NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
ऑनलाइन कक्षाओं के लिए नए डिजिटल ऐप का होगा इस्तेमाल: केरल मंत्री
ओडिशा के गंजम जिले में एक मंडल शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय केबल नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं का प्रसारण करने की पहल की है।
भाषा
08 Jul 2021
ऑनलाइन कक्षाओं के लिए नए डिजिटल ऐप का होगा इस्तेमाल: केरल मंत्री

तिरुवनंतपुरम: केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि राज्य में मौजूदा शैक्षणिक सत्र में ऑनलाइन शिक्षा देने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और इसके लिए जल्द ही एक नए डिजिटल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा।

कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विभाग ने विद्यालय के बच्चों के लिए आगे डिजिटल कक्षाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से कदम उठाए हैं। बुधवार को कट्टक्कड़ा में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए टेलिविजन सेट वितरण की शुरुआत करने के बाद उन्होंने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक नया ऐप तैयार कर लाइव कक्षाओं की शुरुआत की जा रही है, जो विद्यार्थियों को सीधे शिक्षकों से बताचीत करने में मदद करती है।’’ मंत्री ने कहा कि इससे विद्यार्थी और शिक्षक एक-दूसरे को देख सकेंगे और बातचीत कर सकेंगे।

राज्य में पिछले महीने विद्यालयों का दोबारा ऑनलाइन संचालन शुरू होने के शीघ्र बाद मुख्यमंत्री पी विजय ने राज्य में सभी विद्यार्थियों को आश्वस्त किया था कि चाहे उनकी वित्तीय स्थिति जो भी हो और वह किसी भी जगह क्यों न रह रहे हों, बिना किसी परेशानी के उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं सुलभ कराने के लिए बेहतर इंटरनेट कनेक्शन और डिजिटल उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी।

ओडिशा में सरकारी अधिकारी ने टीवी पर ऑनलाइन कक्षाएं प्रसारित करने की पहल की

बहरामपुर (ओडिशा): जिन छात्रों को नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ता है और जिनके पास स्मार्टफोन नहीं, उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए ओडिशा के गंजम जिले में एक मंडल शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय केबल नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं का प्रसारण करने की पहल की है।

छतरपुर के बीईओ अविनाश सतपति ने कहा कि यूट्यूब कक्षाओं पर बनाए गए वीडियो केबल ऑपरेटरों को दिए जाएंगे और इन्हें निर्धारित समय पर प्रसारित किया जाएगा। इससे ज्यादा से ज्यादा छात्र कक्षा कर पाएंगे क्योंकि लगभग हर घर में टीवी और केबल कनेक्शन है।

सतपति ने कहा, ‘‘हमने संबंधित मंडल विकास अधिकारियों के जरिए छतरपुर, खालिकोते और गंजम में स्थानीय केबल ऑपरेटरों और सरपंचों से चर्चा की है। कक्षाएं अगले तीन से चार दिनों में प्रसारित होना शुरू होंगी।’’

बीईओ ने कहा, ‘‘हमने कक्षाओं को केबल टीवी नेटवर्क के जरिए कराने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भी दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसमें भाग ले सकें।’’

उन्होंने बताया कि अभिभावकों से बात करने और छात्रों की सुविधा के अनुसार कक्षाओं के प्रसारण का समय तय किया जाएगा। यह कक्षाएं कई बार प्रसारित की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो कि बच्चों की कक्षाएं छूटें नहीं।

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले जिले के धारकोते मंडल में मुंडमारी प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर सूर्या नारायण साहू ने कम से कम सात पंचायतों में इस तरीके को अपनाया था।

Kerala
Online Education
Digital Education
V. Sivankutty

Related Stories

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

पूर्वोत्तर के 40% से अधिक छात्रों को महामारी के दौरान पढ़ाई के लिए गैजेट उपलब्ध नहीं रहा

लॉकडाउन में लड़कियां हुई शिक्षा से दूर, 67% नहीं ले पाईं ऑनलाइन क्लास : रिपोर्ट

शिक्षा बजट पर खर्च की ज़मीनी हक़ीक़त क्या है? 

ऑनलाइन शिक्षा में विभिन्न समस्याओं से जूझते विद्यार्थियों का बयान

उत्तराखंड में ऑनलाइन शिक्षा: डिजिटल डिवाइड की समस्या से जूझते गरीब बच्चे, कैसे कर पाएंगे बराबरी?

वैश्विक महामारी कोरोना में शिक्षा से जुड़ी इन चर्चित घटनाओं ने खींचा दुनिया का ध्यान

बिहार के बाद बंगाल के स्कूली बच्चों में सबसे ज़्यादा डिजिटल विभाजन : एएसईआर सर्वे

इतना अहम क्यों हो गया है भारत में सार्वजनिक शिक्षा के लिए बजट 2021?

रचनात्मकता और कल्पनाशीलता बनाम ‘बहुविकल्पीय प्रश्न’ आधारित परीक्षा 


बाकी खबरें

  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर: हिजाब विवाद हो या नफ़रती भाषण, सब कुछ चुनाव के लिए कब तक
    12 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रख कर्नाटक से हुए हिजाब विवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने…
  • goa elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्टः गोवा चुनावों में जोड़-तोड़ व हिंदुत्व ख़िलाफ क्या होगा बदलाव
    11 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने गोवा में चल रहे चुनावी समर का आकलन करते हुए जानने की कोशिश की इस बार क्या चल पाएगा हिंदुत्व का नफ़रती कार्ड या जनता के बुनियादी मुद्दों पर होगा मतदान।…
  • Sunderbans
    अयस्कांत दास
    सुंदरबन में अवैध रिसॉर्ट के मालिक की पहचान नहीं कर पा रही ममता सरकार
    11 Feb 2022
    पारिस्थितिक रूप से नाजुक सुंदरबन में कथित तौर पर केंद्र प्रायोजित मनरेगा योजना के धन का इस्तेमाल एक अवैध 'इको-टूरिज्म' रिसॉर्ट के निर्माण में किया गया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देश में पुलिसकर्मियों की भारी कमी, पांच लाख से ज़्यादा पद रिक्त
    11 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र के मानक के अनुसार एक लाख व्यक्तियों पर 222 पुलिकर्मी होने चाहिए जबकि भारत में ये आंकड़ा 156 है। वहीं भारत में स्वीकृत पुलिसकर्मियों की संख्या प्रति एक लाख व्यक्तियों पर 195 है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    प्यूर्टो रिको में शिक्षकों ने की वेतन और सुविधाओं की मांग के साथ देशव्यापी हड़ताल
    11 Feb 2022
    सरकार ने वेतन में बढ़ोतरी न करने के साथ साथ पेंशन में कटौती भी कर दी है, इसके ख़िलाफ़ शिक्षकों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License