NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना महामारी के बीच इज़़रायल की अपर्याप्त सुविधा के विरोध में फिलिस्तीनी क़ैदी का भूख हड़ताल
फिलिस्तीनी क़ैदियों को उचित चिकित्सा सेवा देने में इज़़रायल के जेल अधिकारी लापरवाह नज़र आ रहे हैं। जानलेवा COVID19 महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए जांच, सुरक्षात्मक सामग्री और अन्य आवश्यक चिकित्सीय वस्तु देने में लापरवाही दिखा रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
06 Apr 2020
COVID19

इज़रायल की जेलों में लापरवाही के मामले सामने आए हैं। इज़रायल के दो जेलों में फिलिस्तीनी क़ैदियों ने जानलेवा कोरोनोवायरस के प्रकोप से बचने और COVID19 बीमारी को फैलने से रोकने के लिए इज़रायल के जेल अधिकारियों द्वारा उन्हें दी जा रही अपर्याप्त सुविधा के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दिया है।

कोरोनावायरस ने वर्तमान में दुनिया भर के 208 से अधिक देशों को प्रभावित किया है। इसने विश्व भर में 1.27 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। इस वायरस की चपेट में आने के बाद से लगभग 70000 लोग मर चुके हैं।

फिलिस्तीन के कई समाचार माध्यमों ने रिपोर्ट किया है कि पिछले कुछ दिनों में शाटा जेल और रामल्लाह के दक्षिण पश्चिम में ओफ़र जेल में कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

फिलिस्तीनी सूचना केंद्र ने 5 अप्रैल 2020 को शाटा जेल के एक कैदी 40 वर्षीय फकरी मंसूर के हवाले से कहा, इज़रायली जेल का सेवा विभाग जानबूझकर फिलिस्तीनी क़ैदियों और प्रशासनिक बंदियों को आवश्यक चिकित्सीय वस्तुओं और सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर इत्यादि मुहैया नहीं करा रही है। साथ ही उन्हें बुनियादी स्वच्छता बनाए रखने के लिए सामग्रियां नहीं दे रहे हैं जिससे इजरायल की जेलों और निरोध केंद्रों में हज़ारों कैदियों की ज़िंदगी को ख़तरे में डाल दिया है।

इसके अलावा, इज़़रायल के जेल अधिकारी क़ैदियों का पर्याप्त रूप से जांच नहीं कर रहे हैं या उन्हें क्वारंटीन नहीं कर रहे हैं जो हाल ही में रिहा हुए फिलिस्तीनी क़ैदी के संपर्क में आए थे जिनकी रिहाई के बाद जांच में कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाया गया था।

पैलिस्टिनियन प्रिजनर सोसायटी (पीपीएस) ने दस कैदियों के हवाले से डब्ल्यूएएफए समाचार एजेंसी को बताया कि अगर इज़रायल की जेल सेवा (आईपीएस) उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो और क़ैदी उनकी भूख हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।

हाल ही में, फिलीस्तीनी क़ैदियों के अधिकारों और सहायता समूहों के सहयोग से कई फिलिस्तीनी समन्वय और मानवाधिकार संगठनों ने सभी फिलिस्तीनी कैदियों और प्रशासनिक बंदियों को रिहा करने की मांग के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय अभियान चलाया था।

इजरायल में अब तक Covid-19 के चलते 49 लोगों की मौत हो चुकी है और इसके संक्रमण से 8000 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

वर्तमान में इज़रायल की जेलों और हिरासत केंद्रों में लगभग 5500 फिलिस्तीनी क़ैदी हैं जिनमें सैकड़ों महिलाओं और बच्चों के साथ-साथ क़रीब 500 प्रशासनिक बंदी हैं जो बिना किसी आरोप या मुकदमा के हिरासत में हैं।

गाजा के गाजा सिटी में इजरायल की जेलों में बंद फिलीस्तीनी क़ैदियों के लिए कोरोनवायरस (COVID-19) से सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन के लिए फिलिस्तीनी 19 मार्च 2020 को इकट्ठा हुए [अली जादल्लाह / अनाडालु एजेंसी]

साभार : पीपल्स डिस्पैच

COVID-19
Coronavirus
novel coronavirus
Palestine
Israel
PPS
Corona virus epidemic

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • liquor
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: शराब भली चीज है, जी भर के पीजिए!
    30 Jan 2022
    शराब जब वोट डालने से एक दो दिन पहले पिलाई जाये तो वह वोटर पटाने के लिए होती है पर जब उसका बंदोबस्त पूरे पांच साल के लिए किया जाये तो वह शराब और शराबियों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए ही होता है।
  • pegasus
    अजय कुमार
    क्या पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के लिए भारत की संप्रभुता को गिरवी रख दिया गया है?
    30 Jan 2022
    न्यूयॉर्क टाइम्स का खुलासा कि मोदी सरकार ने पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर इजराइल से खरीदा है। यह खुलासा मोदी सरकार के इस इंकार को झूठा साबित करता है कि पेगासस से मोदी सरकार का कोई लेना-देना नहीं।
  • Sabina Martin
    राज कुमार
    सबिना मार्टिन से ख़ास बातचीत: गोवा चुनाव और महिलाओं का एजेंडा
    30 Jan 2022
    लोगों के जो वास्तविक मुद्दे हैं वो चुनाव चर्चा में अपनी जगह बनाने की जद्दो-जहद कर रहे हैं। ऐसा ही एक अहम मुद्दा है जेंडर का। महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, न्याय और गोवा में महिलाओं से जुड़े अन्य…
  • Mahatma Gandhi
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    शहीद दिवस: मारकर भी गांधी से क्यों डरते हैं हत्यारे
    30 Jan 2022
    गांधी की शहादत के दिन क्यों उनकी हत्या और हत्यारों के समर्थक सक्रिय हो जाते हैं और विभिन्न मंचों पर अपनी विचारधारा और कृत्य का प्रदर्शन करते हैं?
  • HafteKiBaat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेगासस का पेंच, रेलवे नौकरी के परीक्षार्थियों की पीड़ा और चुनावी ख़बरें
    29 Jan 2022
    हफ्ते की बात के नये एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश चर्चा कर रहे हैं चार बड़ी खबरों पर. ये हैं: पेगासस जासूसी कांड में न्यूयॉर्क टाइम्स का रहस्योद्घाटन, RRB-NTPC नौकरी के परीक्षार्थियों पर भयानक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License