NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लिथुआनिया के समाजवादी नेता अल्गिरदास पैलेकिस रिहा
लिथुआनिया की सरकार ने अक्टूबर 2018 से विपक्षी नेता और वामपंथी एफआरओएनटीएस पार्टी के संस्थापक अल्गिरदास को "अभियोजकों का अपहरण करने के इरादे" और रूसी जासूस होने का आरोप लगाते हुए जेल में बंद कर रखा था।
पीपल्स डिस्पैच
07 Apr 2020
Aligirdas Paleckis
रसोफोबिक लिथुआनियाई सरकार और दक्षिणपंथी समाजवादियों को निशाना बना रहे हैं।

लिथुआनिया के समाजवादी नेता और पूर्व राजनयिक अल्गिरदास पैलेकिस को सोमवार 6 अप्रैल को अदालत के आदेश के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। अदालत ने हिरासत में ज़्यादा सख्ती नहीं बरतने का भी आदेश दिया था। इस फैसले के बाद उन्हें सिऔलिआई रिमांड सेंटर से रिहा कर दिया गया लेकिन अगले छह महीनों तक घर में ही रहना होगा।

उन्हें लिथुआनिया के अधिकारियों द्वारा अक्टूबर 2018 से "अभियोजकों के अपहरण करने के इरादे" और रूसी जासूस होने के आरोपों को लेकर हिरासत में रखा गया है।

सोमवार को रिमांड सेंटर से उनकी रिहाई के बाद; अल्गिरदास पैलेकिस ने LRT.lt को बताया कि "मुझे विश्वास है कि मैं अपना बचाव करूंगा"।

यह बताया गया है कि पैलेकिस को हिरासत में रखे जाने के बाद से उन्हें अपनी पत्नी को छोड़कर किसी से भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई है और वह भी सिर्फ एक बार।

अल्गिरदास सोशलिस्ट पार्टी एफआरओएनटीएएस के संस्थापक है जो दक्षिणपंथी ताकतों और लिथुआनियाई सरकार द्वारा अपने विचार को लेकर शिकार हुए हैं क्योंकि उनके लेखन ने 1991 के सोवियत विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सैकड़ों लिथुआनियाई लोगों की मौत के मामले में भाड़े के दक्षिणपंथी सैनिकों की भूमिका को उजागर किया था।

इससे पहले, लिथुआनिया के सोशलिस्ट पीपुल्स फ्रंट ने पैलेकिस के लिए बुनियादी कानूनी अधिकार सुनिश्चित करने और देश में समाजवादियों के सरकार-प्रायोजित शिकार की निंदा करने के लिए एक ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

इस वर्ष मार्च महीने में एक चौंका देने वाले फैसले में लिथुआनियाई अधिकारियों ने समाजवादी नेता गिएद्रियस ग्रैबॉस्कस को उनकी मानसिक संतुलन साबित करने के लिए मनोरोग संबंधी जांच कराने की मांग की है। गिएद्रियस ग्रैबॉस्कस नाज़ियों के गुणगान के खिलाफ और उनके अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने वाले अभियानों में सक्रिय रहे हैं।

साभार :पीपल्स डिस्पैच

Aligirdas Paleckis
Lithuania
FRONTS Party
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

ईरान हो या इज़रायल, क्या भारत का दांव उल्टा?

दुनिया भर की : नेतन्याहू के जानेभर से इज़रायल भला नहीं बन जाएगा

थाईलैंड : "राजशाही के अपमान" को लेकर प्रदर्शनकारियों पर मुक़दमा शुरू

लीबिया में अंतरिम सरकार के लिए उम्मीदवारों की घोषणा का यूएन ने स्वागत किया


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उप्र चुनाव: आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है यह गाँव
    03 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार तेज़ी से चल रहा है पर एक ऐसा गाँव भी है जहाँ के लोगो को उम्मीदवारों के बारे में भी पता नहीं है। आखिर ऐसा क्यों है, आइये देखते हैं इस ग्राउंड रिपोर्ट में
  • hapur
    न्यूज़क्लिक टीम
    हापुड़ः चौधरी चरण सिंह के गांव नूरपुर ने भाजपा के ख़िलाफ़ कसी कमर, कहा, सुधारेंगे ग़लती
    03 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची हापुड़ में नूरपुर गांव, जो पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का गांव है। यहां के लोगों ने भाजपा प्रचारकों को भगा दिया, उन पर FIR हुई, लेकिन वह…
  •  farm
    सुजॉय तरफ़दार
    उत्तर प्रदेश: मजबूर हैं दूसरे धंधों को अपनाने के लिए ढीमरपुरा के किसान
    03 Feb 2022
    झांसी में पाहुज इलाके के ज़्यादातर गांव वाले प्रवासी मज़दूरों में बदल गए हैं। क्योंकि उनकी ज़मीन साल के ज़्यादातर वक़्त पानी के भीतर रहती है। ऊपर से उनके पास यहां संचालित मत्स्य आखेटन का ठेका हासिल…
  • Aadiwasi
    राज वाल्मीकि
    केंद्रीय बजट में दलित-आदिवासी के लिए प्रत्यक्ष लाभ कम, दिखावा अधिक
    03 Feb 2022
    दलितों और आदिवासियों के विकास के सम्बन्ध में  सरकार की बातों में जो उत्सुकता दिखाई देती है, वह 2022-23 वित्तीय वर्ष के दलितों और आदिवासियों से सम्बंधित बजट में नदारद है।  
  • Goa election
    राज कुमार
    गोवा चुनाव: विधायकों पर दल-बदल न करने का दबाव बना रही जनता, पार्टियां भी दिला रहीं शपथ
    03 Feb 2022
    पिछले विधानसभा चुनाव में 17 सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी। जबकि भाजपा ने 13 सीटें जीतकर भी सरकार बना ली थी। अंत तक आते-आते कांग्रेस के 12 विधायक भाजपा में ही शामिल हो गये। इस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License