NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
बिहारः पटना में डेंगू का क़हर, एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत
CPIM पटना जिला के सचिव मनोज कुमार ने न्यूजक्लिक को कहा डेंगू के मामले सामने आने के बाद भी पटना नगर निगम की ओर से दवा छिड़काव का काम अब तक नहीं हुआ है। सरकार और प्रशासन ने जनता को मरने के लिए छोड़ दिया है। पटना नगर निगम वास्तव में पटना नरक निगम हो गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Oct 2021
बिहारः पटना में डेंगू का क़हर, एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत
साभारःइंडियन एक्सप्रेस

कोरोना के बाद डेंगू ने बिहार की राजधानी पटना में पैर पसारना शुरू कर दिया है। फुलवारी शरीफ के बिरला कॉलोनी में रहने वाले 62 वर्षीय राजेश मिश्रा की डेंगू से मौत हो गई। पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस सीजन की ये पहली मौत बताई जा रही है। बता दें कि मिश्रा जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद से दो साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे और अपने परिवार के साथ बिरला कॉलोनी में रहते थे। 

राजधानी में सोमवार तक 112 मरीज मिले हैं। यहां पटना सिटी, कंकड़बाग, अगमकुआं के बाद पुनाईचक, शिवपुरी, इंद्रपुरी और न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी डेंगू का नया हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को डेंगू के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 11 पीएमसीएच और दो अन्य अस्पतालों में मिले। पटना में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 112 पर पहुंच गई है।हालांकि, सिविल सर्जन कार्यालय को मिली सूची के अनुसार इनकी संख्या 99 ही है।

प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी

पटना में डेंगू मरीजों के बढ़ने से प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। शहर की बात करें तो यहां रोजाना करीब 70 यूनिट प्लेटलेट्स की खपत हो रही है। ऐसे में लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि शहर में रक्तदान करने वालों की काफी कमी है जिसके चलते मरीजों के परिजनों को अन्य जिलों से प्लेटलेट्स के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पटना में छह सरकारी ब्लड बैंक हैं। इनमें पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच, पटना एम्स, जयप्रभा ब्लड बैंक और रेडक्रॉस शामिल हैं। पटना एम्स और पीएमसीएच में हर रोज करीब 25 यूनिट का मांग है। 

नए इलाकों से मिल रहे मरीज़

रिपोर्ट के अनुसार पटना में पीएमसीएच, एनएमसीएच के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में इसका इलाज किया जा रहा है। पटना के शहरी इलाकों में पटना सिटी, बाकरगंज, बाजार समिति, दीघा, ट्रांसपोर्ट नगर में डेंगू के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। वहीं, शहर के नए इलाके भी अब डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। मछुआ टोली, पुनपुन, गर्दनीबाग, स्लम बस्ती से भी कुछ डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। इससे बीमारियों का खतरा व दायरा बढ़ने लगा है। डेंगू मरीज का मामला सामने आने के बाद लोग डरे हुए हैं।

डेंगू का प्रकोप धीरे-धीरे शहर के अन्य हिस्सों में फैल रहा है। दानापुर से लेकर पटना सिटी तक के लगभग सभी मोहल्ले में डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। सोमवार को मिले मरीजों में से कई मरीज राजीवनगर, शास्त्रीनगर, कदमकुआं, पाटलिपुत्रा कॉलोनी, राजेंद्रनगर जैसे नए इलाके से भी हैं।

वहीं पहले से डेंगू प्रभावित इलाके महेंद्रू और बाजार समिति से भी एक-एक मरीज मिले हैं। पुनाईचक के पोस्ट ऑफिस गली में भी तीन मरीज मिले हैं। हालांकि, इन तीनों ने निजी लैब में अपनी जांच कराई है इसी कारण सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा इनकी सूची नहीं जोड़ी गई है। पटना में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 112 तक पहुंच गई है।

पुनाईचक के बाद अब बाजार समिति, अगमकुआं, पटना सिटी, महेंद्रू, विजय नगर, मुसल्लहपुर हाट, खगौल और गोला रोड से भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। पहले से डेंगू प्रभावित मोहल्लों शिवपुरी, न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी, एजी कॉलोनी, इंद्रपुरी, पटेलनगर, शास्त्रीनगर के अलावा कंकड़बाग से भी लगातार मरीज मिल रहे हैं।

इमर्जेंसी में मरीज़ को नहीं मिल रहा बेड

सीपीआइएम पटना जिला के सचिव मनोज कुमार न्यूजक्लिक से बातचीत में कहते है, "डेंगू के मामले सामने आने के बाद भी पटना नगर निगम की ओर से दवा छिड़काव का काम अब तक नहीं हुआ है। सरकार और प्रशासन ने जनता को मरने के लिए छोड़ दिया है। यहां सिर्फ नगर निगम बन गया है। पटना नगर निगम वास्तव में पटना नरक निगम हो गया है। मेयर-उपमेयर का केवल चुनाव होता है लेकिन जनता के लिए कोई काम नहीं होता है। अस्पतालों में दवा का अभाव है। अस्पताल की इमर्जेंसी वार्ड में मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है। पीएमसीएच की हालत इतनी बदतर है कि उसकी इमर्जेंसी में मरीज को बेड नहीं मिल रहा है। दो दिन पहले एक मरीज छपरा से आया था तो उसको इमर्जेंसी में बेड नहीं मिला जिसके चलते वह जमीन पर पड़ा हुआ था। डेंगू को लेकर प्रशासन की ओर से कोई सतर्कता नहीं है।"

