NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
तालिबान के साथ अमेरिका के बदलते रिश्ते और पैकेज डील!
ऐसे मालूम होता है कि अमेरिका ने तालिबान के साथ एकमुश्त समझौता किया हुआ है, जहां एक मुमकिन भविष्य में काबुल में अमेरिकी दूतावास खोलना एक तार्किक निष्कर्ष होगा।
एम. के. भद्रकुमार
31 Aug 2021
US Army
प्रतीकात्मक तस्वीर (Image Courtesy: flickr)

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने सीबीएस के साथ “फेस दि नेशन” कार्यक्रम में दिए गए एक इंटरव्यू में वाशिंगटन एवं तालिबान के बीच विकसित संबंधों के बारे में बातचीत की है। उनके इस इंटरव्यू से तीन बातें निकलती हैं।

पहली, सुलिवन ने खुलासा किया कि अमेरिका आइएसआइएस के आतंकवादियों के खिलाफ अफगानिस्तान के बाहर “दिक्-दिगंत तक हमले जारी रखेगा” लेकिन उन्होंने लड़ाई अभियान की वापसी की संभावना से इनकार किया।

दूसरी, सुलिवन ने दावा किया कि 31 अगस्त को अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से पूरी तरह वापसी के बाद, “हम किसी भी अमेरिकी नागरिक को, वहां वैध तरीके से स्थायी तौर पर रह रहे बाशिंदे को” सुरक्षित रास्ता दिलाएंगे। उनके साथ ही, उन अफगानियों को भी सुरक्षित रास्ता दिलाएंगे, जिन्होंने यहां अमेरिकी हित में काम किया है।

उन्होंने कहा कि तालिबान ने “निजी एवं सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वे अफगान छोड़ कर जाने वालों को सुरक्षित रास्ता देंगे” और वाशिंगटन यह सुनिश्चित करेगा कि तालिबानी अपने “उन किए गए वादों पर अमल करें”।

तीसरी बात, सबसे ज्यादा अहम है, जबकि काबुल में अमेरिकी राजदूतावास अभी तक बंद है, वह पहली सितम्बर से प्रभावी होगा, “हमारे पास वहां (काबुल में) राजनयिकों को रखने के साधन और तंत्र होंगे,  वे इन आवेदकों को संसाधित करने की प्रक्रिया को जारी रखने में सक्षम होंगे, हम अफगानिस्तान छोड़ कर जाने वाले लोगों को भी सुरक्षित रास्ता मुहैया कराने में समर्थ होंगे।”

इसके आगे सुलिवन ने जोड़ा: “और समय बीतने के साथ, यह निर्भर करता है कि तालिबान वहां क्या करते हैं, यहां से जाने वालों को सुरक्षित रास्ता देने के संदर्भ में अपनी जाहिर प्रतिबद्धताओं को वे किस तरह पूरी करते हैं, महिलाओं के साथ कैसा सलूक करते हैं, अफगानिस्तान को आतंकवाद का हलका न बनने देने की बाबत अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को किस तरह से पूरी कर पाते हैं, हम यहां से वापसी के बाद अपने राजनायिकों की उपस्थिति एवं अन्य मामलों, दोनों के ही संबंध में आगे निर्णय ले सकते हैं। लेकिन इन सबकी जिम्मेदारी तालिबान पर होगी कि वे अपनी जताई गई प्रतिबद्धताओं और उन दायित्वों का पालन करने की बाबत अपनी सदिच्छा साबित करें जो उन्होंने हमसे किए हैं और जिन्हें करने के लिए वे अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा बाध्य हैं।”

थोड़े में कहें, तो ऐसा मालूम होता है कि अमेरिका ने तालिबान के साथ एकमुश्त समझौता किया हुआ है, जहां एक मुमकिन भविष्य में काबुल में अमेरिकी दूतावास खोलना एक तार्किक निष्कर्ष होगा।

वॉइस ऑफ अमेरिका के काबुल/इस्लामाबाद डेटलाइन के साथ एक लंबे डिस्पैच में, जो एक “वरिष्ठ तालिबानी नेता के नाम न जाहिर करने की शर्त” पर दी गई ब्रीफिंग पर आधारित है, कहा गया है कि नई तालिबान सरकार के गठन की प्रक्रिया “अपने अंतिम चरण में” है, उसकी घोषणा होने ही वाली है। ऐसा लगता है कि यह घोषणा अगले हफ्ते की शुरुआत में ही हो सकती है।

