NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाशय आप गलत हैं! सुधार का मतलब केवल प्राइवेटाइजेशन नहीं होता!
भारत के नीतिगत संसार में सुधार का नाम आने पर प्राइवेटाइजेशन को खड़ा कर दिया जाता है। इसका नतीजा यह हुआ है कि भारत की बीहड़ परेशानियां प्राइवेटाइजेशन की वजह से खड़ी हुई गरीबी की वजह से जस की तस बनी हुई है।
अजय कुमार
12 Dec 2021
Privatisation
Image courtesy : The Hindu

भारत में किसी प्रशासनिक अधिकारी से पूछिए या प्रशासनिक अधिकारी की तैयारी कर रहे विद्यार्थी से पूछिए या टीवी के नामी गिरामी आर्थिक पत्रकार से पूछिए या आज के जमाने के मशहूर लोगों से पूछिए तो सब यही कहेंगे कि भारत में आर्थिक सुधार की राह प्राइवेटाइजेशन से होकर जाती है। वह लोग जो इससे अलग राय रखते हैं, उनकी मौजूदगी कम है और उनकी बातें बाजार की रणनीति की वजह से सार्वजनिक विमर्श के क्षेत्र में बहुत कम जगह बना पाती हैं।

इसलिए लोगों को प्राइवेटाइजेशन से हो रहे नुकसान का उस तरह से पता नहीं चल पाता जिस तरह से प्राइवेटाइजेशन के झूठे गुणगान गाए जाते हैं। कृषि कानूनों को ही देख लीजिए। कुछ पत्रकारों और विश्लेषकों को छोड़ दिया जाए तो तकरीबन विमर्श की सारी दुनिया यह बता रही थी कि कृषि कानूनों से किसानों को बहुत अधिक फायदा होगा।

बाजार के मनोविज्ञान पर सालों साल से अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों ने तथ्यों के साथ यह बताया भी कि किस तरह से एक गरीब जनता को बाजार बहुत अधिक लूटता है। देश के तकरीबन 18 राज्यों का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह से जहां पर एपीएमसी की मंडियां नहीं है, वहां पर बाजार ने किसानों का शोषण किया है। लेकिन इनकी बातों को किसी ने नहीं सुना। वह तो भला कीजिए पंजाब के किसानों का जो दिल्ली के चारों तरफ आकर डट गए तब जाकर के तीन कृषि कानूनों को सरकार ने खारिज किया। किसान साल भर सर्दी, बरसात, गर्मी, आंधी-तूफ़ान सहते हुए सरकार के खिलाफ नहीं डटे रहते तो हजारों वाजिब तर्क होने के बावजूद भी सरकार इन कानूनों को निरस्त नहीं करती।

ऐसे ढेर सारे उदाहरण हैं, जो यह बताते हैं कि जन कल्याण के लिहाज से प्राइवेटाइजेशन की नीति पूरी तरह से असफल रही है। ढेर सारे तथ्य और आंकड़े हैं, जो यह बताते हैं कि जन कल्याण करने के लिए भारत जैसे गरीब मुल्क में प्राइवेटाइजेशन को छोड़ दिया जाए तो ज्यादा भला होगा। लेकिन फिर भी चूंकि भारत की चुनावी राजनीति पूंजी की रहनुमाई पर चलती हैं इसलिए ढेर सारे तथ्यों उदाहरणों और छानबीन वाले दस्तावेज के बावजूद भी प्राइवेटाइजेशन की राह नहीं छोड़ी गई हैं। अभी world inequality report 2022 आई है। इस रिपोर्ट से ऐसे कई आंकड़े सामने आए हैं जो यह बताते हैं की आर्थिक सुधार के नाम पर उदारीकरण और प्राइवेटाइजेशन की नीति ने भारत की अर्थव्यवस्था का कबाड़ा कर दिया है।

भारत को जब आजादी मिली तब भारत की 1% सबसे अमीर लोगों के पास भारत की कुल आमदनी का तकरीबन 11% हिस्सा था। इसी समय 50% सबसे गरीब लोगों के पास भारत की कुल आमदनी का तकरीबन 18% हिस्सा था। आजादी के बाद नेहरू प्रधानमंत्री बने। एक गरीब मुल्क ने नेहरू की प्रगतिशील सोच की अगुवाई में समाजवाद की नीति अपनाई। यानी यह नहीं कहा कि सरकार का काम बिजनेस करना नहीं है। बल्कि यह कहा और किया कि भारत एक गरीब मुल्क है, वहां पर सरकार भी बिजनेस के कामकाज को करेगी और उस पर नियंत्रण भी रखेगी। 

इसका नतीजा यह हुआ कि साल 1981 आते-आते भारत के सबसे अमीर लोगों की भारत की कुल आमदनी में हिस्सेदारी साल 1951 से घटकर तकरीबन 6% पर पहुंच गई। लेकिन 1981 के बाद भारत की सरकार ने धीरे-धीरे इस इरादे से काम करना शुरू किया कि बाजार के हाथों में सब कुछ चला जाए। जिसे तकनीकी भाषा में उदारीकरण और प्राइवेटाइजेशन कहा जाता है।

