NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रंप ने अफ़ग़ानिस्तान से सेना की वापसी पर प्रतिबंध लगाने वाले रक्षा विधेयक को वीटो करने की धमकी दी
वित्तीय वर्ष 2021 का ये बिल पहले ही कांग्रेस के दोनों सदनों द्वारा दो तिहाई से अधिक मतों से पारित किया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
16 Dec 2020
ट्रंप

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव केयले मैकइने ने मंगलवार 15 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित राष्ट्रीय रक्षा विधेयक को वीटो करेंगे। इस बिल को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प की नई आपत्ति इसमें लिखे गए शब्दों को लेकर है जो उनके लिए अफगानिस्तान, दक्षिण कोरिया और जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों को वापस लेने के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है जिसकी पहले घोषणा की गई थी।

डोनाल्ड ट्रम्प को डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन द्वारा लाए गए उस संशोधन को शामिल करने को लेकर भी आपत्ति है जिसके अनुसार पेंटागन को पूर्व कन्फेडरेट सैनिकों के नाम पर रखे गए सैन्य ठिकानों का नाम बदलना था।

1860 और 1865 के बीच अमेरिकी गृह युद्ध में गुलामी के उन्मूलन को लेकर कन्फेडरेट सेना ने अमेरिकन फेडरेशन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

ट्रम्प ने कांग्रेस द्वारा इस बिल की धारा 230 हटाने में विफल होने की स्थिति में बिल को वीटो करने की धमकी दी है जो तकनीक और इंटरनेट कंपनियों को जवाबदेही से सुरक्षा प्रदान करता है। अगर विवाद हुआ तो सरकार इन कंपनियों के खिलाफ कंटेंट मॉडरेशन जैसी नीतियों को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकती है। ट्रम्प प्रशासन ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपनी सोशल मीडिया सामग्री को मॉडरेट या फ़्लैग करने के लिए इनमें से कुछ कंपनियों की नीतियों पर आपत्ति जताई थी।

राष्ट्रीय रक्षा विधेयक या अमेरिका के रक्षा बजट को कांग्रेस के दोनों सदनों ने पहले ही मंजूरी दे दी है। रिपब्लिकन नियंत्रित सीनेट ने 11 दिसंबर को 13 की तुलना में 83 वोट से इस बिल को मंजूरी दे दी। इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने इस बिल को 78 वोटों की तुलना में 335 से पारित किया था। हालांकि दोनों सदनों में इस बिल को दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिला है फिर भी इन्हें ट्रम्प के वीटो को समाप्त करने के लिए आहूत करना होगा और न्यूनतम दो तिहाई बहुमत हासिल करने की आवश्यकता होगी।

ट्रम्प प्रशासन अपने कार्यकाल के समाप्त होने से पहले अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या को 4,500 की वर्तमान संख्या से घटाकर 2,500 करना चाहता है। देश में रक्षा संस्थान द्वारा इस कदम का विरोध किया गया है और अधिक संभावना है कि आने वाला जो बाइडेन प्रशासन इसकी समीक्षा करेगा।

ये बिल 2021 के वित्तीय वर्ष के लिए 740 बिलियन अमरीकी डॉलर के सैन्य बजट को मंजूरी देता है। पिछले साल सैन्य बजट 738 बिलियन अमरीकी डॉलर था।

USA
Donald Trump
National Defense Authorization Act
Afghanistan

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

पश्चिम बनाम रूस मसले पर भारत की दुविधा

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?


बाकी खबरें

  • mayawati
    कृष्ण सिंह
    मुद्दा: सवाल बसपा की प्रासंगिकता का नहीं, दलित राजनीति की दशा-दिशा का है
    26 Feb 2022
    जहां तक बसपा की राजनीतिक प्रासंगिकता का प्रश्न है, तो दो या तीन चुनाव हारने से किसी भी पार्टी की प्रासंगिकता खत्म नहीं होती है। लेकिन असल प्रश्न यह है कि पार्टी की राजनीतिक दशा और दिशा क्या है? साथ…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    काश! अब तक सारे भारतीय छात्र सुरक्षित लौट आते
    26 Feb 2022
    बहुत सारे काश हैं, लेकिन क्या कीजिए...युद्धग्रस्त यूक्रेन में फिलहाल करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। भारत सरकार ने अब उनकी वापसी के प्रयास शुरू किए हैं। एयर इंडिया का विमान…
  • लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव, पांचवा चरण : ख़त्म हो सकती है भाजपा की चुनौती
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के मतदान के साथ यूपी चुनाव 2022 में भाजपा की चुनौती खत्म हो सकती है, क्योंकि इसके बाद पूर्वांचल के आखिरी दो चरणों में बदले सामाजिक समीकरणों के चलते भाजपा की संभावनाएं  क्षीण हो चुकी हैं।
  • Russia
    पीपल्स डिस्पैच
    हम यूक्रेन की निष्पक्षता पर बातचीत करने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजने को तैयार- रूस
    26 Feb 2022
    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों के आसपास लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की शरणार्थी संस्था के मुताबिक़, इस युद्ध की वज़ह से फिलहाल 1 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
  • tomb
    तारिक़ अनवर
    अयोध्या: राजनीति के कारण उपेक्षा का शिकार धर्मनिरपेक्ष ऐतिहासिक इमारतें
    26 Feb 2022
    यह शहर सिर्फ़ मंदिरों ही नहीं मकबरों और स्मारकों से भी भरा हुआ है जो देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब या हिंदू और मुस्लिम संस्कृतियों के आपसी मेल का प्रतीक है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License