NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
दलितों, महिलाओं, पिछड़ों के उत्पीड़न व हाथरस घटना के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन
सीटू, AIKS, AIAWU, AIDWA और DSMM के संयुक्त राष्ट्रीय आह्वान पर देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। जिसमें हाथरस पीड़िता के लिए न्याय की मांग के साथ ही देशभर में दलितों, महिलाओं, पिछड़ों के उत्पीड़न की घटना को लकेर भी रोष प्रकट किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Oct 2020
ALL INDIA PROTEST

हाथरस की घटना और पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ हो रही यौन हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ मज़दूर किसान और महिलाओं का मंगलवार 13 अक्टूबर को देशव्यापी प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन का आह्वान सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू),अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन(AIAWU) , अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति(AIDWA ) और दलित शोषण मुक्ति मंच(DSMM) के संयुक्त रूप से किया था। बिहार, यूपी ,दिल्ली , हिमाचल , बंगाल ,हरियाणा ,कर्नाटक सहित तमाम राज्यों में इसका असर दिखा।

दिल्ली के जंतर- मंतर पर सभी संगठनों के केंद्रीय नेताओ ने जनसभा को संबोधित किया। देशव्यापी व्यापक विरोध प्रदर्शन में हाथरस पीड़िता के लिए न्याय की मांग की गई। इसके साथ ही देशभर में दलितों, महिलाओं, पिछड़ों के उत्पीड़न की घटना को लेकर भी रोष प्रकट किया ।

इस सभा को AIKS के हन्नान मोल्ला, सीटू के महासचिव तपन सेन ने संबोधित किया। इसके अलावा बाकी संगठनों के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली प्रदेश के नेताओ ने संबोधित किया। इसके साथ ही वैज्ञानिक और प्रसिद्ध शायर गौहर रज़ा ने भी सभा को संबोधित किया और अपनी कविताएं पेश कीं।

121464182_1257896064555219_2585521404731780080_o.jpg

नेताओ ने कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा दलितों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 पहले की सरकारों द्वारा पूरी तरह से लागू नहीं किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार न केवल इसे कमजोर कर रही है, बल्कि उन अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जो दलितों के खिलाफ हमलों की बढ़ती संख्या की ओर अग्रसर हैं।

संयुक्त बयान में संगठनों ने कहा कि यूपी के हाथरस में जमींदार, ऊंची जाति के लोगों द्वारा 19 वर्षीय लड़की के साथ जघन्य सामूहिक बलात्कार और हत्या की गई। जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। लोग इस अपराध के खिलाफ सड़कों पर हैं और जिस तरह से यूपी की भाजपा सरकार अपराधियों को बचाती है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करती है और खुले तौर पर पीड़ितों के गरीब कृषि मजदूर परिवार के खिलाफ जमींदार समूहों की धमकी और आतंककारी गतिविधियों का समर्थन करती है, उसे लेकर भी चिंता है।

इसी को लेकर हिमाचल प्रदेश के जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर मजदूरों व किसानों ने प्रदर्शन किया। शिमला के डीसी ऑफिस में मजदूरों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व उपाध्यक्ष जगत राम ने कहा कि देश में दलितों, महिलाओं व पिछड़ों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। उनका शोषण बढ़ रहा है। उनके दमन में निरन्तर इज़ाफ़ा हो रहा है। उनकी हत्याओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महिलाओं से बलात्कार की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच वर्षों में दलितों, महिलाओं व पिछड़ों पर अत्याचार लगातार बढ़ा है व पिछले वर्षों की तुलना में कई गुणा ज़्यादा हुआ है।

IMG-20201013-WA0014.jpg

उन्होंने चिंता व्यक्त की है कि दलितों, महिलाओं व पिछड़ों के खिलाफ अत्याचार व उनकी हत्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रोहित वेमुला की आत्महत्या भी इसका एक उदाहरण है। हिमाचल में गुड़िया, केदार जिन्दान, रजत व मेध राम की हत्या भी इसी के उदाहरण हैं। इन सभी पीड़ितों को सरकार व प्रशासन की बेपरवाही के कारण आज भी न्याय नहीं मिल पाया है। उन्नाव घटनाक्रम भी सरकार की संवेदनहीनता को ही दर्शाता है।

आपको बता दें की सीटू, AIKS, AIAWU और AIDWA के एक प्रतिनिधिमंडल ने 4 अक्टूबर को यूपी के हाथरस में पीड़िता के गांव का दौरा किया और पीड़ित के परिवार का समर्थन और एकजुटता का वादा किया था।

सरकार से मांग

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि

-  हाथरस घटना के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

- इस घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश की अध्यक्षता में करवाई जाए।

- उन पुलिस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को सख्त सजा दी जाए जिन्होंने अपना कर्तव्य नहीं निभाया था

- लड़की के परिवार को सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

- उन्नाव, बलरामपुर और अन्य स्थानों सहित ऐसे सभी मामलों के पीड़ितों को न्याय मिले

- जस्टिस वर्मा समिति की सिफारिशों को लागू करना सुनिश्चित करें

- महिलाओं, दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार करने वालों को सख्त सज़ा दी जाए।

- एससी एसटी एक्ट को मजबूत किया जाए।

- भूमिहीनों को भूमि और आवास

- सभी को नौकरी और न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करें

 

 

Nationwide protest against
UP Hathras GangRape
UP
oppression of Dalits
CITU
AIDWA
AIKS
AIAWU
DSMM
Himachal Pradesh
Haryana

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

हिमाचल: प्राइवेट स्कूलों में फ़ीस वृद्धि के विरुद्ध अभिभावकों का ज़ोरदार प्रदर्शन, मिला आश्वासन 

सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी

झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Gauri Lankesh pansare
    डॉ मेघा पानसरे
    वे दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी या गौरी लंकेश को ख़ामोश नहीं कर सकते
    17 Feb 2022
    दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी और गौरी को चाहे गोलियों से मार दिया गया हो, मगर उनके शब्द और उनके विचारों को कभी ख़ामोश नहीं किया जा सकता।
  • union budget
    टिकेंदर सिंह पंवार
    5,000 कस्बों और शहरों की समस्याओं का समाधान करने में केंद्रीय बजट फेल
    17 Feb 2022
    केंद्र सरकार लोगों को राहत देने की बजाय शहरीकरण के पिछले मॉडल को ही जारी रखना चाहती है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर 30 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 541 मरीज़ों की मौत
    17 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आए है | देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 27 लाख 54 हज़ार 315 हो गयी है।
  • yogi
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः बिजली बिल माफ़ करने की घोषणा करने वाली BJP का, 5 साल का रिपोर्ट कार्ड कुछ और ही कहता है
    17 Feb 2022
    "पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। पिछले महीने मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने 50 प्रतिशत बिजली बिल कम करने का वादा किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। ये बीजेपी के चुनावी वादे…
  • punjab
    रवि कौशल
    पंजाब चुनाव : पुलवामा के बाद भारत-पाक व्यापार के ठप हो जाने के संकट से जूझ रहे सीमावर्ती शहर  
    17 Feb 2022
    स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ व्यापार के ठप पड़ जाने से अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे उन शहरों में बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी पैदा हो गयी है, जहां पहले हज़ारों कामगार,बतौर ट्रक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License