NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
एनयूएमएसए का वेतन में 20% कटौती के ख़िलाफ़ मैक्स्टेल में हड़ताल
औद्योगिक कार्रवाई के ख़िलाफ़ तत्काल हस्तक्षेप करने के लिए प्रबंधन ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है। एनयूएमएसए के महासचिव इरविन जिम ने कहा, "हम कटौती किए गए वेतन को स्वीकार करने के लिए श्रमिकों को ब्लैकमेल करने के उनके प्रयासों को अस्वीकार करते हैं।"
पीपल्स डिस्पैच
28 May 2020
Macsteel

नेशनल यूनियन ऑफ मेटलवर्कर्स ऑफ साउथ अफ्रीका (एनयूएमएसए) के सदस्य गुरुवार 28 मई को प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के वेतन में 20% तक की कटौती के एकतरफा फैसले के ख़िलाफ़ मैक्स्टेल में हड़ताल कर रहे हैं।

इसकी वेबसाइट पर "अफ्रीका के प्रमुख इस्पात आपूर्तिकर्ता" के रूप में लिखा गया है। मैक्स्टील विभिन्न इस्पात और एल्यूमीनियम उत्पादों का उत्पादन करता है जो मोटर वाहन उद्योग, निर्माण, कृषि, गैस और पेट्रोकेमिकल्स उद्योग आदि द्वारा उपयोग किए जाते हैं।

आज की हड़ताल से प्रभावित होने वाली इसकी व्यावसायिक इकाइयों में मैकस्टील क्वायल प्रोसेसिंग, एक्सपोर्ट्स, फ्लुड कंट्रोल, रूफिंग, स्पेशल स्टील्स, ट्रेडिंग, ट्यूब एंड पाइप और मैकस्टील वीआरएन शामिल हैं।

एनयूएमएसए के महासचिव इरविन जिम ने कहा कि प्रबंधन श्रमिकों के वेतन को कम करके "श्रमिकों और उनके परिवारों पर इस कार्रवाई के औचित्य के रूप में कोविड-19 महामारी की आड़ में छिप रहा है"।

संकटग्रस्त कंपनियों को वेतन का भुगतान करने में मदद करने के लिए सरकार ने टेम्पररी एम्प्लायमेंट रिलीफ स्कीम (टीईआरएस) की घोषणा की है जिसका भुगतान अनएम्प्लायमेंट इंश्योरेंस फंड (यूआईएफ) से किया जा रहा है।

कर्मचारियों और नियोक्ताओं द्वारा अनिवार्य योगदान से कई वर्षों से ये फंड इकट्ठा हुई है। जिस भी कंपनी ने यह योगदान नियमित रूप से किया है वह इस वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है। एनयूएमएसए का कहना है कि मैकस्टील ने आवेदन नहीं किया है।

जिम ने कहा, हड़ताल शुरू करने से पहले यूनियन ने "सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया" जिसे एक सुरक्षित हड़ताल की प्रक्रिया को पूरा करना है। उन्होंने आगे कहा, "हमने विवाद दर्ज करा दी, इस विवाद की बाबत कंपनी को एक पत्र लिखा और हड़ताल के बारे में नोटिस दिया गया और विवाद को हल करने के लिए बैठक बुलाने की मांग की।”

हालांकि, ये कंपनी अभी भी यह कहती है कि ये हड़ताल असुरक्षित है - अर्थात औद्योगिक कार्रवाई के लिए श्रमिकों को कंपनी द्वारा निलंबित किया जा सकता है। उन्होंने खेद व्यक्त किया, "प्रबंधन ने हड़ताल को रोकने के प्रयास में तत्काल प्रतिबंध के लिए आवेदन किया है।"

