उत्तर प्रदेश में दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान है, इसी के साथ इसी दिन पंजाब के भी चुनाव होने जा रहे हैं। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में उत्तर प्रदेश के बाद अगर इस बार कोई राज्य महत्वपूर्ण बना है, तो वो है पंजाब। क्योंकि उत्तर प्रदेश से भी ज़्यादा किसान आंदोलन में कोई तपा है, जुटा है तो वो है पंजाब। चुनाव चक्र के इस एपिसोड में हम बात करेंगे पंजाब और यूपी के तीसरे चरण की। लेंगे अपने साथी पत्रकारोें से ग्राउंड का हाल।