NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
महंगाई की मार सरकारी नीतियों के कोड़े से निकलती है
भारत सरकार अर्थशास्त्री मिल्टन फ्रीडमैन की उसी उक्ति पर चल रही है कि महंगाई एक ऐसा टैक्स है जिसे सरकार बिना किसी कानून के जरिए लगाती है।
अजय कुमार
15 Jun 2021
महंगाई की मार सरकारी नीतियों के कोड़े से निकलती है

अर्थव्यवस्था का सामान्य सिद्धांत कहता है कि जब लोगों के हाथ में पैसा अधिक और उत्पादन कम होता है तब महंगाई बढ़ती है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह कि जब एक अनार के सौ बीमार हों यानी एक सामान को खरीदने के लिए 100 लोगों के हाथ में ठीक-ठाक पैसा होता है तो दुकानदार कीमत बढ़ा देता है। यह अर्थव्यवस्था का सामान्य सिद्धांत है। इससे एक हद तक फायदा भी होता है तो अर्थव्यवस्था के जानकार यह भी कहते हैं कि थोड़ी बहुत महंगाई अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी होती है। इससे उत्पादन करने वाले कारोबारियों को अधिक कीमत मिलने की वजह से प्रोत्साहन मिलता है।

इसलिए आरबीआई ने सारा गुणा भाग लगाकर यह तय किया है कि भारत में महंगाई की दर 6 फ़ीसदी से अधिक नहीं जानी चाहिए। लेकिन जो हुआ है वह अर्थव्यवस्था के सामान्य सिद्धांत से बिल्कुल उलट है। इतना उलट कि अर्थव्यवस्था का सारा गणित फेल हो गया है। 

महंगाई तब भी छप्पर फाड़ कर बढ़ रही है जब माइनस 7.3 फ़ीसदी की दर से पिछले 40 सालों में पहली बार भारत की अर्थव्यवस्था उल्टे पांव चल रही है। आर्थिक गतिविधियों में तकरीबन 10 फ़ीसदी के आसपास का निवेश घटा है। आजादी के बाद से लेकर अब तक निवेश को लेकर इतनी बुरी स्थिति कभी नहीं हुई। मई 2021 में भारत में बेरोजगारी की दर 11.9 फ़ीसदी के आसपास हो गई। इतनी बड़ी बेरोजगारों की फौज भारत में आजादी के बाद से लेकर अब तक कभी नहीं देखी। आंकड़ों में देखा जाए तो तकरीबन 5 से 8 करोड़ लोग मौजूदा समय में बिना काम के जिंदगी जी रहे हैं।

यानी लोगों के हाथ में पैसा नहीं है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। लोग पहले से अधिक गरीब हो रहे हैं। उत्पादन के सभी साधन रुके हुए हैं। पहले से मौजूद माल को खरीदने वाले बाजार में खरीददार नहीं है। लेकिन खाने-पीने की सारी चीजें महंगी हो गई हैं।

दाल अंडा फल तेल मसाला आलू प्याज टमाटर दूध सब महंगा हो चुका है। यानी आम आदमी की खाने पीने की सारी चीजें तकरीबन महंगी हो गई हैं।

तकनीकी भाषा में कहें तो सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रिटेल महंगाई 6 महीने के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर मई में रिटेल महंगाई 6.3% रही। यह अप्रैल में 4.23% पर थी। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के मुताबिक थोक महंगाई दर मई में 12.94% पर पहुंच गई है। यह मई 2020 में -3.37% रही थी।

अब आप पूछेंगे आखिरकार यह अजूबा कैसे घट रहा है? ऐसी स्थिति में महंगाई कैसे बढ़ रही है? इसके पीछे बहुत से कारण होते हैं। लेकिन एक कारण जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता जिस पर अर्थव्यवस्था के सभी जानकारों से लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम तक सबकी सहमति है, उस कारण का नाम है, पेट्रोल-डीजल यानी ईंधन की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी होना।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती हैं तो लोगों की बहस का हिस्सा महज पेट्रोल और डीजल की महंगाई ही होती है। लोग अर्थव्यवस्था की चक्रीय गति को नहीं भांप पाते हैं। नहीं समझ पाते हैं कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल के लिए 100 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल का भुगतान कर रहे होते हैं तो इसका असर उन सभी सामानों और सेवाओं पर पड़ता है, जिन सामानों और सेवाओं से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस जुड़े हुए हैं। यही हो रहा है। आंकड़े यही बताते हैं। इंधन के क्षेत्र में महंगाई दर 37.6 फ़ीसदी के आसपास है।

ट्रांसपोर्टेशन और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में महंगाई दर 12 फ़ीसदी से भी अधिक बढ़ी है। इसका मिलाजुला असर यह पड़ा है कि विनिर्माण क्षेत्र में महंगाई दर 11 फ़ीसदी के आसपास बढ़ी है।

बस के किराया से लेकर दूध फल सब्जी सब पर इसका असर पड़ा है। परिवहन का खर्च बढ़ने की वजह से हर तरह के उद्योग धंधे के उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई है। यानी यह समय डिमांड पुल इन्फ्लेशन का नहीं है। जिसके बारे में अर्थव्यवस्था के जानकारों का कहना होता है कि इससे अर्थव्यवस्था के फायदेमंद होती है। बल्कि यह समय कॉस्ट पुल इन्फ्लेशन का है। जो अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अधिक खराब होता है।