इरविन जिम ने शिकायत करते हुए कि "उनके पास कटौती पर याचिका लगाने का दुस्साहस है, लेकिन उनके पास अदालत जाने के लिए बेकार के पैसे हैं, इसके बजाय जो वैध मुद्दे हमारे सदस्य उठा रहे हैं उसको निपटा नहीं रहे हैं और ये सदस्य हमारे साथ सार्थक रूप से जुड़े हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम कटौती किए गए वेतन को स्वीकार करने के लिए श्रमिकों को ब्लैकमेल करने के उनके प्रयासों को अस्वीकार करते हैं।"

"हम ग्रुप के सीईओ माइक बेनफील्ड से कहते हैं कि हमें शामिल करें और श्रमिकों के वेतन में कटौती के अपने एकतरफा फैसले को वापस लें। यह उनका पैसा नहीं है, यह श्रमिकों का पैसा है और उन्हें यह पैसा वापस करना होगा।"

साभार : पीपल्स डिस्पैच 

NUMSA
strike in maxtel
Salary Cut
Macsteel

Related Stories

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

दक्षिण अफ़्रीका के ट्रेड यूनियनिस्ट के हत्यारों की अब तक नहीं हुई गिरफ़्तारी

लंदनः बस ड्राइवरों की वेतन कटौती के ख़िलाफ़ हड़ताल

दक्षिण अफ्रीकाः आर्सेलर प्लांट में तीन श्रमिकों की मौत पर यूनियनों ने जांच की मांग की

दक्षिण अफ़्रीका : मैकस्टील में श्रमिकों की छंटनी के ख़िलाफ़ हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Swiggy कर्मचारी हड़ताल पर

डिलीवरी कर्मचारियों का भुगातन नियम के ख़िलाफ़ चार दिनों से प्रदर्शन जारी

कार्टून क्लिक :  “उन्होंने जो थाली बजाई थी अब वे उसी में खाना मांग रहे हैं!”

कोरोना संकट के दौर में भी एनडीएमसी कर्मियों को वेतन नहीं, हालात भयावह

इंडिगो कर्मचारियों के वेतन में मई से करेगी कटौती


बाकी खबरें

  • मेनका गांधी
    भाषा
    मेनका गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के ख़िलाफ़ पशु चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
    24 Jun 2021
    एसोसिएशन ने मांग की कि भाजपा सांसद अपनी टिप्पणी वापस लें और सार्वजनिक तौर पर काफी मांगे। शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के दौरान देश भर में 150 से अधिक पशु चिकित्सक और एक हजार से अधिक पैरा मेडिक्स…
  • CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    प्रियंका झा
    CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    24 Jun 2021
    मालूम चला कि ये तस्वीर 2018 की है और आसनसोल में रामनवमी के समय भड़की हिंसा की है. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने इस तस्वीर का क्रेडिट PTI को दिया है और लिखा है, “रानीगंज के बर्धमान में रामनवमी के जुलूस के…
  • दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    24 Jun 2021
    दरअसल दक्षिणपंथ की ओर से इस नीति की वकालत करने वालों का निहित संदेश यही है कि हिंदुओं के मुक़ाबले मुसलमानों के ज़्यादा बच्चे हैं और सरकार ने दो से ज़्यादा बच्चों वाले परिवारों को दंडित करके साहस…
  • ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    अज़हर मोईदीन
    ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    24 Jun 2021
    इस वर्ष के पैनल ने इस बात की तरफ़ इशारा किया कि केरल की वर्तमान एलडीएफ़ सरकार अगले पांच वर्षों में कैसे आगे बढ़ने की योजना बना रही है, जिसमें सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था, जन-योजना और…
  • CPM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश रेत खनन पर माकपा ने कहा शिवराज सरकार रेत माफियों की है
    24 Jun 2021
    मंगलवार को सरकार ने रेत व्यपारियों को राहत देने का ऐलान किया। जिसमें रेत व्यपारियों को चार माह की रोयल्टी का 50 फीसद माफ करने और बाकी का 50 फीसद अगले साल जमा करने का  निर्णय किया गया है। जिसका अब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License