NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
विडंबना: #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस ट्रेंड से खिसियाए भक्तों ने चलाया #राष्ट्रीय_बार_डांसर_दिवस ट्रेंड
छद्म राष्ट्रवादी भक्त आर्मी लगातार महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट डालकर अपनी दकियानूसी सोच जगजाहिर करती रहती है। अबकी बार भी ऐसा ही किया।
राज कुमार
19 Sep 2020
social media
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : yourstory

आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ वीडियो को युवाओं ने डिसलाइक से भर दिया था। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस यानी 17 सितंबर को बेरोजगार युवाओं ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के तौर पर मनाया। #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस ट्वीटर पर टॉप ट्रेंड करता रहा। इस घटना के बाद बदले की भावना से जली-भुनी आइटी सेल और सोशल मीडिया भक्त आर्मी ने 18 सितंबर को यानी अगले ही दिन बदला लेने की सोची और घटिया तरीके से सोनिया गांधी को निशाना बना लिया। यह छद्म राष्ट्रवादी भक्त आर्मी लगातार महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट डालकर अपनी दकियानूसी सोच जगजाहिर करती रहती है। अबकी बार भी ऐसा ही किया।

इस कथित राष्ट्रवादी सोशल मीडिया भक्त आर्मी ने ट्वीटर पर #राष्ट्रीय_बार_डांसर हैशटैग को ट्रेंड कराना शुरु कर दिया। इस हैशटैग के साथ आपत्तिजनक मीम के साथ-साथ कुछ फोटो भी ट्वीट की गई। दावा किया जाने लगा कि ये सोनिया गांधी की हैं। यहां हम उन दो फोटो का ज़िक्र करेंगे जो सबसे ज्यादा ट्वीट की गई।

पहली फोटो

श्रवण बिश्नोई (किसान) नाम के अकाउंट ने एक फोटो #राष्ट्रीय_बार_डांसर_दिवस के साथ ट्वीट किया और लिखा “देखिये बारबाला का फोटो”। इसके अलावा भी बहुत सारे लोगों ने इस फोटो को ट्वीट किया है। इस लिंक पर क्लिक करके आप ट्वीट देख सकते हैं।

1_38.JPG

अब सवाल उठता है कि क्या ये फोटो सोनिया गांधी की है? तो आइये पड़ताल शुरु करते है।

जब इस फोटो की खोजबीन की गई तो पता चला कि ये फोटो Dr. No फिल्म की है, ये फिल्म 1962 में रिलीज़ हुई थी। फोटो अमेरिकन अभिनेत्री Ursula Andress की है। ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Screen Shot 2020-09-18 at 8.16.50 PM.png

सवाल ये भी उठता है कि आखिर इस फोटो में गलत क्या है? सोशल मीडिया भक्त आर्मी को इस फोटो में ऐसा क्या गलत लगा जिससे सोनिया गांधी को शर्मिंदगी हो सकती है। बिकनी एक सामान्य ड्रेस है। भक्त आर्मी इस तरह की पोस्ट के जरिये अपनी दिमागी कुंठाओं और पितृसत्तात्मक मानसिकता को ही उजागर करती है। पता चलता है कि वो स्त्री शरीर को किस तरह से देखते हैं।

दूसरी फोटो

अब बात करते हैं दूसरी फोटो की। अंकित कुमार मिश्रा ने ये फोटो ट्वीट किया है। #राष्ट्रीय_बार_डांसर_दिवस के साथ ट्वीट में लिखा है “इटली से आयातित बार डांसर”। अंकित कुमार मिश्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्व नगर मंत्री और आरएसएस के सदस्य हैं। इसके अलावा भी बहुत सारे लोगों ने इस फोटो को ट्वीट किया है। ज्यादातर ने अपने प्रोफाइल में “कट्टर हिंदू” “राष्ट्रवादी” और “जय श्रीराम” लिखा है।

2_38.JPG

3_24.JPG

फोटो में बायें जो महिला कुर्सी पर बैठी है वो सोनिया गांधी है। सोनिया गांधी के फोटो के साथ डांस करते हुए जिस महिला का फोटो लगाया गया है, क्या वो भी सोनिया गांधी की है? आइये पड़ताल करते हैं।

