NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
पूर्वी ताइवान में ट्रेन हादसा : 34 लोगों की मौत, कई घायल
ख़बरों के मुताबिक एक ट्रक एक खड़ी चट्टान से गुजरते हुए नीचे आ गिरा और यहां सुरंग से निकल रही ट्रेन उससे टकरा गई।
एपी
02 Apr 2021
पूर्वी ताइवान में ट्रेन हादसा : 34 लोगों की मौत, कई घायल

ताइपे: ताइवान के पूर्वी तट के पास एक ट्रेन के आंशिक रूप से पटरी से उतर जाने के चलते कम से कम 34 यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ट्रेन में 350 यात्री सवार थे।

खबरों के मुताबिक एक ट्रक एक खड़ी चट्टान से गुजरते हुए नीचे आ गिरा और यहां सुरंग से निकल रही ट्रेन उससे टकरा गई।

ट्रेन का अधिकतर हिस्सा अब भी सुरंग में फंसे होने की वजह से, बाहर निकलने की कोशिश कर रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए दरवाजों, खिड़कियों और छत पर चढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यह हादसा शुक्रवार को सरकारी छुट्टी के दिन तोरोको जॉर्ज दर्शनीय क्षेत्र के पास सुबह नौ बजे के करीब हुआ है।

हुआलियन काउंटी के बचाव विभाग के मुताबिक ट्रेन के सुरंग से बाहर आते ही ट्रक ऊपर से गिरा जिससे शुरु के पांच डिब्बों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी की वेबसाइट पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों और टीवी फुटेज में लोग सुरंग के प्रवेश के ठीक बाहर ट्रेन के एक डिब्बे के खुले हुए गेट पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। एक डिब्बे का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह उखड़कर बगल की सीट पर आ गिरा है।

यह दुर्घटना चार दिन के टॉम्ब स्वीपिंग उत्सव के पहले दिन हुई है।

Taiwan
Eastern Taiwan Accident
train accidents

Related Stories

पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई

‘श्रमिक विशेष’ ट्रेन से गिरकर मालदा में महिला की मौत

महाराष्ट्र से पैदल ही अपने गांव-घर लौट रहे 14 प्रवासी मज़दूरों की मालगाड़ी से कुचलकर मौत

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, 15 घायल

कानपुर के पास पूर्वा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई घायल


बाकी खबरें

  • रवि कौशल
    एसकेएम का ऐलान : 29 नवंबर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर संसद पहुंचना शुरू करेंगे किसान
    10 Nov 2021
    नई दिल्ली: मंगलवार को एक लंबी बैठक के बाद सम्युक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने ऐलान किया है कि दिल्ली में सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर से हज़ारों किसान संसद की तरफ़ कूच करेंगे। सम्युक्त कि
  • love story
    अनीश तोरे
    "लव स्टोरी": महज़ एक प्रेम कथा नहीं?
    10 Nov 2021
    शेखर कम्मुला की नयी फ़िल्म नव-उदार भारत में रहने के अंतर्विरोधों को कुशलता के साथ दर्शाती है।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    किसान आंदोलन: 26 नवंबर को लखनऊ में होगी 'किसान महापंचायत'
    10 Nov 2021
    बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने घोषणा की है, 'यह महापंचायत केंद्र के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी', जिसमें पूर्वांचल, पश्चिम यूपी, बुंदेलखंड के किसान हिस्सा लेंगे।
  • संदीपन तालुकदार
    अमीरों द्वारा किए जा रहे कार्बन उत्सर्जन से ख़तरे में "1.5 डिग्री सेल्सियस" का लक्ष्य
    10 Nov 2021
    बेहद अमीर लोगों की विलासितापूर्ण चमक-दमक वाली जीवनशैली से COP26 जैसे सम्मेलनों के ज़रिए मौसम परिवर्तन को रोकने के लिए जो संकल्प लिए जा रहे थे, वे ख़तरे में पड़ गए हैं।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    हिसार में एसपी दफ़्तर का घेराव, डीयू छात्रा को श्रद्धांजलि और अन्य ख़बरें
    09 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी हिसार में एसपी दफ़्तर का हुआ घेराव, डीयू छात्रा को दी गई श्रद्धाजंलि और अन्य ख़बरों पर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License