NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
कोरोना काल में आत्मनिर्भरता यानी ‘सेल्फ रिलायंस’
आत्मनिर्भर को अंग्रेजी में ‘सेल्फ रिलायंस (self reliance)’ भी कहते हैं। मोदी जी जब आत्मनिर्भरता की बात कर रहे थे तो वे ‘सेल्फ रिलायंस’ की ही बात कर रहे थे। अब जब मोदी जी सेल्फ की बात करें तो सेल्फ माने स्वयं मोदी जी ही होता है, और कुछ हो भी नहीं सकता है। और रिलायंस का अर्थ तो सबको पता ही है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
24 May 2020
cartoon click

प्रधानमंत्री जी ने जबसे बीस लाख करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया है तब से मैं इसके बारे में जानने, समझने के लिए बेचैन हूँ। अगर प्रधानमंत्री जी स्वयं समझाते तो अवश्य ही समझ में आ जाता। पर उन्होंने स्वयं तो कुछ बताया नहीं, सारी जिम्मेदारी निर्मला सीतारमण जी पर डाल दी। अब निर्मला सीतारमण जी हैं तो बहुत ही बुद्धिमान, जेएनयू से जो पढ़ी हैं, इससे दस गुणा, दो सौ लाख करोड़ रुपये का बजट भी दो घंटे में पढा़ देती हैं। पर यहां चूक गयीं। बीस लाख करोड़ रुपये को समझाने में पांच लैक्चर लगा दिये और फिर भी न समझ पायीं और न ही समझा पायीं।

tirchi nazar_0.JPG

वाट्सएप यूनिवर्सिटी तो सभी विषयों की माहिर है। अतः सोचा इस बीस लाख करोड़ रुपये की महिमा उसी से पढ़ते हैं। पर वाट्सएप भी यही बता पाया कि यह भी मोदी जी के सभी कदमों की तरह से मास्टर स्ट्रोक है। तो वाट्सएप से पढ़ने और टीवी चैनलों को देखने के बाद मुझे समझ आ गया कि यह बीस लाख करोड़ रुपये किसी गरीबों को, मजदूरों को, रेहड़ी-ठेले वालों को ऐसे ही मुफ्त में देने के लिए नहीं हैं। यह बीस लाख करोड़ रुपये कोई फालतू का पैकेज नहीं है। इसमें से बहुत सारा पैसा तो पहले ही, बजट में या उसके बाद पेश किया जा चुका है। 

यह बीस लाख करोड़ रुपये तो साहूकार सरकार ने कम ब्याज पर, बिना किसी गारंटी के उधार देने के लिए रखा है। सरकार चाहती है कि इससे आप आत्मनिर्भर बनें, इसलिए सरकार रेहड़ी वालों को, किसानों को, मछली पकडने वालों को, सबको पैसा ब्याज पर देगी। सही ही तो है, जिन्दा रखने के लिए पैसा खैरात मैं देना चाहिए और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्याज पर। इससे गरीब भले ही आत्मनिर्भर बने या न बनें, सरकार अवश्य ही आत्मनिर्भर बनेगी।

प्रधानमंत्री जी चाहते हैं कि हम आत्मनिर्भर बनें। यह तो बहुत ही अच्छी बात है। हमारे मजदूर भाईयों ने तो मोदी जी के आह्वान से पहले ही दिखा दिया है कि वे कितने आत्मनिर्भर हैं। वे अपने गांव-देस लौटने के लिए सरकार पर बिल्कुल भी निर्भर नहीं हैं। उन्हें न तो सरकारी बस चाहिए और न ही रेलगाड़ी। वे तो मोदी जी के आत्मनिर्भर बनने के उद्घोष से पहले ही आत्मनिर्भर बन चुके थे। वे अपने पैरों पर ही खड़े थे और अपने पैरों पर ही चल रहे थे, पगडंडियों पर, हाई-वे पर, रेलवे लाइन पर भी। सरकारी मदद की उन्हें न आशा थी और न दरकार। गरीब मजदूर तो अपने पैरों पर चल पड़ा है पर यह सरकार न जाने कब अपने पैरों पर खड़ी होगी, कब आत्मनिर्भर बनेगी। अब लोग इसी इंतजार में हैं कब यह सरकार आत्मनिर्भर बने और जनता से टैक्स वसूलना बंद करे।

इस सरकार का देश को आत्मनिर्भर बनाने का एक और सिद्धांत है कि पैसा विदेशों से आयात किया जाये। अर्थशास्त्री इसे ही एफडीआई कहते हैं। जितना अधिक एफडीआई होगा उतने ही हम आत्मनिर्भर बनेंगे। तो शत प्रतिशत आत्मनिर्भरता के लिए शत प्रतिशत एफडीआई होना चाहिये। पिछली सरकारें देश को कम आत्मनिर्भर बना रही थीं। बामुश्किल तैंतीस या अधिक से अधिक पचास प्रतिशत एफडीआई की इजाजत दे रहीं थीं। उससे आत्मनिर्भरता भी कम ही हो रही थी। अब सौ फीसदी विदेशी धन से सौ फीसदी आत्मनिर्भरता आयेगी।

