NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
किसान आंदोलन: ठंड से एक महिला किसान की मौत, अब तक 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत
शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शरीक़ महाराष्ट्र की साथी सीताबा़ई तडवी की मौत पर मोर्चे पर मौजूद किसानों की ओर से दो मिनट का मौन रख कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Jan 2021
किसान आंदोलन: ठंड से एक महिला किसान की मौत, आंकड़ा 150 के पार

शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल महाराष्ट्र की महिला किसान सीताबा़ई तडवी की मृत्यु हो गई। मोर्चे पर मौजूद किसानों की ओर से दो मिनट का मौन रख कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

शाहजापुर बॉर्डर के संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर उनके मौत पर शोक प्रकट किया और इसे आंदोलन की क्षति कहा। उन्होंने कहा सिताबाई रामदास तडवी की उम्र 56 साल थी और वो आंबाबारी जिला नंदुरबार महाराष्ट्र की लोक संघर्ष मोर्चा के साथ पिछले 25 साल से संघर्ष कर रही थीं। खेती किसानी के हक्क का आंदोलन हो या अपने गांव के देहली नदी पर बन रहे बांध का जिससे उनके अपने गांव आंबबारी का जबरन और अन्यायकारी विस्थापन के ख़िलाफ़ वो आज तक कड़ा संघर्ष करती रही हैं। उसके लिए सीताबाई कई बार अपने सत्याग्रह आंदोलन के कारण जेल जा चुकी है।  

आगे बतया गया कि जंगल ज़मीन की लड़ाई के लिए बम्बई में अनशन में सीताबाई सहभागी भी रहीं थीं। वन अधिकार कानून बनाने के लिए गांव से दिल्ली तक के संघर्ष में सीताबाई हरदम आगे रहती थीं। नंदुरबार से बम्बई 480 किमी पैदल यात्रा में 5000 साथियों के साथ सीताबा़ई की अगवाई महत्वपूर्ण रही है। 2018 में संपूर्ण कर्जा मुक्ति और फसल का सही दाम की लड़ाई मे सीताबा़ई लोक संघर्ष मोर्चा के उलगुलान मार्च में 21 से 23 नबंबर 2018 को ठाणे से मुंबई पैदल मार्च का नेतृत्व भी किया था।  

किसान कर्जा मुक्ति का आंदोलन हो या एमएसपी की लड़ाई हो, सीताबा़ई हर दम आगे रही हैं, 22 दिसंबर 2020 को अंबानी के खिलाफ हुए मुंबई मार्च में सीताबा़ई प्रमुख अगुवा में से एक थीं, 5 जून से तीन किसान कानून के खिलाफ की लड़ाई में सीताबा़ई हर मोर्चा में आगे थीं, दिल्ली में 16 जनवरी से 27 तारीख तक किसान आंदोलन में शाहजहांपुर बॉर्डर पर मोर्चा पर डटी हुई थीं। कल बहुत ठंड के कारण जयपुर में उनकी मौत हो गई।

आपको बता दें संघर्ष में हरदम आगे रहने वाली लड़ाकू सीताबा़ई तडवी आदिवासी समाज से आती हैं और महिला किसान थीं। सीताबा़ई का पूरा परिवार इस संघर्ष में  हिस्सेदार रहा है

शाहजहांपुर बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चे की तरफ से बयान जारी करते हुए संजय माधव ने कहा सीताबा़ई की किसान आंदोलन के वक्त हुई शाहदत हमेशा याद रखी जाएगी। सीताबा़ई तडवी को संयुक्त किसान मोर्चा और देश के तमाम किसानों की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।  

किसान नेताओं के मुताबिक अभी तक किसान आंदोलन में 150 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आपको बता दें पिछले सात महीने से किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि 26 नवम्बर से दिल्ली के सीमा पर भीषण ठंड में डेरा डाले हुए है। जबकि 13 दिसंबर से राजस्थान-हरियाणा के शाहजहांपुर बॉर्डर पर भी किसान डटे हुए हैं। यह ऐतिहासिक किसान आंदोलन छुटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरी तरह शांतिपूर्ण ही रहा है।  

farmers protest
Farm bills 2020
kisan andolan
Deaths in Farmers Protest
Woman Farmer Death
Shahjahanpur Border
Samyukt Kisan Morcha

Related Stories

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

1982 की गौरवशाली संयुक्त हड़ताल के 40 वर्ष: वर्तमान में मेहनतकश वर्ग की एकता का महत्व

किसानों को आंदोलन और राजनीति दोनों को साधना होगा

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License