NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
भारत
राजनीति
एमपीः रीवा में मज़दूरी मांगने गए दलित मज़दूर का मालिक ने काटा हाथ, आईसीयू में भर्ती
पीड़ित अशोक की पत्नी ने कहा गणेश मिश्रा पर लगभग 15,000 रुपये बकाया थे, लेकिन कई महीनों से वे भुगतान नहीं कर रहे थे। हम ग़रीब लोग हैं, अपना पेट पालने के लिए मज़दूरी पर निर्भर हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Nov 2021
worker
Image courtesy : ThePrint

मध्यप्रदेश के रीवा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दलित मजदूर अशोक साकेत (37 वर्ष) का उस समय तलवार से हाथ काट दिया गया जब वह अपनी मजदूरी लेने के लिए मालिक गणेश मिश्रा के पास गया था। घटना शनिवार 20 नवंबर की है।

अशोक की पत्नी रीता (31 वर्ष) ने दिप्रिंट से कहा, ‘अपने काम का रुपया ही तो मांगा था। लॉकडाउन के बाद जो काम मिला उसपर ही आस लगा कर बैठे थे 5-6 महीने से।’

पीड़ित अशोक रीवा जिले के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है।

रीता ने बताया कि अशोक के मालिक गणेश मिश्रा ने शनिवार को उसे फोन करके बुलाया था। यह कहते हुए कि फोन सुनकर वह काफी खुश हो गया था। रीता ने बताया, ‘गणेश मिश्रा पर लगभग 15,000 रुपये बकाया थे, लेकिन कई महीनों से वे भुगतान नहीं कर रहे थे। हम गरीब लोग हैं, अपना पेट पालने के लिए मजदूरी पर निर्भर हैं। उस दिन, मिश्रा ने फोन किया और कहा, आओ और अपने पैसे ले लो।’ शनिवार को दोपहर में अशोक और सत्येंद्र साकेत मिश्रा से बकाया पैसे लेने के लिए वहां गए थे।

इस घटना के एक मात्र प्रत्यक्षदर्शी सत्येंद्र ने द प्रिंट से बातचीत में कहा कि ‘जब हम वहां पहुंचे तो उसने हमें बैठने को कहा और कहा कि वह नकद लेने जा रहे है। हम पैसे मिलने की आशा में खुश थे। पैसों की बजाए, वह हाथ में तलवार लेकर लौटा और अशोक की गर्दन पर वार कर दिया। अशोक ने खुद को बचाने के लिए हाथ उठाया… लेकिन कुछ ही सेकंड में उसका हाथ कटकर सामने जमीन पर गिर गया।’

सत्येंद्र ने आगे कहा कि, ‘मैं बाइक स्टार्ट करने के लिए तेजी से उठा और अशोक भी मेरी ओर भागा। उसका कटा हाथ जमीन पर ही पड़ा था। वह बाइक पर मेरे पीछे बैठ गया और एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया। हम बमुश्किल ही कुछ दूर पहुंचे थे कि वह बेहोश हो गया।’

रीवा के एसपी भसीन ने दिप्रिंट से कहा कि पुलिस ने पीड़ित की मदद के लिए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि, ‘जब मुझे फोन आया कि ऐसी घटना हुई है और वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है तो हमने तुरंत संजय गांधी अस्पताल के डीन से संपर्क किया। डॉक्टरों की एक टीम समय बर्बाद किए बिना हाथ दोबारा जोड़ने के लिए सर्जरी को तैयार थी।’

उन्होंने कहा कि, ‘उस समय एक थाने को अशोक को अस्पताल लाने के जिम्मेदारी दी गई। दूसरे थाने को उसके हाथ का कटा हिस्सा लेकर आने का काम सौंपा गया था। टीम के साथ एक एम्बुलेंस को भी लगाया गया ताकि इसे जल्द से जल्द लाया जा सके।’ भसीन ने कहा कि एक पुलिस टीम ने आरोपी मिश्रा और उसके दो भाइयों को ‘तीन घंटे के भीतर’ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एसपी ने कहा कि, ‘जब उसने अशोक का हाथ काट डाला और दोनों (मजदूर) वहां से भागने में सफल रहे तो मिश्रा डर गया और अपने भाइयों को बुलाया। उन्होंने खून से सने कपड़ों हटाने में उसकी मदद की और उनके लिए दूसरे कपड़ों की व्यवस्था की। उन लोगों ने कटे हुए हाथ को छिपाने के लिए उसे खेत में फेंक दिया और तलवार भी छिपा दी। मिश्रा घटनास्थल से बाइक पर फरार हो गया था।’

Madhya Pradesh
dalit
Dalit Worker
Dalit laborer
Dalit Rights
workers safety

Related Stories

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में सैलून वाले आज भी नहीं काटते दलितों के बाल!

एमपी : ओबीसी चयनित शिक्षक कोटे के आधार पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे

अमित शाह का शाही दौरा और आदिवासी मुद्दे

दलित किशोर की पिटाई व पैर चटवाने का वीडियो आया सामने, आठ आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड रिपोर्ट: ‘पापा टॉफी लेकर आएंगे......’ लखनऊ के सीवर लाइन में जान गँवाने वालों के परिवार की कहानी


बाकी खबरें

  • sever
    रवि शंकर दुबे
    यूपी: सफ़ाईकर्मियों की मौत का ज़िम्मेदार कौन? पिछले तीन साल में 54 मौतें
    06 Apr 2022
    आधुनिकता के इस दौर में, सख़्त क़ानून के बावजूद आज भी सीवर सफ़ाई के लिए एक मज़दूर ही सीवर में उतरता है। कई बार इसका ख़ामियाज़ा उसे अपनी मौत से चुकाना पड़ता है।
  • सोनिया यादव
    इतनी औरतों की जान लेने वाला दहेज, नर्सिंग की किताब में फायदेमंद कैसे हो सकता है?
    06 Apr 2022
    हमारे देश में दहेज लेना या देना कानूनन अपराध है, बावजूद इसके दहेज के लिए हिंसा के मामले हमारे देश में कम नहीं हैं। लालच में अंधे लोग कई बार शोषण-उत्पीड़न से आगे बढ़कर लड़की की जान तक ले लेते हैं।
  • पटनाः डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ ऑटो चालकों की हड़ताल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पटनाः डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ ऑटो चालकों की हड़ताल
    06 Apr 2022
    डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के बाद ऑटो चालकों ने दो दिनों की हड़ताल शुरु कर दी है। वे बिहार सरकार से फिलहाल प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे हैं।
  • medicine
    ऋचा चिंतन
    दवा के दामों में वृद्धि लोगों को बुरी तरह आहत करेगी – दवा मूल्य निर्धारण एवं उत्पादन नीति को पुनर्निर्देशित करने की आवश्यता है
    06 Apr 2022
    आवश्यक दवाओं के अधिकतम मूल्य में 10.8% की वृद्धि आम लोगों पर प्रतिकूल असर डालेगी। कार्यकर्ताओं ने इन बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और सार्वजनिक क्षेत्र के दवा उद्योग को सुदृढ़ बनाने और एक तर्कसंगत मूल्य…
  • wildfire
    स्टुअर्ट ब्राउन
    आईपीसीसी: 2030 तक दुनिया को उत्सर्जन को कम करना होगा
    06 Apr 2022
    संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम जलवायु रिपोर्ट कहती है कि यदि​ ​हम​​ विनाशकारी ग्लोबल वार्मिंग को टालना चाहते हैं, तो हमें स्थायी रूप से कम कार्बन का उत्सर्जन करने वाले ऊर्जा-विकल्पों की तरफ तेजी से बढ़ना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License