हिंदुस्तान अखबार को कंकड़बाग के एक निजी लैब संचालक ने बताया कि डेंगू के शक में प्रतिदिन लगभग 80 से 90 लोग अपनी जांच कराने आ रहे हैं। उनमें से चार से पांच लोग डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं। संचालक ने बताया कि शहर के अन्य इलाके में स्थित लैब में भी डेंगू के केस लगातार मिल रहे हैं। 

अखबार से बातचीत में पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. बीपी चौधरी ने कहा कि सोमवार को कुल 24 बुखार पीड़ितों की जांच माइक्रोबायोलॉजी लैब में की गई। इनमें से 11 डेंगू पीड़ित मिले। यह इस साल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक केस है। उन्होंने कहा कि डेंगू वार्ड में अभी चार मरीज भर्ती हैं।

 

ये भी पढ़ें:- 

https://hindi.newsclick.in/Patna-Metro-encroachment-rehabilitatio-tea-seller-died

PATNA
Bihar
dengue
death
PMCH
NMCH
IGIMS
Patna AIIMS
Emergency

Related Stories

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी

बिहारः पिछले साल क़हर मचा चुके रोटावायरस के वैक्सीनेशन की रफ़्तार काफ़ी धीमी

बिहारः मुज़फ़्फ़रपुर में अब डायरिया से 300 से अधिक बच्चे बीमार, शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती

बिहार की राजधानी पटना देश में सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर

लोगों को समय से पहले बूढ़ा बना रहा है फ्लोराइड युक्त पानी

बिहार में फिर लौटा चमकी बुखार, मुज़फ़्फ़रपुर में अब तक दो बच्चों की मौत

शर्मनाक : दिव्यांग मरीज़ को एंबुलेंस न मिलने पर ठेले पर पहुंचाया गया अस्पताल, फिर उसी ठेले पर शव घर लाए परिजन

नक्शे का पेचः भागलपुर कैंसर अस्पताल का सपना अब भी अधूरा, दूर जाने को मजबूर 13 ज़िलों के लोग

बिहार में नवजात शिशुओं के लिए ख़तरनाक हुआ मां का दूध, शोध में पाया गया आर्सेनिक

बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली


बाकी खबरें

  • Jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: केंद्रीय उद्योग मंत्री ने एचईसी को बचाने की जवाबदेही से किया इंकार, मज़दूरों ने किया आरपार लड़ाई का ऐलान
    20 Dec 2021
    एचईसी मजदूरों के समर्थन में उतरीं संयुक्त वामपंथी ट्रेड यूनियनों ने कहा इसे बेचने की साज़िश नहीं चलेगी।
  • ग्राउंड रिपोर्ट: जेवर एयरपोर्ट: उचित मुआवज़े के लिए भटक रहे ज़मीन देने वाले किसान
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: जेवर एयरपोर्ट: उचित मुआवज़े के लिए भटक रहे ज़मीन देने वाले किसान
    20 Dec 2021
    एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण के बाद से ही सैकड़ों किसान ऐसे हैं, जो अपने घर टूट जाने के बाद ठंड में तंबू बनाकर रहने को मजबूर हैं। देखिए न्यूजक्लिक की ग्राउंड रिपोर्ट
  • aw
    भाषा
    पनामा पेपर्स लीक मामले में ईडी के सामने पेश हुईं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन
    20 Dec 2021
    अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 2016 के 'पनामा पेपर्स' लीक प्रकरण से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं।
  • loksbha
    भाषा
    मतदाता पहचान कार्ड, सूची को आधार से जोड़ने सहित चुनाव सुधार संबंधी विधेयक को लोकसभा की मंजूरी
    20 Dec 2021
    विधेयक के मुताबिक, चुनाव संबंधी कानून को सैन्य मतदाताओं के लिए लैंगिक निरपेक्ष बनाया जाएगा। वर्तमान चुनावी कानून के प्रावधानों के तहत, किसी भी सैन्यकर्मी की पत्नी को सैन्य मतदाता के रूप में पंजीकरण…
  • बिहारः विश्वविद्यालयों-कॉलेजों के 25 हज़ार कर्मियों को चार माह से नहीं मिला वेतन, करेंगे आंदोलन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः विश्वविद्यालयों-कॉलेजों के 25 हज़ार कर्मियों को चार माह से नहीं मिला वेतन, करेंगे आंदोलन
    20 Dec 2021
    बिहार के विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों के क़रीब 25 हज़ार से ज़्यादा कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है जिसको लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी महासंघ की बैठक में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License