मौजूदा सभी रहबरी शूरा या तालिबान परिषद के नेतृत्व को सरकार में शामिल करने को लेकर मुत्तमईन है लेकिन कैबिनेट में सब मिलाकर 26 से अधिक मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

दिलचस्प है कि वायस ऑफ अमेरिका ने रिपोर्ट किया कि, “अपनी अंदरूनी बातचीत में, तालिबान  सिराजुद्दीन हक्कानी या मुल्ला याकूब (मुल्ला उमर के बेटे) को रईस उल वाजरा (प्रधानमंत्री के समकक्ष पद) बनाने की संभावना पर भी विचार कर रहे थे। और “अगर हक्कानी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो उस सूरत में याकूब को रक्षा मंत्री बनाया जा सकता है, इसलिए कि वे फिलहाल तालिबान के सैन्य आयोग के मुखिया हैं।”

यह खासियत वाशिंगटन द्वारा एक तालिबान सरकार के गठन को एक बाध्यकारी वास्तविकता बना देने की स्वीकृति में निहित है। बयानबाजी को परे रख दें तो अमेरिका पहले ही तालिबान के साथ एक रचनात्मक भावना के साथ जुड़ चुका है। इस मामले में अमेरिका के जर्मन एवं फ्रांस जैसे बड़े सहयोगी देश भी यही कर रहे हैं।

सीधे शब्दों में कहें तो तालिबान सरकार का बहिष्कार अब कोई विकल्प नहीं है- सिवाय तालिबान के पैकेज डील में की गई अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकर जाने की स्थिति को छोड़कर, जिसकी अत्यधिक संभावना है।

तालिबान के नजरिए से, अमेरिका के साथ उसकी डील पूरी तरह संतोषप्रद है। वैसे भी तालिबान का अमेरिका से किए गए अपने वादों पर खरे उतरने का लगातार रिकॉर्ड रहा है। यहां तक कि फरवरी 2020 में दोहा समझौते के बाद जब चीजें गड़बड़ प्रतीत होने लगी, तालिबान, उस समझौते के तहत किए गए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण आश्वासन पर कायम रहा, मुख्य रूप से अमेरिकी फौज पर हमला न करने के अपने वादे पर। 

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की नाल के आकार की मेज की हवा भी बदल गई है। दिलचस्प है कि काबुल में आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए, सुरक्षा परिषद द्वारा 27 अगस्त 2021 को जारी एक वक्तव्य से आतंकवादियों का समर्थन करने वाले अफगान समूहों की सूची में से तालिबान का नाम पहली बार हटा दिया गया है। इसकी जगह केवल यह कहा गया है कि “किसी भी अफगान समूह या व्यक्ति को किसी दूसरे देश की जमीन पर आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने का समर्थन नहीं करना चाहिए।”.

सच्चाई ये है कि जिस दिन तालिबान ने देश की हुकूमत पर अपना दखल जमाया, उसके एक दिन बाद 16 अगस्त को सुरक्षा परिषद ने कहा था: “सुरक्षा परिषद के सदस्य यह सुनिश्चित करने के लिए कि अफगानिस्तान की सरजमीं से किसी दूसरे देश के लिए खतरा बनने तथा उस पर आक्रमण करने से रोकने के लिए, अफगानिस्तान में आतंकवाद से लड़ाई को महत्व को फिर से रेखांकित करते हैं। और न तो तालिबान, न ही अन्य अफगान समूह या कोई व्यक्ति को अपने देश के भूभाग का दूसरे देश में आतंकवादी कार्रवाईयों के लिए इस्तेमाल करने का समर्थन नहीं करना चाहिए।”

हालांकि, इसके महज 11 दिन बाद, पिछले शुक्रवार को जारी वक्तव्य में तालिबान का आतंकवादी समूह के रूप में ज्यादा जिक्र तक नहीं किया गया, स्पष्ट है कि तालिबान के प्रति अमेरिका की रचनात्मक एवं सहयोगी वार्ताकार की उसकी नई सोच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को रगड़ रही है। यह कैपिटल “R” के साथ यथार्थवाद है। इसके आगे, जल्दी ही तालिबानी नेताओं पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को हटाने का रास्ता भी खुलना है।

