NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की
बोलिवियाई सरकार के मंत्री एडुआर्डो डेल कैस्टिलो ने बताया कि जीनिने अनेज की डी फैक्टो सरकार के दौरान इक्वाडोर की सरकार द्वारा बोलीविया को नॉन लीथल के साथ युद्धक सामग्री पहुंचाने की अनाधिकारिक सूचना मिली थी।
पीपल्स डिस्पैच
11 Jun 2021
बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

बोलिवियाई सरकार के मंत्री एडुआर्डो डेल कैस्टिलो ने 10 जून को बताया कि साल 2019 में जीनिने अनेज के तख्तापलट सरकार के लिए पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो की इक्वाडोर सरकार द्वारा हथियारों की कथित आपूर्ति के मामले में उनकी सरकार ने जांच की थी।

कैस्टिलो ने एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को बताया, "सरकार को अनाधिकारिक सूचना मिली थी कि न केवल आंसू गैस पहुंचाई गई, बल्कि लेनिन मोरेनो के प्रशासन द्वारा उच्च क्षमता वाले गोला-बारूद और युद्धक गोला-बारूद हमारे देश में पहुंचाए गए थे।"

पिछले हफ्ते, वकील गैरी प्राडो ने बताया था कि रक्षा मंत्रालय के माध्यम से पूर्व सरकार के मंत्री आर्टुरो मुरिलो, इक्वाडोर से अनेज की डी-फैक्टो शासन के दौरान नॉन-लीथल एंटी-रॉयट सामग्री बोलीवियाई पुलिस को देने के बहाने आंसू गैस लेने में कामयाब रहे।

इस संबंध में कैस्टिलो ने कहा कि ये जांच डी-फैक्टो सरकार के दौरान आपूर्ति किए गए युद्ध हथियारों के उद्देश्यों का पता लगाएगा। कैस्टिलो ने कहा, “हम समझते हैं कि आंसू गैस का एक बड़ा हिस्सा कर्ज पर लिया गया। हम देखेंगे कि क्या इक्वाडोर के कानूनी नियम लेनिन मोरेनो को युद्ध के हथियारों को दूसरे देशों में भेजने की अनुमति देते हैं।”

कल, एजेंसिया बोलिवियाना डी इनफॉर्मैसिओन (एबीआई) ने इक्वाडोर सरकार के मंत्रालय से एक आधिकारिक दस्तावेज जारी किया जिसमें यह पता चला है कि मोरेनो के प्रशासन ने नवंबर 2019 में अनेज की सरकार को 5,500 ग्रेनेड और 2,949 प्रोजेक्टाइल दिए।

27 मई, 2020 के इस दस्तावेज़ में लिखा है कि इक्वाडोर के पुलिस कमांडर, हर्नान पैट्रीसियो कैरिलो रोसेरो ने बोलीविया के मिलिट्री अटैचे जोस लुइस फ्रिआस से अनुरोध किया कि वे नियंत्रणकारी तत्वों की वापसी का समन्वय करें जिसे इस देश ने नवंबर 2019 में बोलीविया की डी फैक्टो सरकार डे को प्रदान किया था।

bolivia
Ecuador

Related Stories

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 

बोलिवियाई लोगों को तख्तापलट करने वाली नेता जीनिन आनेज़ के जेल से भागने की आशंका

इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

बोलिविया के तख़्तापलट में शस्त्र मुहैया कराने के मामले में अर्जेंटीना ने जांच शुरू की

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

विजेता वाम उम्मीदवार ने इक्वाडोर में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनावों में बाधा डालने की योजना की चेतावनी दी


बाकी खबरें

  • खेल: ये भाजपा सरकार सिर्फ जीत का श्रेय लेना जानती है?
    न्यूज़क्लिक टीम
    खेल: ये भाजपा सरकार सिर्फ जीत का श्रेय लेना जानती है?
    09 Aug 2021
    हाल ही में संपन्न हुए ओलंपिक्स में भारत का अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। मगर भाजपा सरकार हर बार की तरह खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय लेने में जुट गई। अभिसार शर्मा आज न्यूज़ चक्र में…
  • एविक्शन बैन के प्रति क़ानूनी चुनौती को लेकर अलाबामा रियल्टर समूह के बाहर प्रदर्शन
    पीपल्स डिस्पैच
    एविक्शन बैन के प्रति क़ानूनी चुनौती को लेकर अलाबामा रियल्टर समूह के बाहर प्रदर्शन
    09 Aug 2021
    अन्य प्रगतिशील और ज़मीनी स्तर के संगठनों के साथ कैंसिल द रेंट अभियान द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन हाल ही में सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के बेदखली प्रतिबंध के ख़िलाफ़ दायर संघीय मुकदमे की प्रतिक्रिया में…
  • अफ़ग़ानिस्तान में ताज़ा संघर्षों में कम से कम 20 नागरिक मारे गए
    पीपल्स डिस्पैच
    अफ़ग़ानिस्तान में ताज़ा संघर्षों में कम से कम 20 नागरिक मारे गए
    09 Aug 2021
    हाल ही में लश्करगाह में हुए हिंसक झड़पों में क़रीब 20 नागरिक मारे गए थे और हवाई हमलों में हेल्थ क्लिनिक और स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे।
  • कोयला खनन से उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने पेश किया संशोधन विधेयक 
    अयस्कांत दास
    कोयला खनन से उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने पेश किया संशोधन विधेयक 
    09 Aug 2021
    केंद्र सरकार ने एक विधेयक तैयार किया है जिसमें कॉरपोरेट्स को वाणिज्यिक कोयला खनन के लिए भूमि अधिग्रहण में एलएआरआर अधिनियम, 2013 से मुक्त रखा जाएगा।
  • इज़रायल के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन की मदद करने पर सऊदी अदालत ने 69 लोगों को सज़ा सुनाई
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायल के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन की मदद करने पर सऊदी अदालत ने 69 लोगों को सज़ा सुनाई
    09 Aug 2021
    हमास ने दावा किया है कि यह फ़ैसला सऊदी अरब और इज़रायल के बीच के संबंधों का परिणाम है। हिरासत में लिए गए और सज़ा दिए गए 69 जॉर्डन और फ़िलिस्तीनी नागरिकों में से अधिकांश हमास के सदस्य हैं जो दशकों से सऊदी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License