NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारियों की हड़ताल की योजना, वेतन वृद्धि की मांग
प्रति घंटा 15 डॉलर तक न्यूनतम वेतन बढ़ाने के लिए कॉर्पोरेट पर दबाव बनाने के लिए नेशनल डे ऑफ़ एक्शन के हिस्से के रूप में एक दिवसीय हड़ताल करने को पूरे अमेरिका के प्रमुख शहरों के कर्मचारी तैयार। 
पीपल्स डिस्पैच
10 May 2021
अमेरिका में मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारियों की हड़ताल की योजना, वेतन वृद्धि की मांग

पूरे अमेरिका में फास्ट-फूड चेन मैकडॉनल्ड्स के हजारों कर्मचारी 19 मई को हड़ताल करने को तैयार हैं। Fight for $15 कैंपेन द्वारा National Day of Action for $15/hr  के हिस्से के रुप इस हड़ताल का आह्वान किया गया। देश के विभिन्न शहरों के कर्मचारियों ने इस हड़ताल के लिए हस्ताक्षर किए हैं।

7 मई को घोषित ये एक दिवसीय हड़ताल 20 मई को होने वाली कंपनी की वार्षिक शेयरधारक की बैठक के पहले आयोजित की जाएगी। फास्ट-फूड कर्मचारियों द्वारा बेहतर जीवन निर्वाह वेतन की लंबे समय से मांग को आगे बढ़ाने के लिए मैकडॉनल्ड्स के मुख्यालय के बाहर शिकागो में धरना और प्रदर्शन करने की भी योजना है। 

इस कैंपेन के अनुसार, देश के COVID-19 महामारी के चपेट में आने और इसके आर्थिक गिरावट के बावजूद कंपनी को 2020 में 5 बिलियन डॉलर का वार्षिक लाभ प्राप्त हुआ है। इतने प्रभावी प्रदर्शन के बावजूद कंपनी अभी भी अपने कर्मचारियों के लिए जीवन निर्वाह वेतन को पूरा करने से बच रही है जिस पर कैंपेन और कर्मचारियों ने इस तथ्य पर आपत्ति जताई है। 
 
कर्मचारियों ने यह भी मांग की है कि कंपनी नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन (एनआरए) और इंटरनेशनल फ्रेंचाइज एसोसिएशन (आईएफए) से अपनी सदस्यता वापस ले ले जो संघीय न्यूनतम मजदूरी कानूनों में बदलाव के खिलाफ जनमत तैयार करने में सबसे आगे रहा है।
 
ऐसे समय में जब अमेरिका में खुदरा और फास्ट-फूड सेक्टर भारी श्रम की कमी का सामना कर रहे हैं ऐसे में ये हड़ताल से कॉरपोरेट चेन पर अधिक दबाव डालेगा जो अपने कर्मचारियों को लिविंग वेज देने से इनकार कर रहे हैं। डॉलर जनरल, वेंडीज, 7-इलेवन और वॉलमार्ट के साथ साथ मैकडॉनल्ड्स ने कर्मचारियों की भारी कमी बताई है।
 
इनमें से कई कंपनियों को रिक्ति के लिए दिए गए आवेदन पर कम प्रतिक्रिया मिली और यहां तक कि आवेदकों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त लंच या पैसे से आवेदकों को प्रोत्साहित करने की भी कोशिश की है। ट्रेड यूनियनों ने आवेदकों और कर्मचारियों की कमी के कारण के रूप में काफी कम वेतन और असुरक्षित काम की परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया है।
 
Fight for $15  ने भी बार-बार जोर देकर कहा है कि सरकारी हस्तक्षेप के लिए इंतजार किए बिना वेतन वृद्धि ही इस कमी को हल करने में मदद कर सकती है।

McDonald
McDonald's workers
USA
America
COVID-19

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 


बाकी खबरें

  • JEWER
    मुकुंद झा
    जेवर एयरपोर्टः दूसरे फेज के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं होगा आसान, किसानों की चार गुना मुआवज़े की मांग
    29 Dec 2021
    जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के दूसरे फेज के लिए छह अन्य गांवों से 1,334 हेक्टेयर और भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है।
  • कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
    29 Dec 2021
    देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | देश में 20 दिन बाद कोरोना के 9 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा यानी 128 नए मामले सामने आए हैं।
  • लड़कियों की शादी की क़ानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करना बाल विवाह का समाधान नहीं
    सुमैया खान
    लड़कियों की शादी की क़ानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करना बाल विवाह का समाधान नहीं
    29 Dec 2021
    इसकी बजाय सरकार को लड़कियों को शिक्षा के अवसर, स्वास्थ्य-सेवाएं एवं सुरक्षा प्रदान करने में और अधिक निवेश करना चाहिए। उन्हें अपना करियर चुनने में मदद करनी चाहिए।
  • एमएसपी कृषि में कॉर्पोरेट की घुसपैठ को रोकेगी और घरेलू खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी
    नवप्रीत कौर, सी सरतचंद
    एमएसपी कृषि में कॉर्पोरेट की घुसपैठ को रोकेगी और घरेलू खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी
    29 Dec 2021
    एक गारंटीशुदा एमएसपी प्रणाली सार्वजनिक भंडारण लागत/अपव्यय को भी कम करेगी बशर्ते इसे एक सार्वभौमिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा पूरक बनाया जाए।
  • डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया
    रौनक छाबड़ा
    डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया
    29 Dec 2021
    डीजेबी यूनियन ने मंगलवार यह आरोप लगाते हुए एक प्रदर्शन किया कि राष्ट्रीय राजधानी में इस समय पानी की बिलिंग की जो गड़बड़ियां सामने आ रही हैं,वह विप्रो की ओर से व्यवस्थित किये जा रहे राजस्व प्रबंधन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License