NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ से आंशिक रूप से सेना की वापसी की घोषणा की
डोनाल्ड ट्रम्प ने 25 दिसंबर तक अफ़ग़ानिस्तान से सभी सैनिकों की वापसी की अपनी पूर्व घोषणा के लिए अपने प्रशासन के भीतर विरोध का सामना किया।
पीपल्स डिस्पैच
18 Nov 2020
America

पेंटागन ने मंगलवार 17 नवंबर को अफगानिस्तान और इराक से सैनिकों की संख्या में कटौती की घोषणा की। कार्यवाहक रक्षा सचिव क्रिस मिलर ने इसकी घोषणा की जिसके अनुसार अगले साल 15 जनवरी तक अफगानिस्तान से लगभग 2000 और इराक से लगभग 500 सैनिकों को वापस बुलाया जाएगा।

मिलर के अनुसार सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान और इराक में अमेरिकी सैनिकों की संख्या प्रत्येक देश में 2,500 हो जाएगी। वर्तमान में अफगानिस्तान में अमेरिका के लगभग 4,500 सैनिक हैं। इराक में अमेरिकी सैनिकों की संख्या लगभग 3,000 है। मिलर के अनुसार इन सैनिकों को वापस लाने का फैसला राष्ट्रपति ट्रम्प के अफगानिस्तान और इराक में "निरंतर युद्ध"को समाप्त करने के वादे के अनुसार है।

ट्रम्प प्रशासन ने इस साल फरवरी में तालिबान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था जिसके अनुसार वह 14महीनों के भीतर इस देश से अपने सभी सैनिकों को वापस लेने पर सहमत हो गया था। यूएस ज्वाइंट चीफ स्टाफ चेयरमैन जनरल मार्क मिले ने पिछले महीने ट्रम्प के ट्वीट को सार्वजनिक रूप से काउंटर किया था जिसमें ट्रम्प ने घोषणा की थी कि अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक क्रिसमस के लिए घर पर होंगे। मिले ने कहा था कि अफगानिस्तान से सेना की वापसी इंट्रा-अफगान वार्ता की सफलता के शर्त पर और धीरे धीरे होगी।

इराक युद्ध के दिग्गज मिलर को पिछले हफ्ते पेंटागन के प्रमुख के रूप में उस समय नियुक्त किया गया था जब ट्रम्प ने रक्षा सचिव मार्क एस्पर को निकाल दिया था जिन्होंने अफगानिस्तान से पूरी तरह से वापसी का विरोध किया था। 9 नवंबर को अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद मिलर ने घोषणा की थी कि "अब [अमेरिकी सैनिकों के लिए] घर आने का [अफगानिस्तान से] समय आ गया है।"

इराक में अमेरिका को दबाव बढ़ने के कारण अपने सैनिकों की संख्या कम करने के लिए मजबूर किया गया है। प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के नेतृत्व वाली नई सरकार जनवरी में इराकी संसद द्वारा पारित एक प्रस्ताव का पालन करने के लिए बाध्य है जिसमें देश से सभी विदेशी सैनिकों को वापस हटाने की मांग की गई है। 3 जनवरी को बगदाद हवाई अड्डे के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी और इराकी मिलिशिया समूह के नेता अबू महदी अल मुहंदिस की हत्या के बाद ये प्रस्ताव लाया गया था। तब से इराक के विभिन्न ठिकानों पर तैनात यूएस सैनिक पर इराकी मिलिशिया द्वारा निशाना बनाया गया। अमेरिका अपने सैनिकों को दूरदराज के ठिकानों से बगदाद फिर से भेजती रही और सितंबर तक इनकी संख्या 5,200से घटाकर 3000 कर दी।

United States of America
american forces in afghanistan
american forces in iraq
Iraq
Afghanistan

Related Stories

विरोध करने के लोकतांत्रिक अधिकार में अड़चन डालती लॉस एंजेलिस पुलिस

जॉर्ज फ्लॉय्ड की मौत के 2 साल बाद क्या अमेरिका में कुछ बदलाव आया?

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति

अमेरिका में रूस विरोधी उन्माद: किसका हित सध रहा है?

तालिबान के आने के बाद अफ़ग़ान सिनेमा का भविष्य क्या है?

अफ़ग़ानिस्तान हो या यूक्रेन, युद्ध से क्या हासिल है अमेरिका को

बाइडेन का पहला साल : क्या कुछ बुनियादी अंतर आया?


बाकी खबरें

  • indian student in ukraine
    मोहम्मद ताहिर
    यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती
    03 Mar 2022
    “हम 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे उजहोड़ सिटी से बॉर्डर के लिए निकले थे। हमें लगभग 17 घंटे बॉर्डर क्रॉस करने में लगे। पैदल भी चलना पड़ा। जब हम मदद के लिए इंडियन एंबेसी में गए तो वहां कोई नहीं था और फोन…
  • MNREGA
    अजय कुमार
    बिहार मनरेगा: 393 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, 11 करोड़ 79 लाख की चोरी और वसूली केवल 1593 रुपये
    03 Mar 2022
    बिहार सरकार के सामाजिक अंकेक्षण समिति ने बिहार के तकरीबन 30% ग्राम पंचायतों का अध्ययन कर बताया कि मनरेगा की योजना में 393 करोड रुपए की वित्तीय अनियमितता पाई गई और 11 करोड़ 90 लाख की चोरी हुई जबकि…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,561 नए मामले, 142 मरीज़ों की मौत
    03 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 388 लोगों अपनी जान गँवा चुके है।
  • Civil demonstration in Lucknow
    असद रिज़वी
    लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें
    03 Mar 2022
    युद्ध भले ही हज़ारों मील दूर यूक्रेन-रूस में चल रहा हो लेकिन शांति प्रिय लोग हर जगह इसका विरोध कर रहे हैं। लखनऊ के नागरिकों को भी यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों के साथ युद्ध में मारे जा रहे लोगों के…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में 'अपर-कास्ट हिन्दुत्व' की दरार, सिमटी BSP और पिछड़ों की बढ़ी एकता
    03 Mar 2022
    यूपी चुनाव के छठें चरण मे पूर्वांचल की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगे. पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत पाया था. लेकिन इस बार वह ज्यादा आश्वस्त नहीं नज़र आ रही है. भाजपा के साथ कमोबेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License