इसका नतीजा यह हुआ कि साल 2020 में 1% अमीर लोगों की भारत की कुल आमदनी में हिस्सेदारी तकरीबन 21% की हो गई है। इस 1 फ़ीसदी की हिस्सेदारी भारत की कुल संपत्ति में 33 फ़ीसदी की हो चुकी है। 10 फ़ीसदी सबसे अमीर लोगों की भारत की कुल आमदनी में हिस्सेदारी 57% की हो गई है। इन 10% सबसे अधिक अमीर लोगों की हिस्सेदारी कुल संपत्ति में 63% की हो गई है। जबकि सबसे गरीब 50% की भारत की कुल संपत्ति में हिस्सेदारी महज़ 5.9% की है और कुल आमदनी में हिस्सेदारी महज 13% की है।

यानी 1981 से लेकर 2020 की सरकारी नीति में प्राइवेटाइजेशन के बोलबाला का नतीजा यह हुआ है कि आधी जनता पहले से भी ज्यादा गरीब हुई है। यह आँकड़े पिछले 40 साल की प्रवृत्ति बता रहे हैं। इन 40 सालों में तकरीबन 40 से ज्यादा शोधपरक रिपोर्ट प्रकाशित किए होंगे जो यह साबित कर रहे होंगे कि भारत को प्राइवेटाइजेशन की राह छोड़ देनी चाहिए। लेकिन फिर भी भारत का प्रशासनिक तबका अब भी वही पढ़ाई पढ़ रहा है और वही नीति बना रहा है जिसकी राह प्राइवेटाइजेशन से होकर जाती है। भारत की सरकार उन्हीं आर्थिक विशेषज्ञों की बातों को महत्व दे रही है जो हर मर्ज की दवा प्राइवेटाइजेशन को बताते हैं। उनको कोई तवज्जो नहीं दिया जाता जो कई सालों से यह साबित करते आ रहे हैं कि प्राइवेटाइजेशन की वजह से गरीबी और अधिक बढ़ी है।

साल 1981 के बाद भारत के 1 फ़ीसदी सबसे अधिक अमीर लोगों की सालाना आमदनी में तकरीबन 6% की दर से इजाफा हुआ है।लेकिन वहीं पर 50% सबसे अधिक गरीब लोगों की आमदनी में महज 2% की सालाना दर से इजाफा हुआ है। टीवी की रंग बिरंगी दुनिया के सहारे देखें तो इन 40 सालों में क्या नहीं बदल गया? कई सरकारें आईं और गईं. राजनीति का तौर तरीका बदल गया। नेताओं का हाव-भाव बदल गया. सिनेमा जिसका दबदबा भारत के लोक मानस पर सबसे अधिक होता है, उसकी पूरी शैली बदल गई।

सोशल मीडिया के सहारे भारत की चमचमाहट की दुनिया इतनी खतरनाक तरीके से दिखती है कि लगता है कि सब कुछ बदल गया। लेकिन भारत के 50% गरीब वहीं के वहीं रहे। साल 1951 से लेकर 1981 के बीच उनकी सालाना आमदनी तकरीबन 2% की दर से बढ़ रही थी और 1981 के बाद भी वह 2% की दर से बढ़ रही है। इनके जीवन में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

मुश्किल से 15 से 20% लोगों को छोड़ देने के बाद भारत का पूरा संसार गरीबी से पटा पड़ा है। इस संसार में आर्थिक असमानता को दर्शा रहे यह बीहड़ आंकड़े यह बताते हैं कि भारत की बीहड़ परेशानियां तब तक हल नहीं हो सकतीं जब तक बहुसंख्य लोगों का आर्थिक स्तर ना सुधरे। बिना आर्थिक स्तर सुधारे जीवन स्तर नहीं सुधरेगा। जीवन स्तर सुधरे बिना समाज की परंपरागत गति में खामियां देखना मुश्किल है। इसीलिए मौजूदा दौर में जातिवाद, नारीवाद, संप्रदायवाद, राजनीतिक फूहड़ता पर ढेर सारी बातचीत होने के बावजूद भी वह सबसे निचले स्तर पर मौजूद भारत के बहुसंख्य मानस को बदलने की कार्यवाही नहीं बन पा रही है। बहूतेरी आबादी के लिए सारी सामाजिक बुराइयां जस की तस बनी हुई है। 

इन सबके बावजूद उन्हीं नीतियों को धड़ल्ले से अपनाया जा रहा है, जिसका रास्ता प्राइवेटाइजेशन से होकर जाता है, जिसका परिणाम बहुसंख्य लोगों के जनकल्याण से नहीं जुड़ा है। सरकार समर्थित तमाम विद्वान उन नीतियों के बारे में सोचने के लिए तैयार नहीं हैं जो प्राइवेटाइजेशन से अलग रास्ता बनाती हो। सुधार का नाम आते ही प्राइवेटाइजेशन खड़ा कर दिया जाता है। भारतीय नीति चिंतन दृष्टि में मौजूदा समय की सबसे घटिया बात यही है। 

