NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
शैलजा को शामिल न किया जाना पार्टी की स्थिति के अनुरूप : विजयन
माकपा ने कहा कि लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल न करना पार्टी का एक “राजनीतिक व संगठनात्मक” फैसला है और इस पर कोई पुनर्विचार नहीं होगा।
भाषा
20 May 2021
विजयन

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि एलडीएफ मंत्रिमंडल से के. के. शैलजा को बाहर रखा जाना नए चेहरों को मौका दिये जाने की पार्टी की स्थिति के अनुरूप है।

शैलजा को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये जाने के कारण प्रदेश सरकार आलोचनाओं का सामना कर रही है।

विजयन ने संवाददाताओं को बताया कि छह अप्रैल को हुए चुनावों में माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे को मिली जीत के बाद उनका खुद का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना भी पार्टी के फैसले के अनुरूप है।

एलडीएफ की पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहीं शैलजा को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये जाने से बहस छिड़ गई है और कई हस्तियों ने उनका समर्थन करते हुए मंत्रिमंडल में उनकी वापसी की मांग की है।

शैलजा ने राज्य में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई थी और पहली लहर पर लगाम लगाने के लिये उनकी काफी सराहना भी हुई थी।

विजयन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ राज्य की जंग एक सामूहिक प्रयास था।

शैलजा के निष्कासन पर बुधवार को सवालों का जवाब देते हुए विजयन ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की राय का सम्मान करते हैं, लेकिन पार्टी की नीति है कि नए चेहरों को आना चाहिए।

उन्होंने निवर्तमान मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के प्रदर्शन की सराहना की लेकिन कहा कि पार्टी का फैसला “किसी को भी विशेष छूट देने का नहीं है।”

उन्होंने कहा, “कई पूर्व मंत्रियों ने अपने विभागों में उल्लेखनीय काम किया था। पार्टी ने किसी को भी किसी तरह की छूट नहीं देने का फैसला किया है। पार्टी का मत नए लोगों को लाने का है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि शैलजा को मंत्रिमंडल में नहीं रखने का फैसला पार्टी की नीति पर आधारित है।

यह पूछे जाने पर कि क्या शैलजा दूसरे मौके की हकदार हैं, विजयन ने कहा कि कई हैं जो दूसरे मौके के हकदार थे।

इससे पहले दिन में माकपा ने कहा कि लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल न करना पार्टी का एक “राजनीतिक व संगठनात्मक” फैसला है और इस पर कोई पुनर्विचार नहीं होगा।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यवाहक सचिव ए विजय राघवन ने कहा कि नेतृत्व ने पहले ही पार्टी द्वारा इस संदर्भ में लिये गए फैसले की जानकारी दे दी है।

उन्होंने कहा कि जहां तक कम्युनिस्ट पार्टी की बात है, राजनीति और संगठन समान रूप से महत्वपूर्ण हैं और मौजूदा फैसला इसी के अनुरूप है।

उन्होंने कहा, “पार्टी को अपने राजनीतिक और संगठनात्मक हितों को ध्यान में रखना होगा। सत्ताधारी दल के तौर पर, उसे राज्य के हितों की रक्षा के लिये भी उचित विचार करना होगा। इसलिये, गंभीर चिंतन के बाद पार्टी ऐसे फैसलों पर पहुंचती है।”

KK Shailaja
Pinarayi Vijayan

Related Stories

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

केरल: RSS और PFI की दुश्मनी के चलते पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने गंवाई जान

सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए आंबेडकर के संघर्षों से प्रेरणा लें : विजयन

सीपीआईएम पार्टी कांग्रेस में स्टालिन ने कहा, 'एंटी फ़ेडरल दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए दक्षिणी राज्यों का साथ आना ज़रूरी'

सीताराम येचुरी फिर से चुने गए माकपा के महासचिव

केजरीवाल का पाखंड: अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया, अब एमसीडी चुनाव पर हायतौबा मचा रहे हैं

केरल: एचएलएल के निजीकरण के ख़िलाफ़ युवाओं की रैली

केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया

किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन

विजयन ने केरल के ‘खिलाफ’ टिप्पणी करने पर योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लिया


बाकी खबरें

  • भाषा
    मंत्री पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार होटल में मृत मिला
    12 Apr 2022
    कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा पर एक ठेके लिये 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार मंगलवार सुबह उडुपी के एक लॉज में मृत मिला।
  • अनीस ज़रगर
    4 साल से जेल में बंद पत्रकार आसिफ़ सुल्तान पर ज़मानत के बाद लगाया गया पीएसए
    12 Apr 2022
    35 साल के पत्रकार को श्रीनगर सेंट्रल जेल से उनके घर के पास एक पुलिस थाने में लाया गया था। अब वह आगे की सज़ा जम्मू के कोट बलवल जेल में काटेंगे।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    लखीमपुर खीरी कांड में एक और अहम गवाह पर हमले की खबर  
    12 Apr 2022
    पुलिस को लिखे अपने पत्र में गवाह ने कहा है कि उसे धमकी दी गई थी कि यदि अगली दफा उसने आशीष मिश्रा के खिलाफ कोई बयान दर्ज करवाया तो उसे सीधे सिर में गोली मार दी जायेगी।
  • सत्यम कुमार
    उत्तराखंड: तेल की बढ़ती कीमतों से बढ़े किराये के कारण छात्र कॉलेज छोड़ने को मजबूर
    12 Apr 2022
    उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा एक बड़ा मुद्दा रहा है, यहां उच्च शिक्षा के लिए बहुत ही सीमित विकल्प रहे हैं। दूर-दूर से छात्र कॉलेज में आते हैं, ऐसे में लगातार किराये में होने वाली…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इंस्टीट्यूट (AII) के 13 अध्येताओं ने मोदी सरकार पर हस्तक्षेप का इल्ज़ाम लगाते हुए इस्तीफा दिया
    12 Apr 2022
    अध्येताओं का आरोप है कि भारतीय उच्चायोग एआईआई के शोध और विचारों में हस्तक्षेप करता है, यह ऐसे विचार होते हैं, जो भारत के लिए असहज हो सकते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License