NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लीबिया की संसद ने अंतरिम यूनिटी सरकार को मंज़ूरी दी
प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबा के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार 24 दिसंबर तक चुनाव होने तक सत्ता संभालेगी। संयुक्त राष्ट्र की शांति प्रक्रिया के परिणामस्वरूप इसमें सफलता मिली।
पीपल्स डिस्पैच
11 Mar 2021
Abdul Hamid Dbeibeh

लीबिया की संसद ने बुधवार 10 मार्च को केंद्रीय लीबिया के सिरते शहर में दो दिनों की बहस के बाद प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबा के नेतृत्व वाली देश की अंतरिम यूनिटी सरकार के पक्ष में मतदान किया। लीबिया के प्रतिनिधि सभा के 132 सदस्यों में से 121 सदस्यों ने इस ट्रांजिशनल सरकार के पक्ष में मतदान किया। स्विट्जरलैंड के जेनेवा में पिछले महीने देश के विभिन्न युद्धरत पक्षों और राजनीतिक गुटों के बीच लीबिया की शांति वार्ता के दौरान इस यूनिटी सरकार को लेकर सहमति बनी थी।

सरकार के पास अब इस वर्ष 24 दिसंबर के दिन चुनावों होने तक देश को संचालित करने की जिम्मेदारी है। लीबिया पॉलिटिकल डायलॉग फॉरम (एलपीडीएफ) की वार्ता के दौरान देश के विभिन्न पक्षों द्वारा अन्य महत्वपूर्ण समझौते हुए। ये अंतरिम सरकार उन दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी सरकारों की जगह ले लेगी जो गृहयुद्ध के दौरान देश के कुछ हिस्सों में शासन कर रही थी और इन पक्षों द्वारा एलडीपीएफ समझौता होने से पहले शासन कर रही थी। पूर्व-आधारित हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव विद्रोही लीबिया के सेनापति जनरल खलीफा हफ़र द्वारा समर्थन प्राप्त था जबकि पश्चिमी लीबिया में राजधानी त्रिपोली में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त गवर्नमेंट ऑफ नेशनल अकॉर्ड (जीएनए) का नियंत्रण था।

इस बीच सरकार को देश में वर्तमान में प्रभावित करने वाले अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटना होगा। इन मुद्दों में उच्च बेरोजगारी, घटिया सार्वजनिक सेवाओं और देश में अस्थिर व तेजी से बिगड़ती आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए अन्य जरूरी चीजों से भी निपटना होगा।

अपनी सरकार को मान्यता मिलने के बाद अंतरिम पीएम दबीबा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए एक बयान में कहा, "इस वोट के जरिए यह स्पष्ट हो गया कि लीबियावासी एक हैं।" उन्होंने लीबियाई लोगों से "अपने दिलों को एक दूसरे को खोलने और दुश्मनी को भूल जाने का आग्रह किया।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे लीबिया में मौजूद 20,000 से अधिक विदेशी सैनिकों और लड़ाके को बाहर करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र और इन सैनिकों के देशों के साथ संपर्क करेंगे और उन्हें वापस बुलाने की मांग करेंगे।

लीबिया में 2011 के नाटो के नेतृत्व वाले आक्रमण के बाद से अराजकता फैल गई और युद्ध छिड़ गया जिससे देश विभिन्न हिस्सों में बंट गया। नाटो के नेतृत्व वाले हमले ने लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी की सरकार को उखाड़ फेंका था। ये अंतरिम सरकार युद्ध की समाप्ति और पुनर्निर्माण की उम्मीदों को बढ़ाती है।

libya
Libya Parliament
libya government
Abdul Hamid Dbeibeh

Related Stories

अफ़्रीकी देश अपनी मुद्रायें यूरोप से क्यों छपवाते हैं

लीबिया में युद्ध समाप्त करने और दिसंबर में चुनावों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने को बातचीत फिर शुरू

लीबिया पर शांति सम्मेलन में देश से सभी विदेशी सैनिकों को तत्काल वापस लेने का आह्वान

लीबिया की अंतरिम सरकार ने तुर्की को देश से अपनी सेना वापस लेने के लिए कहा

बिना दस्तावेज़ वाले प्रावसियों को ले जा रही नाव के लीबिया तट के पास डूबने से 11 लोगों की मौत

लीबिया की संसद ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित अंतरिम सरकार के भविष्य पर बैठक की

लीबिया में अंतरिम सरकार के लिए उम्मीदवारों की घोषणा का यूएन ने स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया से सभी विदेशी सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग की

लीबिया में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित शांति वार्ता का दूसरा दौर वर्चुअल रूप में शुरू हुआ

लीबियाई गुट ने तेल परिसरों के लिए संयुक्त सुरक्षा पर समझौता किया, अगले सप्ताह शांति समझौते के राजनीतिक पहलुओं पर होगी चर्चा


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License