NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
विरोध के बीच उरुग्वे के दक्षिणपंथी राष्ट्रपति ने पदभार संभाला
उरुग्वे सोशल मूवमेंट ने इस क्षेत्र की प्रगतिशील सरकारों के खिलाफ नए राष्ट्रपति के रुख की आलोचना की है।
पीपल्स डिस्पैच
02 Mar 2020
उरुग्वे

दक्षिणपंथी नेशनल पार्टी के लुइस लकेले पोउ ने 2020-2025 की अवधि के लिए 1 मार्च को उरुग्वे के राष्ट्रपति के तौर पर पदभार ग्रहण किया और साथ ही लैटिन अमेरिकी प्रगतिशील आंदोलनों और सरकारों के खिलाफ उनके राजनीतिक रुख को लेकर विरोध किया गया।

राजधानी मोंटेवीडियो में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने लेजिस्लेटिव पैलेस के बाहर प्रदर्शन किया जहां लकेले पोऊ की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था साथ ही लिबरेटर एवेन्यू पर इस क्षेत्र के दमनकारी राष्ट्रपतियों की उपस्थिति और उरुग्वे की नई सरकार की उपस्थिति को खारिज करने के लिए प्रदर्शन किया जिसने इस देश में उन्हें आमंत्रित किया।

प्रदर्शनकारियों ने ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो, चिल के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा, कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके, पराग्वे के राष्ट्रपति मारियो अब्दो बेनीटेज़, स्पेनिश किंग फेलिप VI के साथ-साथ स्वघोषित बोलिवियाई राष्ट्रपति जीनिन एनेज़ और ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स लूइस अमार्गो के महासचिव के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारी "गेट आउट जेनोसाइड पिनीरा", "लॉन्ग लिव द स्ट्रगल ऑफ बोलिवियन पीपल", "गेट आउट कूप प्लॉटर्स ऑफ दिस टेरिट्री" के पोस्टर लिए हुए थे।

उरुग्वे की कम्युनिस्ट पार्टी और सोशल मूवमेंट ने इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था साथ ही क्यूबा, निकारागुआ और वेनेजुएला के राष्ट्रपतियों की अनुपस्थिति की भी आलोचना की और कहा कि आधिकारिक कार्यक्रम "एक पारिवारिक पार्टी या एक निजी कार्यक्रम नहीं है।"

सैन्य तानाशाही के दौरान हिरासत में लिए गए और गायब हुए लोगों के रिश्तेदार भी सच्चाई और न्याय की मांग के लिए इस डर से मौजूद थे कि नई सरकार की अवधि में जांच में बाधा होगी।

24 नवंबर को देश में हुए राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर में लकेले पोउ ने जीत हासिल की थी। फ्रेंटे एम्पलियो (ब्रॉड फ्रंट) की तत्कालीन सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार के डैनियल मार्टिनेज के खिलाफ 1.26% के मामूली अंतर के साथ जीत दर्ज किया था। एक रूढ़िवादी सरकार के गठन के बाद 15 साल तक सत्ता में रही वामपंथी फ्रेंटे एम्प्लियो गठबंधन की सरकार समाप्त हो गई है जिसके कार्यकाल के दौरान उरुग्वे को बड़ा सामाजिक और आर्थिक लाभ हुआ है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

South America
Uruguay
Social Movement
Right wing national party
Luis Alberto Lacalle Pou
Tabaré Vázquez

Related Stories

क्यूबाई गुटनिरपेक्षता: शांति और समाजवाद की विदेश नीति

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा

दुनिया भर की: दक्षिण अमेरिका में वाम के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे बोरिक

उरुग्वे के विपक्ष और ट्रेड यूनियनों ने सरकार के 'अकाउंटेबिलिटी एंड बजट बिल' को ख़ारिज किया

महामारी के दौरान समाज को एकजुट रखतीं प्रवासी महिलाएं

कोलम्बियावासी जीवन और शांति के लिए इकट्ठा हुए

बोलीविया में आम चुनाव स्थगित करने के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय हड़ताल जारी

उरुग्वे : नवउदारवादी क़ानूनों के ख़िलाफ़ मज़दूरों ने की हड़ताल

मानवतावाद की ख़ातिर सैन्यवाद के ख़ात्मे और जंग को रोके जाने को लेकर एक विश्वव्यापी अपील

उरुग्वे में दक्षिणपंथी राष्ट्रपति के साथ नवउदारवाद की वापसी


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License