चलते चलते समाजवादी रूस से जुड़े वर्ल्ड इनिक्वालिटी रिपोर्ट के आंकड़े पर चिंतन मनन करके देखिए। साल 1990 में समाजवाद की कमान थाम कर चल रहा रूस प्राइवेटाइजेशन की राह पर चल पड़ा। उसके बाद का हाल देखिए। रूस की 50% गरीब आबादी की आमदनी में साल 1961 से लेकर 1991 तक सालाना बढ़ोतरी तकरीबन 3% की दर से हो रही थी। साल 1991 से लेकर 2020 तक का रूस के लिए आकलन बताता है कि उसकी 50% सबसे गरीब लोगों की आमदनी की सालाना बढ़ोतरी माइनस 1.1 की दर से हो रही है। यानी रूस के सबसे गरीब 50% लोगों की आमदनी पिछले 20 सालों से हर साल बढ़ने के बजाय तकरीबन 1% घट जाती है। अब आप खुद ही सोचिए कि प्राइवेटाइजेशन को सुधार की तरह अपनाना क्यों गलत है?

ये भी पढ़ें: निजीकरण की आंच में झुलस रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए भी सबक़ है यह किसान आंदोलन

Reform and Privatisation
income inequality
प्राइवेटाइजेशन
Privatisation as reform
Privatisation and Globalisation
Privatisation and poverty

Related Stories

महंगाई 17 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर, लगातार तीसरे महीने पार हुई RBI की ऊपरी सीमा

जब तक ग़रीबों की जेब में पैसा नहीं पहुंचेगा, अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आएगी!

क्या 2014 के बाद चंद लोगों के इशारे पर नाचने लगी है भारत की अर्थव्यवस्था और राजनीति?

सूट-बूट वालों को फ़ायदा ही फ़ायदा

भारत के अरबपतियों के पास कुल बजट से ज्यादा पैसा

कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती : ज़रूरत के विपरीत किया गया फ़ैसला!

मोदी के शासन में, अमीर ज़्यादा अमीर और गरीब ज़्यादा गरीब हो रहे हैं

भारतीय करोड़पतियों की संखया में 20 प्रतिशत इजाफा, जबकि 67 करोड़ भारतीयों की आय मात्र 1 प्रतिशत बढ़ी


बाकी खबरें

  • sedition
    भाषा
    सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह मामलों की कार्यवाही पर लगाई रोक, नई FIR दर्ज नहीं करने का आदेश
    11 May 2022
    पीठ ने कहा कि राजद्रोह के आरोप से संबंधित सभी लंबित मामले, अपील और कार्यवाही को स्थगित रखा जाना चाहिए। अदालतों द्वारा आरोपियों को दी गई राहत जारी रहेगी। उसने आगे कहा कि प्रावधान की वैधता को चुनौती…
  • बिहार मिड-डे-मीलः सरकार का सुधार केवल काग़ज़ों पर, हक़ से महरूम ग़रीब बच्चे
    एम.ओबैद
    बिहार मिड-डे-मीलः सरकार का सुधार केवल काग़ज़ों पर, हक़ से महरूम ग़रीब बच्चे
    11 May 2022
    "ख़ासकर बिहार में बड़ी संख्या में वैसे बच्चे जाते हैं जिनके घरों में खाना उपलब्ध नहीं होता है। उनके लिए कम से कम एक वक्त के खाने का स्कूल ही आसरा है। लेकिन उन्हें ये भी न मिलना बिहार सरकार की विफलता…
  • मार्को फ़र्नांडीज़
    लैटिन अमेरिका को क्यों एक नई विश्व व्यवस्था की ज़रूरत है?
    11 May 2022
    दुनिया यूक्रेन में युद्ध का अंत देखना चाहती है। हालाँकि, नाटो देश यूक्रेन को हथियारों की खेप बढ़ाकर युद्ध को लम्बा खींचना चाहते हैं और इस घोषणा के साथ कि वे "रूस को कमजोर" बनाना चाहते हैं। यूक्रेन
  • assad
    एम. के. भद्रकुमार
    असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की
    11 May 2022
    राष्ट्रपति बशर अल-असद का यह तेहरान दौरा इस बात का संकेत है कि ईरान, सीरिया की भविष्य की रणनीति का मुख्य आधार बना हुआ है।
  • रवि शंकर दुबे
    इप्टा की सांस्कृतिक यात्रा यूपी में: कबीर और भारतेंदु से लेकर बिस्मिल्लाह तक के आंगन से इकट्ठा की मिट्टी
    11 May 2022
    इप्टा की ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में गीतों, नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License