आत्मनिर्भर को अंग्रेजी में ‘सेल्फ रिलायंस (self reliance)’ भी कहते हैं। मोदी जी जब आत्मनिर्भरता की बात कर रहे थे तो वे ‘सेल्फ रिलायंस’ की ही बात कर रहे थे। अब जब मोदी जी सेल्फ की बात करें तो सेल्फ माने स्वयं मोदी जी ही होता है, और कुछ हो भी नहीं सकता है। और रिलायंस का अर्थ तो सबको पता ही है। अरे, वही अंबानी, वही मुकेश अंबानी। यानी आप निर्भर हो जायें, मोदी जी पर और अंबानी पर। यानी कि आत्म निर्भर होने का अर्थ है कि आप निर्भर हो जायें, एक तो राजनेता पर और दूसरे पूंजीपति पर।

मोदी जी ने यह भी समझाया कि हमें "लोकल पर वोकल" होना है। अब वोकल होने पर कौन सा टैक्स लगता है तो भाई लोग एकदम से ही वोकल हो गए। लोकल इस्तेमाल करें या न करें, वोकल जरूर हो गए। मेरे पास भी बहुत सारे लोगों ने अमरीकी कम्पनी द्वारा चलाये जा रहे वाट्सएप पर, अपने चीनी स्मार्ट फोन से अंग्रेजों की भाषा में लोकल पर वोकल होने के लिए संदेश भेजे। 

प्रधानमंत्री जी ने आपदा को अवसर में बदलने का भी संदेश दिया है। आपदा को अवसर में बदलने की कला हर एक को नहीं आती है। हमारे मोदी जी इस कला में माहिर हैं और ऐसे कार्य पहले भी कर चुके हैं। अभी पिछले वर्ष ही उन्होंने पुलवामा अटैक की त्रासद आपदा को अवसर में बदल कर चुनाव जीत लिया था। इस बार भी मोदी जी ने इस आपदा को अवसर में बदलने की ठान ली है। इस आपदा का लाभ सिर्फ दो ही लोगों को मिला है। एक तो मोदी जी को। सुना है इस कोरोना काल में उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है। और दूसरे मुकेश अंबानी को, उनकी भी संपदा बढ़ती ही जा रही है। 

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Atmanirbhar Bharat
Narendra modi
ambani adani
mukesh ambani
adani group
Coronavirus
Corona Period

Related Stories

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

कटाक्ष: नये साल के लक्षण अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे


बाकी खबरें

  • Mehsi oyster button industry
    शशि शेखर
    बिहार: मेहसी सीप बटन उद्योग बेहाल, जर्मन मशीनों पर मकड़ी के जाल 
    26 Oct 2021
    बिहार के पूर्वी चंपारण के मेहसी स्थित विश्व प्रसिद्ध सीप-बटन उद्योग की मशीनों पर मकड़ी के जाले लग चुके हैं। बिजली की सप्लाई नहीं है। उद्योग यूनिट दर यूनिट बंद हो रहे हैं। इस उद्योग के कारीगर पंजाब-…
  • coal crisis
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोयला संकट से होगा कुछ निजी कंपनियों को फायदा, जनता का नुकसान
    26 Oct 2021
    कोयले के संकट से देश में बिजली की किल्लत हो रही है। इस किल्लत की वजह क्या है? इस संकट से किसको फायदा और किसको नुकसान होगा? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की पूर्व कोयला सचिव अनिल स्वरुप से
  • Biden’s Taiwan Gaffe Meant no Harm
    एम. के. भद्रकुमार
    ताइवान पर दिया बाइडेन का बयान, एक चूक या कूटनीतिक चाल? 
    26 Oct 2021
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले गुरुवार को सीएनएन टाउन हॉल में यह कहा है कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो वाशिंगटन उसकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों का स्थायी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी दी
    26 Oct 2021
    लगभग 3500 से अधिक कर्मचारी दिल्ली के तीनों नगर निगम में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं। राजधानी में डेंगू और अन्य ऐसी महामारी की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद ये ठेके प्रथा के तहत कार्यरत…
  • instant loan
    शाश्वत सहाय
    तत्काल क़र्ज़ मुहैया कराने वाले ऐप्स के जाल में फ़ंसते नौजवान, छोटे शहर और गाँव बने टार्गेट
    26 Oct 2021
    इन ऐप्स के क़र्ज़ वसूली एजेंटों की ओर से किये जा रहे उत्पीड़न के चलते 2020 और 2021 के बीच पूरे भारत में कम से कम 21आत्महत्याएं हुई हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License