NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मथुरा में पार्टी विशेष को वोट न देने पर अनुसूचित जाति के लोगों की पिटाई, दस घायल
आरोपियों ने रविवार की शाम को यह कहते हुए कुछ लोगों को पीटा कि उनके कहने के बावजूद उनके प्रत्याशी को वोट क्यों नहीं दिया गया। इस घटना में दस लोग घायल हुए हैं जो अनुसूचित जाति के बताए जाते हैं।
भाषा
22 Feb 2022
mathura

जिले में मगोर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने विधानसभा चुनाव में अपनी पसंदीदा पार्टी के प्रत्याशी को वोट न देने पर अनुसूचित जाति के लोगों को कथित तौर पर पीटा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हथियार लिए हुए कुछ लोग पथराव करते और दूसरों को धमकाते नजर आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और मथुरा जनपद में पहले चरण के तहत दस फरवरी को मतदान हुआ था। बताया जाता है कि आरोपियों ने रविवार की शाम को यह कहते हुए कुछ लोगों को पीटा कि उनके कहने के बावजूद उनके प्रत्याशी को वोट क्यों नहीं दिया गया । इस घटना में दस लोग घायल हुए हैं जो अनुसूचित जाति के बताए जाते हैं। घायलों के नाम जगराम, बॉबी, राहुल, गोविंदा, पन्ना, विक्रम, मोहित, कुसुम, सोनिया, रेखा बताए जाते हैं।

गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर घायलों को मेडिकल परीक्षण एवं इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा जांच की जा रही है।

पीड़ितों का आरोप है कि मगोर्रा थाने में उनकी बात नहीं सुनी गई। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप करने पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बारे में पुलिस उपाधीक्षक त्रिपाठी ने कहा कि आरोप की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

घायलों में से एक, बॉबी का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें पीटा और जातिसूचक शब्द भी कहे।

UttarPradesh
mathura
UP Assembly Elections 2022

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?

ख़ान और ज़फ़र के रौशन चेहरे, कालिख़ तो ख़ुद पे पुती है

धर्म के नाम पर काशी-मथुरा का शुद्ध सियासी-प्रपंच और कानून का कोण

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: कोर्ट कमिश्नर बदलने के मामले में मंगलवार को फ़ैसला


बाकी खबरें

  • अगर हम 2030 तक प्राकृतिक दुनिया के 30% को संरक्षित नहीं करते, तो रहने लायक नहीं बचेगी दुनिया
    लेनॉर्ड लोकी
    अगर हम 2030 तक प्राकृतिक दुनिया के 30% को संरक्षित नहीं करते, तो रहने लायक नहीं बचेगी दुनिया
    25 May 2021
    हमें मानव इतिहास के सबसे बड़े विलुप्तिकरण के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा। लेकिन अगर हम कुछ आपात कदम उठाते हैं, तो इसका हल निकल सकता है।
  • गाज़ा और अल-अक़्सा पर हमले के विरोध में प्रदर्शनकारी फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार करने के लिए इज़रायल ने अभियान शुरू किया
    पीपल्स डिस्पैच
    गाज़ा और अल-अक़्सा पर हमले के विरोध में प्रदर्शनकारी फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार करने के लिए इज़रायल ने अभियान शुरू किया
    25 May 2021
    फ़िलिस्तीनी-इज़रायली नागरिकों ने क़ब्ज़े वाले क्षेत्र के लोगों के साथ और गाज़ा पर इज़रायल के हमलों के ख़िलाफ़ एकजुटता विरोध प्रदर्शन किया था। इज़रायल के हमलों में अल-अक़्सा मस्जिद में हिंसक कार्रवाई और शेख…
  • जब पहली बार पेरिस के मज़दूरों ने बोला स्वर्ग पर धावा
    अनीश अंकुर
    जब पहली बार पेरिस के मज़दूरों ने बोला स्वर्ग पर धावा
    25 May 2021
    (पेरिस कम्यून की 150वीं वर्षगांठ (1871-2021) 
  • भोपाल गैस-त्रासदी पर राजकुमार केसवानी की चेतावनी बहरे कानों पर नहीं डाल पाई थी कोई असर
    इंदिरा जयसिंह
    भोपाल गैस-त्रासदी पर राजकुमार केसवानी की चेतावनी बहरे कानों पर नहीं डाल पाई थी कोई असर
    25 May 2021
    गैस पीड़ितों की मदद करने के कामों में अग्रणी रहे केसवानी को हमेशा याद रखा जाएगा।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: सावधान...! अभी ज़िंदा हैं हम
    25 May 2021
    दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन को 26 मई को पूरे 6 माह हो रहे हैं। इसी दिन केंद्र की मोदी सरकार के भी 7 साल पूरे हो रहे हैं। किसानों ने इसी दिन को सरकार की नीतियों के विरोध के तौर पर ‘काला दिवस’ के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License