जब इस फोटो की खोजबीन की गई तो पता चला कि ये फोटो भी एक फिल्म का है। फिल्म का नाम Untamed Youth है। ये फिल्म 1957 में आई थी। फोटो में जो महिला डांस करते दिख रही हैं उनका नाम Lori Nelson है। ज्यादा जानकारी के लिये इस लिंक पर क्लिक करें।

4_21.JPG

Screen Shot 2020-09-18 at 8.42.55 PM.png

जांच के दौरान यूट्यूब पर भी ये फिल्म मिली। यहां क्लिक करके आप इसे देख सकते हैं। फिल्म में 39:29 पर एक पार्टी का सीन है, जिसमें लड़के-लड़कियां डांस कर रहे हैं। उसी सीन से ये फोटो लिया गया है। आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं।

Screen Shot 2020-09-18 at 8.49.18 PM.png

निष्कर्ष

कुल मिलाकर जांच के दौरान हमने पाया कि जिन तस्वीरों को सोनिया गांधी के नाम से ट्वीट किया जा रहा है, वो सोनिया गांधी की नहीं है। ये एक तरह से फ़र्ज़ी तस्वीरों के जरिये सोनिया गांधी के चरित्र-हनन और उनकी छवि खराब करने की कोशिश है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते रहते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

National Unemployment Day
Narendra modi
BJP
modi bhakt
mann ki baat
Social Media
twitter
fact check
Congress
sonia gandhi

Related Stories

बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

चुनाव के रंग: कहीं विधायक ने दी धमकी तो कहीं लगाई उठक-बैठक, कई जगह मतदान का बहिष्कार

पंजाब विधानसभा चुनाव: प्रचार का नया हथियार बना सोशल मीडिया, अख़बार हुए पीछे

अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं

‘बुल्ली बाई’: महिलाओं ने ‘ट्रोल’ करने के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी शहीद ब्रिगेडियर की बेटी को भारी, भक्तों ने किया ट्रोल

मृतक को अपमानित करने वालों का गिरोह!

सांप्रदायिक घटनाओं में हालिया उछाल के पीछे कौन?

हेट स्पीच और भ्रामक सूचनाओं पर फेसबुक कार्रवाई क्यों नहीं करता?


बाकी खबरें

  • International Women's Day
    सोनिया यादव
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं के संघर्ष और बेहतर कल की उम्मीद
    08 Mar 2022
    श्रम आंदोलन से उपजे इस आयोजन के केंद्र में प्रदर्शन की अहमियत रही है, लिहाज़ा आज महिलाओं के संघर्ष ने एक लंबा सफ़र तय किया है और इसमें उनका अपने ह़क़ और हुक़ूक के लिए आवाज़ बुलंद करना, सड़कों पर धरने…
  • School teachers
    पीपुल्स डिस्पैच
    हंगरी: देशभर के स्कूल शिक्षकों ने बड़े विरोध प्रदर्शन के लिए कसी कमर
    08 Mar 2022
    विक्टर ओरबान की अगुवाई वाली हंगरी की रूढ़िवादी सरकार कोविड-19 संकट का हवाला देते हुए स्कूलों में अनिवार्य शिक्षण सेवाओं को लेकर एक विशेष फ़रमान जारी करते हुए शिक्षकों की हड़ताल को प्रतिबंधित करने की…
  • Atoms for Peace
    एम. के. भद्रकुमार
    ईरान पर विएना वार्ता गंभीर मोड़ पर 
    08 Mar 2022
    ईरान उन देशों में से एक है जिसमें अमेरिका के "डॉलर रूपी हथियार" का मुकाबला करने के लिए "परमाणु रूपी हथियार" का सहारा लेने की कई संभावनाएं मौजूद हैं।
  • women's day
    राज वाल्मीकि
    दलित और आदिवासी महिलाओं के सम्मान से जुड़े सवाल
    08 Mar 2022
    यदि हमारे भारतीय समाज से लैंगिक-ग़ैर बराबरी और जातिवाद का ख़ात्मा हो जाए, जो कि वैज्ञानिक शिक्षा से संभव है, तभी इस देश की दलित और आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार समाप्त हो सकेगा।
  • कुमुदिनी पति
    महिला दिवस विशेष : लड़ना होगा महिला अधिकारों और विश्व शांति के लिए
    08 Mar 2022
    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एक औपचारिकता मात्र न बन कर रह जाए इसके लिए औरतों को लगातार सजग रहना होगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License