NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पोर्टलैंड और डीसी में संघीय बलों के हिंसा की जांच यूएस फेडरल एजेंसी करेगी
पोर्टलैंड और संघीय राजधानी वाशिंगटन डीसी में संघीय बलों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हिंसा की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक रूप से निंदा की गई है।
पीपल्स डिस्पैच
24 Jul 2020
पोर्टलैंड और डीसी में संघीय बलों के हिंसा की जांच यूएस फेडरल एजेंसी करेगी

जॉर्ज फ्लॉयड को लेकर विरोध पूरे यूएस में बढ़ने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ऑफिस ऑफ द इंस्पेक्टर जनरल संघीय बलों की कार्रवाई से संबंधित आरोपों की जांच करेगा। इंस्पेक्टर जनरल माइकल ई. हॉरोविट्ज़ ने गुरुवार 23 जुलाई को कहा कि उनके कार्यालय ने जस्टिस डिपार्टमेंट (डीओजे) द्वारा तैनात बलों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर ग़ैरक़ानूनी हिरासत और अत्यधिक हिंसा के आरोपों पर जांच शुरु कर दी है।

संघीय बलों द्वारा आंसू गैस के इस्तेमाल में पोर्टलैंड के मेयर टेड व्हीलर के घायल होने की सूचना मिलने के एक बाद इस जांच की घोषणा की गई थी। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के ख़िलाफ़ पोर्टलैंड में संघीय अदालत के बाहर एक विरोध प्रदर्शन में व्हीलर भाग ले रहे थे।

पोर्टलैंड में स्थानीय और राज्य के अधिकारियों और ओरेगन प्रांत ने विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए तैनात संघीय अधिकारियों की उपस्थिति पर ट्रम्प प्रशासन के साथ भिड़ते रहे। इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य के अटॉर्नी जनरल ने प्रदर्शनकारियों के कथित ग़ैरक़ानूनी हिरासत को लेकर डीओजे और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) के ख़िलाफ़ मुक़दमा दायर किया था।

विभिन्न स्रोतों के अनुसार डीएचएस और डीओजे अधिकारियों को कम से कम 15 जुलाई से प्रदर्शनकारियों को उनकी गिरफ़्तारी के लिए अदालत में पेश करने से पहले घंटों तक हिरासत में रखे हुए पाया गया। पिछले हफ्ते शनिवार को संघीय अधिकारियों ने पोर्टलैंड में पुलिस एसोसिएशन के भवन के बाहर हुए प्रदर्शन को "दंगा" घोषित किया था और प्रदर्शनकारियों को आंसू गैस और "कम घातक" युद्ध सामग्री से हिंसक रूप से तितर-बितर कर दिया था।

इस महीने की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना में एक फोटोग्राफी के लिए रास्ता बनाने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए संघीय अर्धसैनिक बल नेशनल गार्ड को तैनात किया था। इस फैसले की देश भर में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक रूप से निंदा की गई थी जो जॉर्ज फ्लॉयड के विरोध प्रदर्शन के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण समय में संघीय सैनिकों की सबसे बड़ी तैनाती पर आवाज़ उठाते रहे हैं।

USA
US Federal Agency
Investigate Federal Forces
Portland
DC
George Floyd

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

जॉर्ज फ्लॉय्ड की मौत के 2 साल बाद क्या अमेरिका में कुछ बदलाव आया?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

पश्चिम बनाम रूस मसले पर भारत की दुविधा

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

क्यों बाइडेन पश्चिम एशिया को अपनी तरफ़ नहीं कर पा रहे हैं?

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    पंजाब: धार्मिक ग्रंथों का अपमान निंदनीय, लेकिन इसके लिए 'लिंचिंग' कितनी जायज़?
    20 Dec 2021
    पंजाब में बेअदबी की घटनाओं पर राजनीति जारी है। लेकिन बीते दो दिन में दो लिंचिंग के मामलों पर सरकार से लेकर विपक्ष तक सब ख़ामोश हैं।
  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की : चिली में वामपंथी छात्र नेता होंगे सबसे युवा राष्ट्रपति
    20 Dec 2021
    चिली के ‘नवउदारवादी’ आर्थिक मॉडल को दफ़न कर देने का वादा करने वाले कानून के इस पूर्व छात्र ने रविवार को राष्ट्रपति के पद के लिए हुए चुनावों (रन-ऑफ़) में धुर दक्षिणपंथी जोस एंटोनियो कास्त को क़रारी मात…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    प्रशासन की अनदेखी का खामियाज़ा भुगत रहे मरीज़़ : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, अब मरीज़ों का क्या होगा?
    20 Dec 2021
    NEET, पीजी काउंसलिंग समेत कई मांगों के नहीं माने जाने पर जूनियर डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, इतना ही नहीं डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं देने से भी मना कर दिया है, जिसके कारण मरीज़ों…
  • modi
    बादल सरोज
    हिंदुत्व की काशी करवट: यूपी चुनाव से पहले ख़ास नैरिटेव की तैयारी
    20 Dec 2021
    काशी और फिर अयोध्या में जो किया और दिखाया गया वह हिंदू आचरण नहीं, हिंदुत्व लीला का मंचन है। एकदम शुद्ध रेडियोएक्टिव और खांटी हिन्दुत्व का मंचन।
  • banaras
    विजय विनीत
    फिर बनारस आ रहे हैं मोदी, रखेंगे अमूल प्लांट की आधारशिला, लेकिन किसान नाराज़, नहीं मिला ज़मीन का मुआवज़ा 
    20 Dec 2021
    औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) यह दावा कर रहा है कि सभी किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। जबकि सच यह है कि ज़्यादातर किसानों को फूटी कौड़ी नहीं मिल सकी है। ज़मीन का मुआवज़ा न मिलने की वजह के कई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License