NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था

आम बजट 2022-23: किसके लिए क्या?, खास बातें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश किया। महामारी के बीच बढ़ती बेरोज़गारी पर तीखी आलोचना झेल रही मोदी सरकार ने 60 लाख नई नौकरियों की घोषणा की। आइए जानते हैं बजट 2022 में और क्या प्रमुख घोषणाएं हुईं।
न्यूज़क्लिक डेस्क
01 Feb 2022
लोकसभा में वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। फोटो संसद टीवी के ट्विटर हैंडल से साभार
  • वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा है कि आने वाले समय में लगभग 25 हजार किलोमीटर का हाईवे तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, अगले 3 सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेन तैयार की जाएंगी।

  • वित्त मंत्री सीतारमण ने सदन को जानकारी दी कि एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो गया है।

  • निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि कोरोना महामारी के बावजूद देश विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

  • बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 159 अंक मजबूत हुआ।

Live blog

भाषण में 25000 किलोमीटर सड़क बनाने का वादा

12:04 IST, Feb 01

वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार का 25,000 किलोमीटर सड़कें बनाने का इरादा है।

कोर बैंकिंग के दायरे में आएंगे देश के 1.5 लाख डाकघर

12:04 IST, Feb 01

वित्तमंत्री ने कहा कि 1.5 लाख डाकघरों को कोर बैंकिंग के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाकघर अब पूरी तरह डिजिटल होंगे, जिससे सभी उपभोक्ता नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम के माध्यम से खातों का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा डाकघर खातों और बैंक खातों के बीच ऑनलाइन ट्रांसफर की सर्विस मुहैया की जाएगी।

भाषण में सीतारमण ने किया 80 लाख लोगों को घर देने का वादा

12:20 IST, Feb 01

वित्त मंत्री ने बजट में पीएम आवास योजना के तहत 48,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है। साथ ही इसके उन्होंने बताया कि 2022-23 में पीएम आवास योजना के माध्यम से 80 लाख घरों का निर्माण पूरा किया जाएगा। उन्होंने आगे घोषणा की कि  आम जन को नल का पानी उपलब्ध कराने के लिए इस बजट में 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

2022-23 में ई-पासपोर्ट की सुविधा: वित्त मंत्री

12:20 IST, Feb 01

वित्त मंत्री ने कहा कि विदेशी यात्रा को सुगम बनाने के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट की सुविधा शुरू की जाएगी। इन पासपोर्ट में एम्बेडेड चिप लगी होगी और इसे जल्द से जल्द रॉलआउट किया जाएगा।
 

5G सर्विस का रोलआउट

12:27 IST, Feb 01

बजट 2022 पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि इस साल 5G सर्विस रोलआउट की जाएगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2025 तक देश के ग्रामीण इलाकों में भीऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम पूरा हो जाएगा।

डिजिटल शिक्षा, स्किल प्रोग्राम पर ज़ोर

12:31 IST, Feb 01

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि, "वन क्लास वन टीवी चैनल" प्रोग्राम को 12 से बढ़ा कर 200 चैनल्स तक एक्सपैंड किया जाएगा। इसके अलावा देश में एक डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी जिसमें क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने स्किलिंग प्रोग्राम पर जोर देते हुए डिजिटल देश ई-पोर्टल की घोषणा की।

नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम की घोषणा

12:40 IST, Feb 01

महामारी का लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुणवत्तापूर्ण मेंटल हेल्थ काउंसलिंग के लिए एक नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम की घोषणा की। इस प्रोग्राम के अंतर्गत 23 टेली मेंटल हेल्थ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का एक नेटवर्क गठित किया जाएगा जिसमें नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज नोडल सेंटर होंगे। इस कार्यक्रम के लिए आईआईआईटी बेंगलुरु तकनीकी सहायता मुहैया कराएगा।

नॉर्थ इस्ट के विकास के लिए नई योजना

12:47 IST, Feb 01

वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए नॉर्थ ईस्ट काउंसिल के माध्यम से 'पीएम विकास पहल’ नाम की एक नई योजना चलाई जाएगी। इसके साथ ही इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार 1500 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
 

क्रिप्टोकरेंसी टैक्स के दायरे में, डिजिटल रुपये की शुरुआत

12:52 IST, Feb 01

बजट में वित्त मंत्री ने क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक बड़ा एलान करते हुए घोषणा की कि अब से क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल रुपये की शुरुआत किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक 'डिजिटल रुपये' की शुरुआत करेगा।

कॉरपोरेट घरानों के लिए तोहफा

12:58 IST, Feb 01

वित्त मंत्री ने कॉर्पोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर अब 15 फीसदी करने की घोषणा की है। दिव्यागों को भी टैक्स से राहत देने का ऐलान किया गया है।

साथ ही इसके उन्होंने बजट में इनकम टैक्स की स्लैब में कोई बदलाव नहीं करने का भी फैसला लिया है। 

भूमि पंजीकरण :एक देश, एक रेजिस्ट्रैशन

13:05 IST, Feb 01

सीतारमण ने घोषणा की कि भूमि के रिकॉर्ड का डिजाटाइजेशन किया जाएगा। साथ ही इसके, भूमि सुधार के लिए "वन नैशन, वन रेजिस्ट्रैशन" यानी एक देश, एक रेजिस्ट्रैशन की सर्विस भी मुहैया की जाएगी।
 

