NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
पूर्वांचल की जंग: यहां बाहुबलियों के इर्द-गिर्द ही घूमती है सत्ता!
यूपी में सत्ता किसी के पास भी हो लेकिन तूती तो बाहुबलियों की ही बोलती है, और पूर्वांचल के ज्यादातर क्षेत्रों में उनका और उनके रिश्तेदारों का ही दबदबा रहता है। फिर चाहे वो जेल में हों या फिर जेल के बाहर..
रवि शंकर दुबे
01 Mar 2022
BAHUBALI

पांच चरणों का मतदान होने के बाद अब बारी पूर्वांचल की है, उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल ऐसा है जहां राजनीतिक दलों की दशा-दिशा यहां पनपने वाले बाहुबली करते हैं। उनके रिश्तेदार करते हैं। कहने का अर्थ ये है कि सत्ता किसी के पास भी हो लेकिन तूती तो बाहुबलियों की ही बोलती है, और पूर्वांचल के ज्यादातर क्षेत्रों में उनका और उनके रिश्तेदारों का ही दबदबा रहता है। फिर चाहे वो जेल में हों या फिर जेल के बाहर..

बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे भी चुनावी मैदान में

गोरखपुर के बाहुबली हरिशंकर तिवारी ने अपनी परंपरागत विधानसभा सीट चिल्लूपार से इस बार अपने बेटे विनय शंकर तिवारी को मैदान में उतारा है। इस सीट का एक समीकरण ये है कि यहां पिछले 37 सालों से ब्राह्मण ही विधायक बनता रहा है। ब्राह्मणों की नाराज़गी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने विनय शंकर तिवारी को सबसे बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में पेश किया है। आपको बता दें कि बसपा से निष्कासित किए जाने के बाद विनय शंकर को सपा की ओर से टिकट दिया गया है।

मऊ में दांव पर मुख़्तार की विरासत 

हरिशंकर तिवारी के बाद बाहुबली मुख्तार अंसारी का पूर्वांचल में खूब दबदबा रहा है। पिछले 15 सालों से मुख्तार जेल में हैं इसके बावजूद वो ज़िले की सदर विधानसभा से चुनाव जीतते रहे हैं और इस सीट से पांच बार विधायक भी रहे हैं। लेकिन अब मुख्तार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनका बेटा अब्बास चुनावी मैदान में है। जिसे सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा से टिकट दिया गया है। इससे पहले अब्बास ने बसपा के टिकट पर घोसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के फागू चौहान ने उन्हें हरा दिया था। इस बार भी अब्बास की टक्कर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर और भाजपा के अशोक कुमार सिंह से है। वहीं मोहम्मदाबाद सीट पर भी मुख्तार अंसारी का भतीजा मन्नू अंसारी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है।

आज़मगढ़ से रमाकांत ने ठोकी ताल

पूर्वांचल के बाहुबलियों में एक नाम और आता है रमाकांत यादव का... हाल में आजमगढ़ में हुए शराब कांड के कारण रमाकांत यादव का नाम सुर्खियों में है। जिस सरकारी ठेके से शराब पीकर लोगों की जान गई वह सरकारी ठेका रंगेश यादव का था और रंगेश रमाकांत का करीबी रिश्तेदार है। रमाकांत फूलपुर पवई सीट से सपा के टिकट पर मैदान में हैं। इस सीट पर उनके बेटे अरुणकांत वर्तमान में भाजपा से विधायक हैं लेकिन बीजेपी ने इस बार चुनाव में रामसूरत को मैदान में उतारा है तो वहीं बसपा ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए शकील अहमद को मैदान में उतारा है।

जदयू के टिकट पर बाहुबली धनंजय

जौनपुर की मल्हनी सीट से बाहुबली धनंजय सिंह जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर मैदान में हैं। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेडी बीते पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। 2017 में धनंजय सिंह निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था हालांकि सपा के पारसनाथ यादव से हार गए थे। इस बार बीजेपी के साथ गठबंधन के चलते निषाद पार्टी ने दागी उम्मीदवारों से किनारा कर दिया इसलिए धनंजय सिंह को टिकट नहीं मिल पाया। मालमू हो कि एक मामले में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ 23 फरवरी को एसीजेएम तृतीय कोर्ट ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है।

भांजे के कंधों पर बाहुबली बृजेश सिंह की प्रतिष्ठा

वाराणसी की सेंट्रल जेल में सज़ा काट रहे पूर्वांचल के एक और बाहुबली बृजेश के आंतक से हर कोई वाकिफ है। इस बार भले ही वो चुनावी मैदान में खुद न हों लेकिन अपने भांजे सुशील सिंह को ज़रूर भाजपा से टिकट दिलवाकर चंदौली की सैयद राजा सीट से मैदान में उतार दिया है। वहीं सुशील सिंह का जीतना बृजेश सिंह की साख के लिए भी जरूरी है। सुशील पहली बार चंदौली के धानापुर से विधायक बने थे, इसके बाद सैयदराजा से भाजपा के विधायक हैं। अब चौथी बार मैदान में हैं, सैयदराजा सीट पर बसपा ने अमित कुमार यादव और सपा ने मनोज कुमार को मैदान में उतारा है।

एक बाहुबली जेल से ही लड़ेंगे चुनाव

भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक विजय मिश्रा प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं, हालांकि वो जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। विजय मिश्रा को निषाद पार्टी के विपुल दुबे, सपा के रामकिशोर बिंद और बसपा के उपेंद्र सिंह चुनौती देंगे। बता दें कि पिछले महीने विजय मिश्रा ने चुनाव के मद्देनजर जमानत अर्जी दाखिल की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। विजय मिश्रा रिश्तेदार का मकान और फर्म कब्जा करने और युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है।

UttarPradesh
UP Assembly Elections 2022
UP Polls 2022
Purvanchal
Bahubali and Mafia
Mafia and Bahubali in political parties
Bahubali in UP
Bahubali's Role in UP Elections

Related Stories

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !

कार्टून क्लिक: महंगाई-बेरोज़गारी पर हावी रहा लाभार्थी कार्ड

यूपी चुनाव: नतीजे जो भी आयें, चुनाव के दौरान उभरे मुद्दे अपने समाधान के लिए दस्तक देते रहेंगे

5 राज्यों की जंग: ज़मीनी हक़ीक़त, रिपोर्टर्स का EXIT POLL

उत्तर प्रदेश का चुनाव कौन जीत रहा है? एक अहम पड़ताल!

यूपी का रण: आख़िरी चरण में भी नहीं दिखा उत्साह, मोदी का बनारस और अखिलेश का आज़मगढ़ रहे काफ़ी सुस्त

यूपी चुनाव : काशी का माँझी समाज योगी-मोदी के खिलाफ

बनारस का रण: मोदी का ग्रैंड मेगा शो बनाम अखिलेश की विजय यात्रा, भीड़ के मामले में किसने मारी बाज़ी?

चुनाव चक्र: यूपी की लड़ाई का आख़िरी दांव, जो जीता वही सिकंदर


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License