NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!
मध्यप्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने जवाब नहीं दिया कि वो हिंदू है या मुसलमान।
रवि शंकर दुबे
21 May 2022
murder case
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' फोटो साभार: DNA India

धर्म के नाम पर देश में लगाई गई नफरत की आग कैसे बुझेगी इसका तो पता नहीं। लेकिन आग को बढ़ावा देने वाले नेता और नेताओं के संबंधी पर तानाशाही का फितूर कुछ इस कदर हावी है, कि महज़ शक की बिनाह पर वो हत्या तक कर बैठते हैं। और शक सिर्फ इतना कि जो शख्स प्रताड़ित किया जा रहा है वो मुसलमान है या नहीं।

मुसलमान है या नहीं? इसी सवाल को दोहराते हुए मध्यप्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला गया। हैरानी की बात ये है कि बुजुर्ग को पीटने वाला शख्स सत्ताधारी पार्टी भाजपा का नेता बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मनासा के रामपुर रोड स्थित मारुति शोरूम के पास बीते गुरुवार यानी 19 मई को 65 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्लेटफार्मों पर उसकी तस्वीरें जारी की थीं। जिससे बुजुर्ग की पहचान भंवर लाल जैन के रूप में हो गई।

शव बरामद होने के एक दिन बाद यानी 20 मई को ज़रूरी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं परिजनों का दावा है कि मृतक बुजुर्ग विकलांग थे और उन्हें याद्दाश्त संबंधी समस्या भी थी।

इधर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा और दूसरी ओर बुजुर्ग की पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें एक शख्स मृतक बुजुर्ग भवंर लाल जैन को मुस्लिम होने के शक में पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी को पीड़ित से आधार कार्ड मांगते हुए देखा जा सकता है।

‘’चल तेरा आधार कार्ड बता’’

जो वीडियो वायरल हो रहा है.. उसमें साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स करीब 65 साल के बुजुर्ग को लगातार चांटे मार रहा है। वीडियो में सुनाई भी दे रहा है कि आरोपी बार-बार यही पूछ रहा है कि ‘’तेरा नाम मोहम्मद है? जावरा से आया है? चल तेरा आधार कार्ड बता’’। और मार खाने वाला बुजुर्ग गिड़गिड़ाते हुए बोल रहा है कि 200 रुपये ले लो।

बुजुर्ग को पीट-पीटकर मारने का वीडियो वायरल होते ही मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने तुरंत अपने हैंडल से बुजुर्ग की पिटाई की वीडियो ट्वीट किया... उन्होंने लिखा, मार खा रहे भंवरलाल_जैन बाद में मृत पाए गए! मारने वाला BJP की पूर्व पार्षद का पति दिनेश_है! पहले दलित, फिर मुस्लिम-आदिवासी और अब जैन! इस ज़हर, जानलेवा नफरत की भट्टी को भाजपा ने जलाया है! गृहमंत्री कुछ बोलेंगे?

#मनासा (नीमच)
मार खा रहे #भंवरलाल_जैन बाद में मृत पाए गए! मारने वाला #BJP की पूर्व पार्षद का पति दिनेश_है!@NarendraModi@ChouhanShivraj

पहले दलित, फिर मुस्लिम-आदिवासी और अब #जैन! इस ज़हर, जानलेवा नफरत की भट्टी को #भाजपा ने जलाया है!

#गृहमंत्री कुछ बोलेंगे? pic.twitter.com/z1iU1Yvyf3

— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 20, 2022

आपको याद होगा जब पिछले दिनों मध्य प्रदेश में बुल्डोज़र के जरिए एक समुदाय विशेष के घर गिराए जा रहे थे, तब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री का बयान था कि लोगों के घर पर पत्थर चलाने वाले के घरों को पत्थर के ढेर में तब्दील कर दिया जाएगा। लेकिन अब इस कृत्य के बाद उन्होंने चुप्पी साध रखी है। ऐसे में जीतू पटवारी का गृह मंत्री से सवाल करना हर मायने से बिल्कुल सही है।

जीतू पटवारी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए मध्यप्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए.. उन्होंने लिखा कि भाजपा के दिनेश कुशवाहा के विरुद्ध धारा 302 के अंतर्गत जुर्म कायम किया गया है। देखते हैं गिरफ्तारी होती है या नहीं?

मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा के दिनेश कुशवाह के विरुध्द धारा ३०२ के अंतर्गत जुर्म क़ायम किया गया है।
देखते हैं गिरफ़्तारी होती है या नहीं। https://t.co/JoJvI0AbyH

— digvijaya singh (@digvijaya_28) May 21, 2022

भंवर लाल के रूप में पहचान

मानसा थाना प्रभारी केएल डांगी के अनुसार, गुरुवार को पीड़ित का शव मिला था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जारी होने के बाद रतलाम के रहने वाले एक परिवार ने उनकी पहचान अपने परिजन भंवरलाल जैन के रूप में की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद यह वीडियो सामने आ गया। हमने आरोपी की पहचान कर ली है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने पूरे मामले में 302 आईपीसी के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। टीआई ने बताया कि इस मामले में और भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसके बाद और भी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

ख़ैर... ये कोई पहला मामला नहीं जब शक की बिनाह पर किसी को पीट-पीटकर मार डाला गया हो। लेकिन देश में बन रहे माहौल के बाद अब ये सब भी आम बात सा हो गया है। हालांकि सही मायने में मानव जाति के लिए और देशवासियों के लिए ये आम बात कितनी घातक साबित हो सकती है इसका अंदाज़ा भी नहीं लग पा रहा है।

ऐसे दौर में ये स्मरण करना बेहद ज़रूरी है, कि जब देशवासियों को ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है कि मुसलमानों के खिलाफ माहौल तैयार हो रहा है, तब वो लोग भी सुरक्षित नहीं है, जो दलित हैं, अल्पसंख्यक हैं, या फिर ग़रीब है।

हमें ये भी समझना होगा कि चुनावों के वक्त हर देशवासी मतदान करता है, फिर वो अल्पसंख्यक हो, या बहुसंख्यक हो... लेकिन वोट मिलने के बाद नेताओं की निगाहें धर्म के आधार पर, संख्या के आधार पर, और ऊंच नीच के आधार पर बंट जाती हैं।

Madhya Pradesh
murder case
Old Man Murder
Hate Speech
Communal Hate
hindutva terorr
MP police
Shivraj Singh Chouhan

Related Stories

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

अब भी संभलिए!, नफ़रत के सौदागर आपसे आपके राम को छीनना चाहते हैं

दुर्भाग्य! रामनवमी और रमज़ान भी सियासत की ज़द में आ गए

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या


बाकी खबरें

  • RTI
    अनुषा आर॰
    गुजरात में भय-त्रास और अवैधता से त्रस्त सूचना का अधिकार
    03 Feb 2022
    हाल ही में प्रदेश में एक आरटीआई आवेदक पर अवैध रूप से जुर्माना लगाया गया था। यह मामला आरटीआई अधिनियम से जुड़ी प्रक्रियात्मक बाधाओं को परिलक्षित करता है। यह भी दिखाता है कि इस कानून को नागरिकों के…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ये दुःख ख़त्म काहे नहीं होता बे?
    03 Feb 2022
    तीन-तीन साल बीत जाने पर भी पेपर देने की तारीख़ नहीं आती। तारीख़ आ जाए तो रिज़ल्ट नहीं आता, रिज़ल्ट आ जाए तो नियुक्ति नहीं होती। कभी पेपर लीक हो जाता है तो कभी कोर्ट में चला जाता है। ऐसे लगता है जैसे…
  • Akhilesh Yadav
    भाषा
    लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादियों के साथ आएं अंबेडकरवादी : अखिलेश
    03 Feb 2022
    सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि, "मैं फिर अपील करता हूं कि हम सब बहुरंगी लोग हैं। लाल रंग हमारे साथ है। हरा, सफेद, नीला… हम चाहते हैं कि अंबेडकरवादी भी साथ आएं और इस लड़ाई को मजबूत करें।"
  • Rahul Gandhi
    भाषा
    मोदी सरकार ने अपनी नीतियों से देश को बड़े ख़तरे में डाला: राहुल गांधी
    03 Feb 2022
    कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि एक किंग हैं, शहंशाह हैं, शासकों के शासक हैं। राहुल गांधी ने दो उद्योगपतियों का उल्लेख करते हुए सदन में कहा कि कोरोना के समय कई…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उप्र चुनाव: आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है यह गाँव
    03 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार तेज़ी से चल रहा है पर एक ऐसा गाँव भी है जहाँ के लोगो को उम्मीदवारों के बारे में भी पता नहीं है। आखिर ऐसा क्यों है, आइये देखते हैं इस ग्राउंड रिपोर्ट में
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License