NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण न्यूयॉर्क ने फिर से स्कूलों को बंद किया
मध्य मार्च में बंद होने के बाद सितंबर और अक्टूबर महीनों में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोले गए थे।
पीपल्स डिस्पैच
19 Nov 2020
COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण न्यूयॉर्क ने फिर से स्कूलों को बंद किया

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल डी ब्लासियो ने बुधवार 18 नवंबर को घोषणा की कि COVID-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण शहर के सभी स्कूल अगली सूचना जारी होने तक गुरुवार 19 नवंबर से बंद रहेंगे।

18 मार्च को पहला लॉकडाउन घोषित होने के बाद सितंबर में और फिर अक्टूबर की शुरुआत में चरणबद्ध तरीके से पुनः खुलने वाला अमेरिका में न्यू यॉर्क सिटी पहला बड़े स्कूल सिस्टमों में से एक था। ब्लासियो के अनुसार राज्य में संक्रमण की दर में गिरावट आने पर उपस्थित होकर पढ़ाई की प्रक्रिया जल्द से जल्द फिर से शुरू की जाएगी।

अमेरिका में सबसे ज़्यादा कोरोनावायरस महामारी से प्रभावित राज्यों में से एक न्यूयॉर्क वर्तमान में 3% पॉजिटिव टेस्टिंग रेट के साथ इस प्रकोप की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। बुधवार को केवल इस शहर में संक्रमण के 1,700 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए और तीन नई मौतें हुईं। न्यूयॉर्क में 31 मौतों के साथ 5,200 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। न्यूयॉर्क में कुल मामलों की संख्या 33,600 से अधिक मौतों के साथ लगभग 5,97,000 तक पहुंच गई है।

न्यूयॉर्क शहर के पब्लिक स्कूलों में दस लाख से अधिक छात्र हैं। स्कूल के पुनः खुलने के बाद से पंजीकृत छात्रों में से केवल 25% ने स्कूलों उपस्थित होकर पढ़ाई करना शुरु किया था। ये सभी छात्र अब ऑनलाइन लर्निंग से पढ़ाई करेंगे।

हालांकि, अभिभावकों के एक वर्ग ने स्कूलों को फिर से बंद करने के इस फैसले का विरोध किया है और याचिका लगाते हुए अधिकारियों को ऐसा नहीं करने के लिए रिपोर्ट की है क्योंकि इससे काम पर जाने में असमर्थता सहित विभिन्न प्रकार की कठिनाइयां होगी।

अल-जज़ीरा के अनुसार सितंबर में और अक्टूबर की शुरुआत में स्कूलों को फिर से खोलने के बाद से लगभग 2,300 छात्रों और कर्मचारियों की जांच पॉजिटिव पाई गई।

स्कूलों को फिर से खोलने का माता-पिता और शिक्षकों द्वारा विरोध किया गया था। सितंबर महीने में COVID-19 संक्रमण में गिरावट का हवाला देते हुए सरकार को स्कूल फिर से खोलने के लिए ऐसा निर्णय करने से पहले कई बार स्थगित करना पड़ा। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयूज क्यूमो ने चेतावनी दी है कि राज्य में नए मामलों की संख्या आने वाले हफ्तों में "भारी वृद्धि" देखने को मिलेगी।

COVID-19
Coronavirus
New york
school close
Second wave of coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 861 नए मामले, 6 मरीज़ों की मौत
    11 Apr 2022
    देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 58 हो गयी है।
  • nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या हर प्रधानमंत्री एक संग्रहालय का हक़दार होता है?
    10 Apr 2022
    14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेहरू स्मृति संग्रहालय और पुस्तकालय की जगह बने प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगेI यह कोई चौकाने वाली घटना नहीं क्योंकि मौजूदा सत्ता पक्ष का जवाहरलाल…
  • NEP
    नई शिक्षा नीति का ख़ामियाज़ा पीढ़ियाँ भुगतेंगी - अंबर हबीब
    10 Apr 2022
    यूजीसी का चार साल का स्नातक कार्यक्रम का ड्राफ़्ट विवादों में है. विश्वविद्यालयों के अध्यापक आरोप लगा रहे है कि ड्राफ़्ट में कोई निरंतरता नहीं है और नीति की ज़्यादातर सामग्री विदेशी विश्वविद्यालयों…
  • imran khan
    भाषा
    पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री का चयन सोमवार को होगा
    10 Apr 2022
    पीएमएल-एन के शहबाज शरीफ, पीटीआई के कुरैशी ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए सोमवार दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।
  • Yogi
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति
    10 Apr 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License