NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण अफ़्रीकी अदालत ने सऊदी अरब और यूएई को हथियारों के निर्यात के परमिट की न्यायिक समीक्षा का आदेश दिया
अदालत ने देश के नेशनल कन्वेंशनल आर्म्स कंट्रोल एक्ट को लागू करने के लिए जिम्मेदार सरकारी निकाय को उन सभी कंपनियों का सार्वजनिक रूप से खुलासा करने का भी आदेश दिया जिन्होंने दो अरब देशों को हथियार निर्यात करने के लिए परमिट प्राप्त किया है।
पीपल्स डिस्पैच
17 Jun 2021
दक्षिण अफ़्रीकी अदालत ने सऊदी अरब और यूएई को हथियारों के निर्यात के परमिट की न्यायिक समीक्षा का आदेश दिया

दो मानवाधिकार संगठनों के एक आवेदन पर दक्षिण अफ्रीकी एक अदालत ने देश की नेशनल कन्वेंशनल आर्म्स कंट्रोल कमेटी (एनसीएसीसी) को उन कंपनियों की सूची का खुलासा करने का आदेश दिया है जिनके पास सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को हथियार बेचने की अनुमति है। इसने उस प्रक्रिया की न्यायिक समीक्षा का भी आदेश गुरुवार 16 जून 2021 को दिया जिसके माध्यम से एनसीएसीसी इन दोनों देशों को हथियारों के निर्यात के लिए अनुमति प्रदान करता है।

अदालत का ये आदेश मुख्य रूप से नागरिकों के खिलाफ बार-बार युद्ध अपराधों और मानवाधिकारों के उल्लंघन की बढ़ती आलोचना और निंदा के मद्देनजर आया है जिसको लेकर सऊदी अरब और यूएई पर यमन में युद्ध में सैन्य कार्रवाई के माध्यम से करने का आरोप है।

एक स्थानीय समाचार स्रोत के अनुसार, इन देशों को हथियारों की बिक्री के बारे में जानकारी पहले सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं थी और अब रिपोर्टें सामने आई है कि दक्षिण अफ्रीकी निर्मित आम हथियार नागरिकों पर हमलों के स्थानों पर पाए गए हैं। यमन में सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप यमन पर हवाई हमलों के घातक, अंधाधुंध अभियान के कारण अनगिनत नागरिक मौतें हुई हैं। अधिकांश हमले नागरिक इलाके और ढ़ांचों पर किए गए हैं जिससे लाखों यमनवासी बेघर और आंतरिक रूप से विस्थापित हो गए हैं।

विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, 2019 में सऊदी अरब और यूएई को हथियारों का दक्षिण अफ्रीकी निर्यात क्रमशः लगभग 4 बिलियन (287 मिलियन अमेरिकी डॉलर) और 4.6 बिलियन दक्षिण अफ्रीकी रैंड (330 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था, जो दक्षिण अफ्रीका के कुल नियंत्रित हथियारों के निर्यात का 22 प्रतिशत और 31 प्रतिशत था।

प्रिटोरिया में गौटेंग उच्च न्यायालय ने कल दोपहर आधे घंटे से भी कम समय तक चली सुनवाई के बाद एक अर्जेंट ऑर्डर दे दिया क्योंकि एनसीएसीसी ने न तो अदालत में कागजात दिए और न ही सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुए। आवेदन देने वाले दो संगठन साउदर्न अफ्रीकन ह्यूमन राइट्स लिटिगेशन सेंटर (एसएएलसी) और ओपन सीक्रेट्स ने अदालत के इस आदेश का स्वागत किया।

South Africa
Saudi Arab
UAE
Arms export

Related Stories

खाड़ी में पुरानी रणनीतियों की ओर लौट रहा बाइडन प्रशासन

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

यमन में युद्ध अपराध की जांच कर रहे यूएन इंवेस्टिगेटर की जासूसी के लिए सऊदी ने किया पेगासस का इस्तेमाल

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका

AUKUS के विश्वासघात के ख़िलाफ़ मैक्रोन का बदला

सिपरी : कोविड के बावजूद फल-फूल रहा वैश्विक हथियार उद्योग 

ज़ी न्यूज़ के संपादक को UAE ने अपने देश में आने से रोका

ट्रिप्स छूट प्रस्ताव: पेटेंट एकाधिकार पर चर्चा से कन्नी काटते बिग फार्मा


बाकी खबरें

  • Akhilesh Yadav
    रवि शंकर दुबे
    ‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?
    16 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर भले ही इतिहास रच दिया हो लेकिन सपा ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।
  • बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    16 Mar 2022
    अभी तक जनता वार्ड पार्षद को ही चुनती थी और चुने हुए वार्ड पार्षद अपने बीच से मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक चुनते थे लेकिन अब जनता सीधे मेयर-डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेगी।
  • Aijaz ahmed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एजाज़ अहमद ने मार्क्सवाद के प्रति आस्था कभी नहीं छोड़ी
    16 Mar 2022
    विश्वप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक व साहित्यिक विचारक एजाज़ अहमद की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पटना के अदालतगंज स्थित केदारभवन में किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में शहर के बुद्धिजीवी, रँगकर्मी, साहित्यकार,…
  • G-23
    कृष्ण सिंह
    कांग्रेस बनाम कांग्रेस : जी-23 की पॉलिटिक्स क्या है!
    16 Mar 2022
    प्रश्न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यशैली का नहीं है बल्कि उसके उन तमाम नेताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का भी है जिन्होंने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा है।
  • HIJAB
    नाइश हसन
    हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा
    16 Mar 2022
    इस फ़ैसले के असरात काफी गंभीर हो सकते हैं, हिंदू कट्टर पंथी ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा, जिस काम के लिए नौजवान लड़कों का इस्तेमाल किया गया उन्हें भगवा गमछा पहनाया गया, यह काम वह देश में सभी जगह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License