यह सभी अवश्य ही नरेन्द्र मोदी सरकार को निगलने में एक कड़वी दवा साबित होगी, जब भारत को भी रोटेशन के तहत इस पूरे महीने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करनी है।

समूची अफगान-गाथा में भारत अपने को उपेक्षित एवं पराजित महसूस कर रहा है। संभवतः उसके इस भाव को ताड़ते हुए और उसे संतोष दिलाने के लिए ही, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से शनिवार को बातचीत की थी।

विदेश मंत्रालय के जारी वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने “प्राथमिकताओं के व्यापक क्षेत्र, जिसमें अफगानिस्तान मसले पर एवं संयुक्त राष्ट्रसंघ में...पर लगातार समन्वय जारी रखना भी शामिल है, उन विषयों पर बातचीत की। और अमेरिकी-भारत की साझेदारी को गहरा करने वाले साझा लक्ष्यों एवं प्राथमिकताओं के बारे में सघन समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई।”

राजनय को एक तरफ रखते हुए, बाइडेन प्रशासन मोदी सरकार से अपेक्षा करता है कि वह उसी तरह से उसके कैंप का निष्ठावान-अनुगामी बना रहे, तब भी जब वाशिंगटन लगातार स्व-हित की साधना करता रहे। प्रधानमंत्री मोदी का यह हालिया आकलन कि तालिबान का कोई भविष्य नहीं है, बाइडेन के व्हाइट हाउस पर कोई असर नहीं डाला है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Reflections on Events in Afghanistan – X

USA
TALIBAN
Taliban Peace Talks
US-Taliban Peace Deal
Afghan Taliban
taliban in afghanistan

Related Stories

नागरिकों की अनदेखी कर, डेयरी उद्योग को थोपती अमेरिकी सरकार

तालिबान सरकार को मान्यता देने में अनिच्छुक क्यों है पाकिस्तान?

अफ़ग़ानिस्तान की घटनाओं पर विचार

ईरान की एससीओ सदस्यता एक बेहद बड़ी बात है

भारत और अफ़ग़ानिस्तान:  सामान्य ज्ञान के रूप में अंतरराष्ट्रीय राजनीति

उनके तालिबान तालिबान, हमारे वाले संत?

अमेरिका-चीन संबंध निर्णायक मोड़ पर

रसोई गैस के दाम फिर बढ़े, महंगाई की जबरदस्त मार

अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के क़ब्ज़े पर भारत के ‘ग़ैर-बुद्धिजीवी’ मुस्लिम का रुख

अफ़गानिस्तान के घटनाक्रमों पर एक नज़र- VII


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2 लाख से ज़्यादा नए मामले, 959 मरीज़ों की मौत
    31 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,09,918 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 13 लाख 2 हज़ार 440 हो गयी है।
  • Environment
    टिकेंदर सिंह पंवार
    कॉर्पोरेट के फ़ायदे के लिए पर्यावरण को बर्बाद कर रही है सरकार
    31 Jan 2022
    कई परियोजनाओं को बहुत तेज़ी से पर्यावरण मंज़ूरी दी जा रही है।
  • Gandhi ji
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: के मारल हमरा गांधी के गोली हो
    30 Jan 2022
    लोककवि रसूल मियां (1872-1952), गांव- जिगना मजार टोला, जिला- गोपालगंज, बिहार। कविता कोश के परिचय के अनुसार भोजपुरी के शेक्सपियर नाम से चर्चित भिखारी ठाकुर, नाच या नौटंकी की जिस परम्परा के लोक कलाकार…
  • Gandhi ji
    न्यूज़क्लिक टीम
    महात्मा गाँधी, सावरकर और गोडसे
    30 Jan 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस एपिसोड में नीलांजन बात करते हैं इतिहासकार अशोक पांडे से। 30 जनवरी को गाँधी जी की हत्या कर दी गयी थी। ये दोनों गाँधी, सावरकर और गोडसे के बारे में चर्चा करते हैं और…
  • Buddhadev
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे पीछे: बुद्धदेब बाबू को पद्मभूषण क्यों? पेगासस पर फंस गई सरकार और अन्य
    30 Jan 2022
    'ख़बरों के आगे-पीछे' के इस अंश में बीते हफ़्ते ख़बरों की दुनिया में क्या कुछ हुआ, इस पर राय रख रहे हैं अनिल जैन।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License