहे हैं।

columbia
Illinois State University

Related Stories

कोलंबिया में राष्ट्रीय हड़ताल के दस सप्ताह पूरे हुए

क्रूर सरकारी दमन और विवादास्पद कर सुधार बिल को वापस लेने के बीच कोलंबिया में प्रदर्शन जारी

कोलंबिया : दक्षिणपंथी सरकार की नवउदारवादी नीतियों के ख़िलाफ़ हड़ताल

नवउदारवादी उपायों के विरोध में कोलंबिया में राष्ट्रीय हड़ताल घोषित

शांति समझौते के वर्षों बाद कोलंबिया में हिंसा और मानवीय संकट गहराया

कोलंबिया : सोशल लीडर व शांति समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं की हत्या 2021 में भी जारी

FARC पार्टी और कोलम्बियाई राष्ट्रीय सरकार ने शांति के लिए प्रतिबद्धताओं पर हस्ताक्षर किये

कोलम्बियावासी जीवन और शांति के लिए इकट्ठा हुए

कोलंबिया : सामाजिक संगठनों ने नेताओं की हत्या की निंदा की

कोलंबिया में "मार्च फॉर डिग्निटी" बोगोटा पहुंचा


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License