NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
भारत
राजनीति
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और दिव्यांगों के आरक्षण को कोई उल्लेख नहीं था।
महेश कुमार
07 Mar 2022
Chaudhary Charan Singh University

जनवरी 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और दिव्यांगों के आरक्षण को कोई उल्लेख नहीं था। चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय ने विभिन्न विभागों में अस्थायी और संविदा पर 72 पदों पर भर्ती के लिए उक्त विज्ञापन को विश्वविधालय की वेबसाइट पर उपलोड किया गया था। लेकिन कितने पद किस वर्ग के लिए आरक्षित हैं, का कोई उल्लेख नहीं किया गया।

विज्ञापन पर हैरानी जताते हुए शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष श्री रविकांत ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बाई पटेल से लिखित शिकायत की और आरोप लगाया कि "विश्वविधालय का विज्ञापन केंद्र सरकार व राज्य सरकार के आरक्षण संबंधी नियमों का उल्लंघन है। रविकांत ने लिखित पत्र में राज्यपाल से भर्ती पर तुरंत रोक लगाने की मांग की और कहा कि भविष्य में पदों पर भर्ती करते वक़्त आरक्षित वर्गों के हकों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।"

शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष श्री रविकांत ने न्यूज़क्लिक से फोन पर बात करते हुए बताया कि "एक तरफ जहां प्रदेश भयंकर बेरोज़गारी से जूझ रहा है और नौजवान निराश हैं, वहीं दूसरी तरफ विश्वविधालय प्रशासन दलितों और पिछड़ों का हक़ मारने के लिए भर्तियों में धांधली करने की कोशिश कर रहा है।" 

उन्होने आगे कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविकान्त ने अपनी शिकायत में कहा है कि "जहां एक तरफ राज्य और केंद्र सरकार 'सबका साथ-सबका विकास एवं सबका विश्वास' के सिद्धान्त पर चलने की बात करती है वहीं उनकी नाक के नीचे विश्वविधालय प्रशासन खुले तौर पर दलितों और वंचितों के अधिकारों का हनन करने कि कोशिश कर रहा है। वे कहते हैं "इस तरह का असंवैधानिक कृत्य केंद्र और राज्य सरकार के दावों की पोल खोल देता है।

रविकांत के अनुसार, चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय उच्च शिक्षा का संस्थान है जहां जिम्मेदार उच्च अधिकारी शिक्षित हैं और वे संवैधानिक प्रक्रियाओं को भली-भांति जानते हैं, इसलिए इस तरह की गलती कोई चूक है बल्कि अनुसूचित और पिछड़ी जातियों के शिक्षित समूह को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने का षड्यंत्र है।" 

शोषित क्रांति दल ने अपने लिखित आग्रह में मांग निम्न मांगे की हैं:-

भर्ती पर रोक लगाते हुए, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और कुलपति सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, शामिल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए, नया विज्ञापन निकाला जाए और भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और दिव्यांगों का आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

उपरोक्त शिकायत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्यपाल के दफ्तर ने 28 फरवरी को चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय की कुलपति संगीता शुक्ला से 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया है। विश्वविधालय के सूत्रों के अनुसार राज्यपाल का खत मिलने के बाद फिलहाल भर्तियों पर रोक लगा दी गई है। न्यूज़क्लिक ने विश्वविधालय के रजिस्ट्रार श्री धीरेंद्र कुमार से से संपर्क करने की कोशिश की और कार्यालय तथा मोबाइल पर फोन किया लेकिन उन्होने फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें: यूपी: 69 हज़ार शिक्षक भर्ती मामले में युवाओं पर लाठीचार्ज, लेकिन घोटाले की जवाबदेही किसकी?

Chaudhary Charan Singh University
meerut
Chaudhary Charan Singh University Vacancy
Reservation
minorities

Related Stories

बच्चों को कौन बता रहा है दलित और सवर्ण में अंतर?

केवल आर्थिक अधिकारों की लड़ाई से दलित समुदाय का उत्थान नहीं होगा : रामचंद्र डोम

महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता

यूपी चुनाव में दलित-पिछड़ों की ‘घर वापसी’, क्या भाजपा को देगी झटका?

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिशा निर्देश दिए?

मध्यप्रदेश ओबीसी सीट मामला: सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला अप्रत्याशित; पुनर्विचार की मांग करेगी माकपा

जातिवार जनगणना की ज़रूरत क्यों?

हक़ीक़त तो यही है कि सरकारी कंपनियां प्राइवेट में तब्दील होने पर आरक्षण नहीं देतीं

जेलों में बंद कैदियों में से 66% कैदी एससी/एसटी और ओबीसी हैं: सरकारी आंकड़े

सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों पर बार बार उठते सवाल


बाकी खबरें

  • क़यामत का एक निरर्थक गिरजाघर
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    क़यामत का एक निरर्थक गिरजाघर
    22 Jul 2021
    अकेले अमेरिका के पास 15 देशों में 29 ज्ञात सैन्य सुविधाएँ हैं, और फ़्रांस के 10 देशों में सैन्य ठिकाने हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अफ़्रीकी महाद्वीप में अब तक के सबसे ज़्यादा सैन्य पदचिह्न…
  • क्या यह पेगासस की आख़िरी उड़ान है ?
    निपुण सक्सेना
    क्या यह पेगासस की आख़िरी उड़ान है ?
    22 Jul 2021
    पेगासस प्रोजेक्ट ने इस बात को सरेआम कर दिया है कि तक़रीबन 50,000 जिन लोगों का डेटाबेस लीक हुआ है, उनमें लगभग 300 भारतीय हैं, इससे पता चलता है कि पेगासस का इस्तेमाल जिन फ़ोन नंबरों में घुसपैठ करने के…
  • दिल्ली : जद्दोजहद के बाद किसानों का एक जत्था पहुंचा जंतर-मंतर, भारी सुरक्षा के बीच लगाएंगे किसान संसद
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : जद्दोजहद के बाद किसानों का एक जत्था पहुंचा जंतर-मंतर, भारी सुरक्षा के बीच लगाएंगे किसान संसद
    22 Jul 2021
    किसान यूनियन के नेता ने कहा था, ‘‘हम 22 जुलाई से मॉनसून सत्र समाप्त होने तक 'किसान संसद' आयोजित करेंगे और 200 प्रदर्शनकारी हर दिन जंतर-मंतर जाएंगे। प्रत्येक दिन एक स्पीकर और एक डिप्टी स्पीकर चुना…
  • fact check
    किंजल
    अखिलेश यादव ने राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद बनवाने का वादा किया? फ़र्ज़ी स्क्रीनशॉट वायरल
    22 Jul 2021
    अखिलेश यादव ने राम मंदिर के बारे में अगर ऐसा कोई बयान दिया होता तो मीडिया में इसकी खबर ज़रूर दी जाती. मीडिया रिपोर्ट्स के अभाव में ये बात साफ़ हो जाती है ये ट्वीट फ़र्ज़ी है
  • गहलोत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    बढ़ी हुई जनसंख्या के अनुरूप हो एनएफएसए के लाभार्थियों का निर्धारण : गहलोत
    22 Jul 2021
    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर निर्धारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के लाभार्थियों की सीमा को वर्तमान जनसंख्या के आधार पर बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License