साधारण शब्दों में समझा जाए तो यह कि अर्थव्यवस्था मंदी से गुजर रही है। लोगों की अच्छी कमाई नहीं हो रही है। लोगों की क्रय शक्ति कमजोर हुई है। लोगों के बीच मांग नहीं है। लेकिन फिर भी महंगाई बढ़ रही है। यह महंगाई सामानों और सेवाओं की लागत बढ़ने की वजह से बढ़ रही है। इसलिए इसे कॉस्ट पुल इन्फ्लेशन कहा जाता है।

इस महंगाई पर अर्थव्यवस्था के सिद्धांतकारों का मानना है कि यह महंगाई सामान और सेवाओं के लागत बढ़ने की वजह से होती है। इस लागत के बढ़ने का मतलब यह नहीं होता की उत्पादन में लगे मजदूरों को अच्छी मजदूरी मिल रही है। लागत इसलिए बढ़ी है क्योंकि दूसरी वजह लागत बढ़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं। जैसे सरकार का पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ा देना। जिनकी भूमिका अधिकतर उद्योग धंधे में परिवहन की वजह से हमेशा रहती है।

इस महंगाई से अमीर मालिक और अधिक अमीर होते चले जाते हैं। और गरीब उपभोक्ता और अधिक गरीब। इस पूरी प्रक्रिया के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार सरकार की नीतियां होती हैं।

बीते एक साल में महंगाई के कारण आय और खर्च की क्षमता घटने से बरस में देश की 97 फीसदी आबादी ‘गरीब’ हो गई है (सीएमआईई)। गरीबी का मतलब पूरी तरह से बर्बाद हो जाना नहीं होता है बल्कि गरीबी रिलेटिव टर्म यानी तुलनात्मक तौर पर मापी जाती है। कहने का मतलब यह है कि भारत में तकरीबन 97 फ़ीसदी लोगों की आय पहले से कम हुई है। जो आय के जिस स्तर पर है, उसकी गरीबी उतनी ही मारक है। 

मंदी, बेरोजगारी और मांग की घनघोर कमी के बावजूद भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगातार टैक्स बढ़ाया है। टैक्स की इस बढ़ोतरी की वजह से ही पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर की दर तक पहुंच गया। इस पर कोई कमी नहीं की गई। पेट्रोल को भी वस्तु एवं सेवा कर के अंदर लाने की बात वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम में की गई है। लेकिन पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क के जरिए जितनी राशि भारत सरकार को मिल रही है, भारत सरकार उसे ऐसे ही छोड़ दे, ऐसा सोचना पचता नहीं है

यानी भारत सरकार अर्थशास्त्री मिल्टन फ्रीडमैन की उसी उक्ति पर चल रही है कि महंगाई एक ऐसा टैक्स है जिसे सरकार बिना किसी कानून के जरिए लगाती है।

भारत सरकार इस सिद्धांत को नियम की तरह अपना रही है। टैक्स लगा रही है, पेट्रोल डीजल और ईंधन की कीमत बढ़ रही हैं। इनकी कीमत बढ़ने से उद्योग धंधों की लागत बढ़ रही है। लागत बढ़ने की वजह से कीमत बढ़ रही हैं। और कीमत के बढ़ने का मतलब है कि आम लोगों के लिए महंगाई की मार बढ़ रही है। इसलिए लागत वाली महंगाई, महंगाई के कुनबे में सबसे बुरी महंगाई के तौर पर जानी जाती है।

जब लागत बढ़ रही है तो जाहिर है कि वस्तुओं और सामानों की कीमतें भी बढ़ेंगी। जब कीमतें बढ़ेंगी तो जाहिर है जीएसटी के अंदर इनसे ज्यादा कर भी वसूला जाएगा। इस तरह से ऐसी महंगाई से सरकार के पास पैसा पहुंचता है और जनता पर बोझ बढ़ता है।

ऐसे हालात में जब उत्पादन और सेवाओं के लागत बढ़ने की वजह से महंगाई बढ़ती है तो इससे अर्थव्यवस्था में एक तरह का कुचक्र पैदा होता है। सरकार तो टैक्स बढ़ाती है लेकिन टैक्स का भुगतान आम लोगों को करना पड़ता है। बीच में मौजूद कंपनियां इस पर कुछ भी नहीं कहती हैं। कीमतों के आम लोगों के जरिए भरपाई होने के चलते उद्योग धंधे और कंपनियों को बढ़ी हुई कीमतों का नुकसान कम झेलना पड़ता है। बल्कि इसी समय मुनाफाखोरी भी बढ़ती है। कंपनियों की भी कमाई बढ़ती है। 

यानी वही स्थिति हमेशा बन रहती है जो महंगाई के कुचक्र के लिए जिम्मेदार है। आर्थिक असमानता, भ्रष्टाचार,बैंक का बढ़ता एनपीए, शेयर बाजार में बनता बबल इन सबसे बाजार में पैसे की मौजूदगी तो खूब रहती है। लेकिन इसके पीछे उत्पादन जैसा कोई कारण नहीं होता। लोगों को रोजगार नहीं मिलता। वेतन और मजदूरी में इजाफा नहीं होता। यानी महंगाई हमेशा बनी रहती है।

Inflation
Rising inflation
Narendra modi
Modi government
Nirmala Sitharaman
RBI
Food Inflation
Consumer Price Index
CPI
economic crises
Economic Recession
unemployment
poverty
Hunger Crisis
Crude oil Price hike
Corruption

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License