NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
यूएसः परिणाम को लेकर ट्रम्प के विवाद के चलते दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारी कैपिटल बिल्डिंग में घुसे
कांग्रेस में इलेक्टोरल कॉलेज वोटों के गणना की औपचारिक प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में ट्रम्प समर्थक कैपिटल हिल में घुस गए। इस दौरान चार समर्थकों की मौत हो गई।
पीपल्स डिस्पैच
07 Jan 2021
यूएस

अमेरिका में सैकड़ों दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों ने राजधानी वाशिंगटन डीसी में 3 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों को मानने से इनकार करते हुए सुरक्षा के चार घेरो को तोड़ते हुए कैपिटल बिल्डिंग पर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों के इस इमारत में प्रवेश से निर्वाचक मंडल के 3 नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों को लेकर वोटों के प्रमाणन की प्रक्रिया को बाधित कर दिया।

प्रतिनिधि सभा ने अचानक अपनी कार्यवाही रोक दिया जबकि सीनेट थोड़ी देर के लिए कार्यवाही को रोकने की घोषणा कर दी। सांसदों ने अस्थायी रूप से अपने कार्यालयों को खाली कर दिया और सदन में कुछ घंटों के बाद कार्यवाही शुरु हो गई।

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने बुधवार 6 जनवरी को एक संयुक्त सत्र में आधिकारिक तौर पर इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गणना करने के लिए आहूत किया गया था। ये गणना प्रक्रिया 14 दिसंबर 2020 को सभी राज्यों और राजधानी क्षेत्र वाशिंगटन डीसी के कुल 538 प्रतिनिधियों द्वारा कुल इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की गिनती के लिए आयोजित किया गया।

विवादों या चर्चाओं के होने की कोई गुंजाइश नहीं होने के चलते ये गणना काफी हद तक औपचारिक है पर यह राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को प्रमाणित करने के लिए संवैधानिक रूप से आवश्यक प्रक्रिया है। इस तथ्य के बावजूद कि परिणामों को बदलने की कोई गुंजाइश नहीं है, जिसे अब तक हर निश्चित प्राधिकारी द्वारा स्वीकार और प्रमाणित किया गया है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस चुनाव परिणाम को लेकर लगातार विवाद खड़ा किए हुए हैं।

राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के बाहर "स्टॉप द स्टील" रैली में अपने समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए, ट्रम्प ने घोषणा की "हम कभी नहीं स्वीकार करेंगे।" अपने भाषण में उन्होंने अपने दावे को दोहराया कि ये चुनाव डेमोक्रेटिक पार्टी और "फर्जी समाचार" मीडिया द्वारा "चुराया गया" था।

इन परिणामों को अस्वीकार करने के लिए ट्रम्प के आह्वान को अधिकांश रिपब्लिकन नेताओं द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष माइक पेंस भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर परिणामों को अस्वीकार करने के लिए कहा था भले ही उनके पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

फिर भी, कांग्रेस के भीतर रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों का एक समूह जिसमें कम से कम 14 सीनेटर और 100 से अधिक सदन के प्रतिनिधि शामिल हैं जबकि कई को अपना रुख स्पष्ट करना है वे भी इन परिणामों के खिलाफ गुस्सा दर्ज करने के लिए ट्रम्प के आह्वान में शामिल हो गए हैं। इनमें से दो जॉर्जिया के दो सीनेटर हैं जो मंगलवार को हुए निर्णायक चुनावों में डेमोक्रेट के सामने अपनी सीट हारने वाले हैं।

चूंकि मतगणना महत्वपूर्ण राज्य एरिज़ोना प्रांत से शुरू हुई थी ऐसे में रिपब्लिकन इस राज्य के परिणामों को अमान्य घोषित करने या न करने को लेकर बंटे हुए थे।

America
USA
Donand Trump
Trump Supporters
Joe Biden
us elections

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License