NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
उत्पीड़न
कानून
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
लखीमपुर हत्याकांड: 12 घंटे की लंबी (नाटकीय) पूछताछ के बाद आशीष मिश्रा की गिरफ़्तारी, कोर्ट ने जेल भेजा
पुलिस का कहना है कि आशीष मिश्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहा था, इसलिए उसे अरेस्ट कर लिया गया है। इसके बाद हत्यारोपी आशीष मिश्रा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने आशीष मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

न्यूजक्लिक रिपोर्ट
10 Oct 2021
Ashish Mishra
आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी हो गई है (फोटो-PTI)

लखीमपुर खीरी हत्याकांड मामले के आरोपी केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की बीती रात गिरफ्तारी हो गई है। क्राइम ब्रांच ने उनके साथ करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आशीष मिश्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहा था, इसलिए उसे अरेस्ट कर लिया गया है। इसके बाद हत्यारोपी आशीष मिश्रा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आशीष मिश्रा के वकील के तर्कों के बाद भी कोर्ट ने आशीष मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

कोर्ट में पुलिस ने मांग की थी कि आशीष मिश्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहा है इसलिए उसे रिमांड पर लिया जाना जरूरी है, जिसका आशीष मिश्रा के वकील ने ये कहते हुए विरोध किया गया कि रिमांड पर भेजने से पहले आशीष मिश्रा का पक्ष सुना जाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी : किसान-आंदोलन की यात्रा का अहम मोड़

शनिवार सुबह आशीष मिश्रा अपने वकीलों के साथ पूरी हनक के साथ क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा था, सूत्रों के मुताबिक जब क्राइम ब्रांच ने आशीष मिश्रा से पूछा कि वह हिंसा वाले दिन दोपहर 2:36 से 3:30 तक कहां था। इस पर आशीष मिश्रा कोई जवाब नहीं दे पाया। पुलिस का दावा है कि जिस थार गाड़ी से किसानों को कुचला गया है उसे आशीष मिश्रा ही चला रहा था। इससे पहले आशीष मिश्रा तमाम टीवी चैनलों पर दावा कर रहा था कि वो घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं था और न ही वो उस गाड़ी को चला रहा था। उनके पिता जो इस समय देश के गृह राज्य मंत्री भी हैं उन्होंने भी यही कहा था कि उनका बेटा घटनास्थल पर था ही नहीं। 

लेकिन इसके बाद एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक आदमी को थार गाड़ी से भागते हुए देखा जा सकता है। जिसे आशीष मिश्रा ही बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जिन दो अन्य लोगों को इस मामले में अरेस्ट किया है उन्होंने भी कहा है कि गाड़ी आशीष मिश्रा ही चला रहा था। 

क्राइम ब्रांच की 12 घंटे चली पूछताछ के बाद शनिवार रात करीब 10:50 बजे आशीष मिश्रा को अरेस्ट कर लिया गया। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आशीष मिश्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहा था इसलिए उसे अरेस्ट कर लिया गया है। 

आपको बता दें कि आशीष मिश्रा के खिलाफ खिलाफ हत्या की धारा 302 के साथ ही 147, 148, 149 (दंगों से संबंधित) और भी कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी की घटना में निहित चेतावनी को अनदेखा न करें!

Ashish Mishra
Ashish Mishra BJP
Union Minister Ashish Mishra
LakhimpurKheri
Lakhimpur Kheri Update
Lakhimpur incident
Lakhimpur massacre
Video of Lakhimpur Kheri

Related Stories

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब

लखीमपुर खीरी कांड: गृह राज्य मंत्री टेनी दिल्ली तलब

लखीमपुर खीरी कांड के बाद हरियाणा में प्रदर्शनकारी महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत

लखीमपुर हत्याकांड: जब तक मंत्री की बर्ख़ास्तगी नहीं तब तक आंदोलन चलता रहेगा

लखीमपुर खीरी : किसान-आंदोलन की यात्रा का अहम मोड़

लखीमपुर में किसानों की हत्या भाजपा सरकार के ताबूत में आख़िरी कील

लखीमपुर नरसंहार : कई राज्यों में विरोध के बाद झुकी सरकार, मुआवज़े का दिया आश्वासन

लखीमपुर खीरी अपडेट: किसानों के साथ विपक्षी दलों ने खोला मोर्चा, हड़बड़ी में सरकार 

लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों पर हमला, कई की मौत, भारी तनाव, पुलिस बल तैनात

लखीमपुर खीरी में फिर दुष्कर्म के बाद हत्या, कितना सच है योगी सरकार का ‘न्यूनतम अपराध’ का दावा!


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 22,270 नए मामले, 325 मरीज़ों की मौत
    19 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.59 फ़ीसदी यानी 2 लाख 53 हज़ार 739 हो गयी है।
  •  Punjab Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनाव: जनता का जनादेश मिलेगा किसे?
    18 Feb 2022
    पंजाब के चुनाव २० फ़रवरी को होने वाले हैं और देखने में ऐसा लगता है कि यह लड़ाई सीधी-सीधी आप और कांग्रेस के बीच में है। आखिर किसका है पलड़ा भारी? क्या हैं जनता के मुद्दे? देखिये पॉइंट ऑफ़ व्यू के इस…
  • punjab election
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: पंजाब में बदलाव की आहट, कितनी सुनी—कितनी अनसुनी!
    18 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान है, इसी के साथ इसी दिन पंजाब के भी चुनाव होने जा रहे हैं। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में उत्तर प्रदेश के बाद…
  • deep
    सीरत चब्बा
    भारत: किसान आंदोलन पंजाब के राजनीतिक भविष्य को क्या दिशा दे सकता है? 
    18 Feb 2022
    जैसा कि इस सप्ताह पंजाब में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, किसान यूनियनों से जुड़े नए राजनीतिक दल किसानों के विरोध अभियान से पैदा हुए संवेग को जारी रखना चाहते हैं।
  • election
    रवि शंकर दुबे
    पंजाब विधानसभा चुनाव:  महिलाओं का वोट चाहिए, लेकिन पार्टी में भागीदारी नहीं!
    18 Feb 2022
    पंजाब विधानसभा चुनावों में कड़ी टक्कर है, सभी राजनीतिक दल महिलाओं के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन महिलाओं की राजनीति में भागीदारी की बात करें तो वो न के बराबर है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License