NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
अंतरराष्ट्रीय
टोक्यो ओलंपिक: सिंधू का स्वर्ण पदक का सपना टूटा, कांस्य के लिये बिंग जियाओ से भिड़ेगी
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने ताइ जु को पहले गेम में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें 40 मिनट तक चले मैच में 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।
भाषा
31 Jul 2021
सिंधू

टोक्यो: भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू का टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना शनिवार को यहां चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग के हाथों सीधे गेम में हार के साथ ही टूट गया।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने ताइ जु को पहले गेम में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें 40 मिनट तक चले मैच में 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।

सिंधू के पास अब ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है। वह रविवार को कांस्य पदक के लिये चीन की ही बिंग जियाओ से भिड़ेगी जिन्हें हमवतन चेन यू फेई ने पहले सेमीफाइनल में 21-16, 13-21, 21-12 से हराया था।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीव सेमीफाइनल से पहले 18 मैच खेले गये थे जिनमें ताइ जु ने 13 मैच जीते थे और उन्होंने अपने इस दबदबे को शनिवार को भी बरकरार रखा। चीनी ताइपै की खिलाड़ी को हालांकि शुरू में लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा लेकिन भारतीय खिलाड़ी उन पर दबाव नहीं बना पायी।

ताइ जु ने शुरुआती गेम में पहले दो अंक बनाये लेकिन इसके बाद सिंधू अधिक आक्रामक दिखी और उन्होंने लगातार पांच अंक बनाकर स्कोर 5-2 से अपने पक्ष में कर दिया। सिंधू ने इस बीच नियंत्रित खेल दिखाया और अपनी पहुंच का अच्छा इस्तेमाल किया।

दोनों खिलाड़ियों ने करारे स्मैश और चतुरता से भरे ड्राप शॉट का अच्छा नजारा दिखाया। सिंधू ने 8-4 के स्कोर पर शॉट बाहर खेलकर ताइ जु को अंक दिया लेकिन भारतीय खिलाड़ी इंटरवल तक 11-8 से आगे रही।

ताइ जु ने इसके बाद लगातार तीन अंक बनाकर स्कोर 11-11 से बराबर किया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को 18-18 के स्कोर तक बराबरी की टक्कर दी लेकिन चीनी ताइपै की खिलाड़ी ने यहां से लगातार तीन अंक बनाकर ताकतवर स्मैश से पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम के शुरू में सिंधू आगे थी लेकिन ताइ जु ने बेहतरीन ड्राप शॉट से स्कोर 4-4 से बराबर किया और लगातार चार अंक के साथ 7-4 से बढ़त हासिल कर दी। भारतीय खिलाड़ी ने अपनी तरफ से अच्छे प्रयास किये लेकिन ताइ जु ने उन्हें कोर्ट पर काफी छकाया और इंटरवल तक 11-7 की बढ़त बनाकर सिंधू को दबाव में ला दिया।

ताइ जु ने इसके बाद भी अपना दबदबा बरकरार रखा। सिंधू ने करारे स्मैश से स्कोर 8-13 किया लेकिन ताइ जु ने लगातार तीन अंक बनाये और फिर आठ मैच प्वाइंट में से पहले पर ही मैच अपने नाम किया।

छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान की विश्व में पांचवें नंबर की अकाने यामागुची को हराया था।

इससे पहले पुरुष एकल में बी साई प्रणीत तथा चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी नाकआउट में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

PV Sindhu
Tokyo Olympics
Tokyo 2020
Akane Yamaguchi
PV Sindhu vs Akane Yamaguchi
Tai Tzu Ying
Sindhu vs Tai Tzu ying

Related Stories

क्या है विनेश फोगाट और सोनम मलिक के निलंबन के पीछे का कारण? अनुशासन की आड़ में, मुखर होने की सजा!

नीरज चोपड़ा : एक अपवाद, जिसे हमें सामान्य बनाने की जरूरत है

‘आगे बढ़ने के संदेश’ के साथ टोक्यो ओलंपिक का समापन, अब पेरिस में मिलेंगे

इतवार की कविता : हॉकी खेलती लड़कियाँ

जाति की ज़ंजीर से जो जकड़ा हुआ है,  कैसे कहें मुल्क वह आज़ाद है!

नीरज ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, पूरे देश ने दी बधाई

एथलेटिक्स में भारत के ओलंपिक पदक का इंतज़ार ख़त्म करने के लिये निगाहें नीरज पर

हारकर भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता देशवासियों का दिल

बलात्कार हो या खेल, जाति की ज़हरीली सोच पर क्यों चुप और गायब हैं MR PM

जर्मनी को हराकर भारत ने कांस्य पदक जीता, 41 साल बाद ओलंपिक पदक; देशभर से आ रही हैं बधाईयां


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: क्या हैं जनता के असली मुद्दे?
    27 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक ने उत्तर प्रदेश बनारस विधानसभा में मीलों का सफ़र तय किया, यह जानने की कोशिश थी की आखिर जनता क्या चाहती है? क्या जनता इस बार भी धर्म को सबसे ऊपर रखते हुए अपना मुख्यमंत्री चुनेगी या…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: व्यापारियों का भाजपा पर फूटा गुस्सा
    27 Feb 2022
    अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पास स्थित दुकानों पर ख़तरा मंडरा रहा है और वहां के व्यापारी भाजपा से काफी नाराज़ हैं। आखिर ऐसा क्यों है? आइये देखते हैं यह ग्राउंड रिपोर्ट
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: क्या समाजवादी के पक्ष में है जनता ?
    27 Feb 2022
    इस ख़ास बातचीत में परंजॉय गुहा ठाकुरता और विजय शंकर सिंह बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश चुनावों की। विजय शंकर सिंह का मानना है कि इन चुनावों में समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी है।
  • UP
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अब बस दो क़दम और...: यूपी में 5वें चरण का मतदान संपन्न, चित्रकूट-अयोध्या आगे, प्रतापगढ़-प्रयागराज रहे सबसे पीछे
    27 Feb 2022
    यूपी में आज पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब बस दो कदम यानी दो चरण और बचे हैं। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर शाम पांच…
  • यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी
    एपी/भाषा
    यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी
    27 Feb 2022
    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार है लेकिन बेलारूस में नहीं।इसी के साथ यूक्रेन के प्राधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License