60 लाख नौकरियों की घोषणा

13:12 IST, Feb 01

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में 60 लाख नई नौकरियों का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने 30 लाख अतिरिक्त नौकरी देने की क्षमता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत देश में 16 लाख नई नौकरियां दी जाएंगी। 

छोटे किसानों के लिए रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, फसलाें के नुकसान के आकलन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल

13:16 IST, Feb 01

बजट में घोषणा की गयी कि छोटे किसानों के लिए रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा गेहूं और धान की सीधी खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़ रुपए का आवंटन भी किया जाएगा। वित्त मंत्री  ने तिलहन को उत्पादन को प्रोत्साहित करने का भी ऐलान किया।

उन्होंने आगे बताया कि फसलाें के नुकसान के आकलन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
 

सॉवरेन ग्रीन बांड का ऐलान

13:24 IST, Feb 01

वित्त मंत्री ने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजनाओं में ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए संसाधन जुटाने के लिए सरकार सॉवरेन ग्रीन बांड जारी करेगी।

पर्यावरण मंज़ूरी के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस

13:25 IST, Feb 01

सीतारमण ने घोषणा की कि पर्यावरण मंजूरी के लिए अब सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ सरकार ने सौर ऊर्जा घरेलू विनिर्माण उत्पादन के लिए 19, 500 करोड़ रुपए के आवंटन का ऐलान किया। इसी दिशा में उन्होंने शहरों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बढ़ावा देने की घोषणा भी की।

प्राकृतिक खेती पर ज़ोर

13:29 IST, Feb 01

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेट उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त सरकार ने गंगा के किनारे के साथ-साथ पूरे देश में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया।

बजट पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

13:33 IST, Feb 01

बजट पेश होने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है। काँग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा, "Budget 2022 की सच्चाई- कुछ नहीं बजट"

 

. #Budget2022 की सच्चाई- ‘कुछ नहीं बजट’

• गरीब की जेब ख़ाली, कुछ नहीं,
• नौकरीपेशा की जेब ख़ाली, कुछ नहीं,
• मध्यम वर्ग की जेब ख़ाली, कुछ नहीं,
• किसान की जेब ख़ाली, कुछ नहीं,
• युवाओं की आशा टूटी, कुछ नहीं,
• खपत बढ़ाने के लिए, कुछ नहीं,
• छोटे उद्योग को बढ़ावा, कुछ नहीं

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 1, 2022

 

वहीं सीपीआई(एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बजट को जुमला बताया और कहा कि यह सरकार का देश के किसानों व युवाओं पर एक और आपराधिक हमला है।

Propaganda & Spin is to double farmers incomes.
FM proudly announces ₹2,37LCr as MSP on wheat & paddy directly credited to farmers accounts.
This is less than the MSP payments in 2020 - 21, which was ₹2.478LCr.
Criminal assault on farmers continues.#Budget2022

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) February 1, 2022

 

India has 200 million missing jobs today.
No urban employment guarantee announced.
MGNREGA allocation remains the same as last year ₹73Kcr, which fell short by nearly ₹50Kcr.
A criminal assault on the livelihood of our youth. #Budget2022

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) February 1, 2022

budget
union budget
Minister of Finance Nirmala Sitharaman
Budget 2022-2023

Related Stories

कन्क्लूसिव लैंड टाईटलिंग की भारत सरकार की बड़ी छलांग

राजस्थान ने किया शहरी रोज़गार गारंटी योजना का ऐलान- क्या केंद्र सुन रहा है?

महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  

ग्रामीण संकट को देखते हुए भारतीय कॉरपोरेट का मनरेगा में भारी धन आवंटन का आह्वान 

5,000 कस्बों और शहरों की समस्याओं का समाधान करने में केंद्रीय बजट फेल

केंद्रीय बजट 2022-23 में पूंजीगत खर्च बढ़ाने के पीछे का सच

विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं

अंतर्राष्ट्रीय वित्त और 2022-23 के केंद्रीय बजट का संकुचनकारी समष्टि अर्थशास्त्र

कोविड, एमएसएमई क्षेत्र और केंद्रीय बजट 2022-23

बजट 2022: गांव और किसान के प्रति सरकार की खटकने वाली अनदेखी


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया
    06 Jun 2022
    वक्फ की ओर से प्रस्तुत अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि यह एक जीवंत मस्जिद है, जो कि एक राजपत्रित वक्फ संपत्ति भी है, जहां लोग नियमित रूप से नमाज अदा कर रहे थे। हालांकि, अचानक 15 मई को भारतीय पुरातत्व…
  • भाषा
    उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव
    06 Jun 2022
    घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव
    06 Jun 2022
    23 जून को उपचुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम नामों की अटकलों के बाद समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर फाइनल मुहर लगा दी है। वहीं धर्मेंद्र के सामने भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना
    06 Jun 2022
    समिति द्वारा प्राप्त अविश्वास संबंधी पत्रों के प्रभारी सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि ‘टोरी’ संसदीय दल के 54 सांसद (15 प्रतिशत) इसकी मांग कर रहे हैं और सोमवार शाम ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में इसे रखा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 
    06 Jun 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और क़रीब ढाई महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हज़ार से ज़्यादा 25,782 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License